‘विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने हैं मोदी’, राहुल गांधी का बड़ा दावा
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक बड़ा राजनीतिक आरोप लगाया है... उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री विदेशी...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है.. इस बार राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर विदेशी मदद के जरिए सत्ता हासिल करने.. और उसी के सहारे प्रधानमंत्री पद पर बने रहने का गंभीर आरोप लगाया है.. इतना ही नहीं, राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती भी दे डाली है.. राहुल गांधी के इस बयान के बाद एक बार फिर देश की राजनीति में सियासी घमासान तेज होने के आसार हैं.. और उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री से सीधे सवाल किए.. और कहा कि उन्हें देश से झूठ बोलना बंद करना चाहिए..
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मोदी जी, इस देश से झूठ बोलना बंद कीजिए.. आप विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने और विदेशी मदद से ही प्रधानमंत्री बने हुए हैं.. राहुल गांधी के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है.. हालांकि उन्होंने अपने आरोपों के समर्थन में इस पोस्ट में किसी विशेष देश, संगठन या विदेशी संस्था का नाम नहीं लिया.. लेकिन उनके इस दावे ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच पहले से जारी राजनीतिक टकराव को और तेज कर दिया है.. वहीं अब सवाल यह है कि राहुल गांधी ने विदेशी मदद का जिक्र किस संदर्भ में किया है.. और उनके इस आरोप के पीछे आखिर क्या आधार है..
राहुल गांधी ने केवल प्रधानमंत्री की सत्ता को लेकर ही सवाल नहीं उठाए.. बल्कि देश की आर्थिक व्यवस्था पर भी गंभीर टिप्पणी की है.. और उन्होंने आरोप लगाया कि भारत की आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह विदेशियों के नियंत्रण और समर्थन पर निर्भर है.. राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि देश की आर्थिक व्यवस्था विदेशियों के नियंत्रण.. और उनके समर्थन से चल रही है.. इसके साथ ही उन्होंने विदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को लेकर भी सवाल खड़े किए.. उनका कहना है कि विदेशी सोशल मीडिया पूरी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा दिखाई देता है.. राहुल गांधी के इन आरोपों के जरिए एक बार फिर केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों.. और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की भूमिका को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है..
राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे तौर पर खुली बहस की चुनौती भी दी.. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर उनके साथ सार्वजनिक मंच पर चर्चा करने के लिए सामने आएं.. राहुल गांधी ने लिखा कि मैं आपको इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती देता हूं.. कोई भी मंच, किसी भी समय.. हिम्मत है तो आइए.. वहीं इस चुनौती के जरिए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को आमने-सामने बैठकर सवालों का जवाब देने के लिए कहा है.. उन्होंने साफ किया कि बहस के लिए मंच और समय की कोई पाबंदी नहीं है.. यानी राहुल गांधी के मुताबिक, प्रधानमंत्री जब चाहें और जहां चाहें, इस मुद्दे पर उनसे चर्चा कर सकते हैं..



