गुजरात में ‘सियासी सेटिंग’ का आरोप, गोपाल इटालिया का बड़ा दावा

गुजरात की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है... गोपाल इटालिया ने दावा किया है कि BJP और कांग्रेस मिलकर... आम आदमी पार्टी को रोकने... 

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव 26 अप्रैल 2026 को होने वाले हैं.. इन चुनावों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं.. आम आदमी पार्टी ने सूरत, अहमदाबाद और अन्य शहरों में मजबूत दावा किया है.. इसी बीच AAP के प्रमुख नेता और विसावदर के विधायक गोपाल इटालिया ने एक बड़ा बयान दिया है.. और उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि.. गुजरात में AAP के उम्मीदवारों को हराने के लिए भाजपा.. और कांग्रेस पूरी ताकत लगा रही हैं.. अब एक भाजपा विधायक के बयान ने उनकी बात को सही साबित कर दिया है.. उस विधायक ने कहा कि जब कांग्रेस को उम्मीदवार नहीं मिले.. तो भाजपा ने उम्मीदवार उपलब्ध कराए.. इससे पहले एक कांग्रेस विधायक ने भी कहा था कि भाजपा को वोट दीजिए.. लेकिन आम आदमी पार्टी को मत दीजिए..

गोपाल इटालिया ने विसावदर का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी ऐसा ही खेल खेला गया.. लेकिन जनता ने करारा जवाब दिया.. अब पूरे गुजरात की जनता इन दोनों पुरानी पार्टियों को जवाब देने वाली है.. यह आरोप गुजरात की राजनीति में नई बहस छेड़ रहा है.. गोपाल इटालिया AAP के गुजरात इकाई के प्रमुख चेहरों में से एक हैं.. वे 2017 के पटेल आंदोलन से जुड़े रहे.. और बाद में AAP में शामिल हुए.. जून 2025 में उन्होंने विसावदर उपचुनाव में AAP के टिकट पर बड़ी जीत हासिल की.. उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को 17,000 से ज्यादा वोटों से हराया.. जबकि कांग्रेस उम्मीदवार काफी पीछे रहा..

इटालिया ने कहा कि विसावदर में कांग्रेस ने जानबूझकर उम्मीदवार उतारा.. ताकि AAP का वोट बंटे और भाजपा को फायदा हो.. लेकिन जनता ने AAP को जिताया.. अब स्थानीय निकाय चुनावों में भी वही रणनीति दोहराई जा रही है.. गोपाल इटालिया का कहना है कि गुजरात में भाजपा 30 साल से सत्ता में है.. कांग्रेस लंबे समय से विपक्ष में है.. लेकिन असली विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पाई.. दोनों पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ दिखती हैं.. लेकिन AAP के खिलाफ एकजुट हो जाती हैं..

इटालिया ने आरोप लगाया कि जहां कांग्रेस को उम्मीदवार नहीं मिल रहे.. वहां भाजपा कार्यकर्ता या समर्थक कांग्रेस के टिकट पर खड़े हो रहे हैं.. इससे AAP का वोट बंटता है और भाजपा को फायदा होता है.. और उन्होंने कहा कि एक भाजपा विधायक ने खुलकर यह बात स्वीकार की है.. यह AAP के लिए सबूत जैसा है कि दोनों पुरानी पार्टियां मिलकर नई पार्टी को रोकने की कोशिश कर रही हैं..

इससे पहले एक कांग्रेस विधायक का बयान भी चर्चा में रहा.. जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा को वोट दीजिए.. लेकिन आम आदमी पार्टी को मत दीजिए.. इटालिया ने इसे कांग्रेस की असली सोच बताया.. उनका कहना है कि कांग्रेस भाजपा को सत्ता से हटाना नहीं चाहती.. क्योंकि दोनों के बीच साझा हित जुड़े हैं.. AAP को खत्म करने के लिए दोनों पार्टियां एक साथ काम कर रही हैं.. इटालिया ने लोगों से अपील की कि जनता अब इन दोनों पार्टियों को सबक सिखाए.. और उन्होंने कहा कि विसावदर में जनता ने ऐसा ही किया.. और AAP को भारी मतों से जीत दिलाई..

आपको बता दें कि विसावदर उपचुनाव जून 2025 में हुआ था.. यह जूनागढ़ जिले की सीट है.. पहले AAP के भूपेंद्र भयानी यहां से विधायक थे.. लेकिन उन्होंने इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन कर ली.. उपचुनाव में AAP ने गोपाल इटालिया को उम्मीदवार बनाया.. भाजपा ने किरीट पटेल को टिकट दिया.. जबकि कांग्रेस ने नितिन रानपड़िया को मैदान में उतारा.. नतीजों में इटालिया को 75,942 वोट मिले.. भाजपा उम्मीदवार को 58,388 वोट मिले.. जबकि कांग्रेस सिर्फ 5,501 वोटों पर सिमट गई.. इस तरह AAP ने 17,554 वोटों से जीत हासिल की.. इटालिया का कहना है कि कांग्रेस ने जानबूझकर उम्मीदवार उतारा था.. ताकि AAP का वोट बंटे.. लेकिन गुजरात की जनता ने समझदारी दिखाई और AAP को जिताया..

वहीं अब स्थानीय निकाय चुनावों में भी ऐसी ही स्थिति बन रही है.. गुजरात में 15 नगर निगम, 84 नगरपालिकाएं, 34 जिला पंचायतें और 260 तालुका पंचायतें हैं.. हजारों सीटों पर वोटिंग होनी है.. AAP ने सूरत नगर निगम में 75 उम्मीदवार घोषित किए हैं.. और घर-घर प्रचार कर रही है.. पार्टी का दावा है कि सूरत में मेयर पद भी जीता जा सकता है.. लेकिन इटालिया का आरोप है कि कई जगहों पर कांग्रेस के टिकट पर भाजपा समर्थक खड़े हो रहे हैं.. जिससे AAP का वोट बंट सकता है..

गोपाल इटालिया ने कहा कि उन्होंने पहले ही यह चेतावनी दी थी.. AAP गुजरात में नई ताकत के रूप में उभर रही है.. 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 5 सीटें जीती.. और 13 प्रतिशत से ज्यादा वोट हासिल किए.. 2025 के विसावदर उपचुनाव में AAP ने दिखाया कि वह भाजपा को सीधी चुनौती दे सकती है.. कांग्रेस की स्थिति कमजोर हो चुकी है.. और कई जगहों पर उसके कार्यकर्ता निराश हैं.. इटालिया का कहना है कि कांग्रेस अब AAP की बी टीम बन गई है.. और भाजपा को फायदा पहुंचा रही है..

 

Related Articles

Back to top button