रैली फ्लॉप थी तो इतनी घबराहट क्यों: तेजस्वी

- कहा- चोरी पकड़ी गई, इसलिए परेशान हैं
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
पटना। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के इंडिया गठबंधन की रैली को ‘फ्लॉप शो’ बताने वाले तंज पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, अगर कार्यक्रम फ्लॉप था, तो वे इतना घबरा क्यों रहे हैं? सभी जानते हैं कि वे इस बात से परेशान और नाराज हैं कि उनकी चोरी पकड़ी गई है। वे ज्ञानेश कुमार को बचा रहे हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को इंडिया गठबंधन की महारैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु खडग़े, राहुल, ममता, अखिलेश, तेजस्वी जैसे विपक्षी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने तक लड़ाई जारी रखने की बात कही।
विपक्ष का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी स्ढ्ढक्र में गड़बडय़िां हुई हैं और इसके जरिए मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। नेताओं ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार पद पर बने रहेंगे, उनका विरोध जारी रहेगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए मोदी को हटाना होगा। उन्होंने मोदी हटाओ, लोकतंत्र बचाओ का नारा दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित विपक्ष के कई प्रमुख नेता इस रैली में शामिल हुए। इधर, बीजेपी ने इस रैली को फ्लॉप कऱार दिया और दावा किया कि 40 फीसदी रामलीला मैदान खाली रहा।



