बांदा में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, इतने  वर्षीय छात्र की मौत

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत महोखर में एक तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने साइकिल सवार 16 वर्षीय स्कूली छात्र को टक्कर मार दी।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत महोखर में एक तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने साइकिल सवार 16 वर्षीय स्कूली छात्र को टक्कर मार दी।

हादसे में छात्र हिमांशु पुत्र अवधेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका भाई पुष्पेंद्र मामूली रूप से घायल हो गया। दोनों भाई परीक्षा देकर घर लौट रहे थे।

घटना के अनुसार, बांदा से महोखर की ओर जा रहे गिट्टी से भरे ट्रक ने पीछे से उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हिमांशु करीब 30 फीट तक ट्रक के साथ घसीटता चला गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और ट्रक के शीशे भी तोड़ दिए।

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा गया, जबकि ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्ट- इकबाल खान, बांदा

Related Articles

Back to top button