गोरखपुर भाजपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, 10 उपाध्यक्ष और 4 महामंत्रियों का ऐलान
भाजपा ने गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यसमिति की नई टीम घोषित की है। 39 नेताओं को जिम्मेदारी मिली है, जिसमें 10 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 10 मंत्री और 15 कार्यसमिति सदस्य शामिल हैं।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए क्षेत्रीय कार्यसमिति की नई टीम घोषित कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष एमओ पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद 3 सितंबर को जारी सूची में कुल 39 पदाधिकारियों और सदस्यों को जगह दी गई है। नई टीम में उपाध्यक्ष से लेकर मंत्री और कार्यसमिति सदस्य तक अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
10 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और 4 महामंत्री बनाए गए
घोषित सूची में राधे श्याम पांडेय, संजीव राय, हरिचरण कुशवाहा, रणजीत राय, अरजीत सिंह, युधिष्ठिर सिंह, राजेश गुप्ता, कृष्णगोपाल जायसवाल, जयप्रकाश शाही और राजेंद्र प्रसाद पांडेय को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं डा. सत्येंद्र सिन्हा, डा. बच्चा पांडेय नवीन, भास्कर निषाद और राहुल श्रीवास्तव को क्षेत्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है।
इन 10 नेताओं को बनाया गया क्षेत्रीय मंत्री
क्षेत्रीय मंत्री के रूप में रणविजय चौहान, राजेश पाल चौधरी, हरिकेश गुप्ता, कन्हैया पासवान, डा. बब्बू प्रसाद बेलदार, वैभव पांडेय, सिद्धार्थ शंकर पांडेय, ध्रुव श्रीवास्तव, सुनीता अग्रहरी और बृजेश राम त्रिपाठी को शामिल किया गया है।
15 नेताओं को कार्यसमिति में मिली जगह
क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्य के रूप में सुनील गुप्ता, अनिल कुमार श्रीवास्तव, सेतुमान राय, लालजी त्रिपाठी, रंजनमणि त्रिपाठी, सिद्धार्थ शंकर मिश्र, शिवसागर तिवारी, नेहा मणि आर्य, मनीष सिंह, श्रीकृष्ण सिंह किशन, अभयजु शाही, रामपाल सिंह, डा. आरडी सिंह, नवीन नन्दन मिश्र और अंशुमान जायसवाल को जिम्मेदारी दी गई है।
पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक नई कार्यसमिति में गोरखपुर क्षेत्र के अलग-अलग जिलों और संगठनात्मक क्षेत्रों से जुड़े नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। नई टीम के जरिए संगठनात्मक जिम्मेदारियों को आगे बढ़ाने की भूमिका तय की गई है।
रिपोर्ट – अमरेंद्र पांडेय, गोरखपुर
यह भी पढ़ें: गोरखपुर में ओवरब्रिज पर अचानक धू-धूकर जली कार, लपटें देख मची भगदड़



