बहराइच में जलपरी शो बना हादसे का सबब, टैंक टूटने से 15 लोग घायल

फखरपुर क्षेत्र के खालिदपुर गांव में आयोजित दादा मियां के उर्स मेले में जलपरी शो देखने पहुंचे लोगों के बीच अचानक अफरा-तफरी मच गई।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में उर्स मेले के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। फखरपुर क्षेत्र के खालिदपुर गांव में आयोजित दादा मियां के उर्स मेले में जलपरी शो देखने पहुंचे लोगों के बीच अचानक अफरा-तफरी मच गई।

शो के दौरान पानी से भरे बड़े टैंक का शीशा अचानक टूट गया। टैंक में करीब 20 हजार लीटर पानी भरा हुआ था। शीशा टूटते ही तेज बहाव के साथ पानी और कांच के टुकड़े दर्शकों की तरफ जा गिरे। इस हादसे में चार बच्चों समेत कुल 15 लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद मेले में मौजूद लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जलपरी शो के दौरान अचानक टूटा टैंक का शीशा

जानकारी के मुताबिक, खालिदपुर गांव में दादा मियां का उर्स मेला आयोजित किया गया था। मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए जलपरी शो का आयोजन किया गया था। इस शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि शो के लिए एक बड़ा पानी का टैंक बनाया गया था, जिसमें करीब 20 हजार लीटर पानी भरा हुआ था।

शो चल रहा था, तभी अचानक टैंक का शीशा टूट गया। शीशा टूटते ही टैंक में भरा पानी तेजी से बाहर निकलने लगा। पानी के साथ कांच के टुकड़े भी दर्शकों की तरफ जा गिरे। अचानक हुए इस हादसे से वहां मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, वह भी अपने परिवार के साथ उर्स मेले में पहुंचे थे. उन्होंने टिकट लेकर जलपरी शो देखा. शो के दौरान सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी अचानक तेज आवाज सुनाई दी. लोगों ने देखा कि पानी से भरे टैंक का शीशा टूट गया है. इसके बाद टैंक में भरा पानी और कांच के टुकड़े तेजी से दर्शकों की तरफ फैल गए.

पानी और कांच के टुकड़ों से घायल हुए लोग

टैंक का शीशा टूटने से वहां मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. पानी के तेज बहाव और कांच के टुकड़ों की चपेट में आकर कई लोग घायल हो गए. घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं. हादसे के बाद मेले में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. प्रत्यक्षदर्शी ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद शो के आयोजक और केयरटेकर मौके से फरार हो गए. इससे वहां मौजूद लोगों में नाराजगी भी देखी गई.

आयोजक के खिलाफ FIR, पुलिस कर रही जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जलपरी शो के दौरान टैंक का शीशा टूटने से कुल 15 लोग घायल हुए हैं. सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि हादसे के बाद आयोजक और केयरटेकर मौके से फरार हो गए.

पुलिस ने आयोजक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि टैंक का शीशा किन वजहों से टूटा. इसके साथ ही शो के आयोजन में सुरक्षा के इंतजामों की भी जांच की जा रही है.

यह भी पता लगाया जाएगा कि इतने बड़े टैंक में पानी भरने और दर्शकों के सामने शो कराने के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं. जांच के बाद हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button