भाजपा वही काट रही जो उसने बोया है : महबूबा मुफ्ती

  • राहुल गांधी के बयान पर बोलीं पीडीपी चीफ

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
श्रीनगर। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। शोपियां में मीडिया से बातचीत के दौरान महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अगर राहुल गांधी ने कुछ कहा है तो उस पर इतना हंगामा क्यों हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने वर्षों तक मुसलमानों और धर्मनिरपेक्ष लोगों को देशद्रोही कहकर निशाना बनाया।
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पहले लोगों को पाकिस्तान जाओ कहा जाता था और अब ईरान जाओ कहा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमानों के घरों पर बुलडोजर चलाए गए, लेकिन उस समय किसी ने आवाज नहीं उठाई। भाजपा आज वही झेल रही है जो उसने खुद बोया था। दरअसल राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक रैली के दौरान भाजपा और आरएसएस पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और संगठन को देश बेचने वाला बताते हुए तीखी टिप्पणी की थी, जिसके बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया।

Related Articles

Back to top button