AAP की नई राष्ट्रीय टीम तैयार, केजरीवाल को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी (AAP) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई, जिसमें अरविंद केजरीवाल को फिर से सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक चुना गया.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: आम आदमी पार्टी (AAP) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई, जिसमें अरविंद केजरीवाल को फिर से सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक चुना गया.

आम आदमी पार्टी (AAP) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई, जिसमें अरविंद केजरीवाल को सर्वसम्मति से दोबारा AAP का राष्ट्रीय संयोजक चुना गया. बुधवार को उनकी अध्यक्षता में पार्टी की 15वीं नेशनल काउंसिल की बैठक हुई, जिसमें 330 सदस्य शामिल हुए. बैठक के दौरान, 23 सदस्यों वाली नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी किया गया.

बैठक में पंकज गुप्ता को राष्ट्रीय सचिव चुना गया, जबकि ND गुप्ता कोषाध्यक्ष के तौर पर काम करते रहेंगे. इसके साथ ही, पार्टी ने संगठन के अहम पदों के लिए जिम्मेदारियां तय कर ली हैं.

राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लिए गए फैसलों को आम आदमी पार्टी के संगठनात्मक ढांचे के लिए काफी अहम है. इस नई टीम के गठन के साथ, पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने नेतृत्व और जिम्मेदारियों का खाका तैयार कर लिया है.

23 सदस्यों वाली टीम संगठन को देगी नया रूप

बैठक में 23 सदस्यों वाली एक नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया. यह नई टीम पार्टी के संगठनात्मक कामकाज में अहम भूमिका निभाएगी और पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के संगठन को नया रूप देगी. वहीं बैठक के बाद नेतृत्व और संगठनात्मक ढांचा साफ हो जाने से आम आदमी पार्टी पंजाब समेत आगामी चुनावों की तैयारियों पर अपना ध्यान और तेज कर सकती है.

चुनावी रणनीतियों को लागू करने की चुनौती

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी और संगठनात्मक टीम के सामने पार्टी को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और चुनावी रणनीतियों को जमीनी स्तर पर असरदार ढंग से लागू करने की चुनौती होगी.

नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कौन-कौन?

पार्टी की तरफ से नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों में अरविंद केजरीवाल, आतिशी, आदिल अहमद खान, अनुराग ढांडा, भगवंत मान, दिलीप पांडेय, दुर्गेश पाठक, गोपाल इटालिया, गोपाल राय, रानी अग्रवाल, हरपाल सिंह चीमा, मनीष सिसोदिया, मोहम्मद इरशाद, एन.डी. गुप्ता, पंकज गुप्ता, प्रीति शर्मा मेनन, पृथ्वी रेड्डी, राखी बिड़ला, विभव, संजय सिंह, सत्येंद्र जैन, शैली ओबेरॉय,राजबीर शामिल हैं. जबकि 5 विशेष आमंत्रित सदस्य भी चुने गए हैं. इसमें अजय दत्त, चैतर वसावा, इमरान हुसैन, मेहराज मलिक और वेंजी वीगास शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button