उन्नाव में गुटका और सिगरेट की कालाबाजारी तेज, तय कीमत से ज्यादा वसूली पर उपभोक्ताओं में आक्रोश

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में गुटका और सिगरेट की कालाबाजारी का खेल तेज हो गया है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में गुटका और सिगरेट की कालाबाजारी का खेल तेज हो गया है।

बाजार में तंबाकू उत्पाद तय अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से अधिक कीमत पर बेचे जा रहे हैं। कई दुकानों पर पुराने एमआरपी वाले पैकेट भी बढ़े हुए दामों पर ग्राहकों को दिए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार थोक से लेकर फुटकर दुकानदार तक मनमाने दाम वसूल रहे हैं। कई दुकानों पर गुटका और सिगरेट के पैकेट पर 1 से 5 रुपये तक अतिरिक्त वसूली की जा रही है, जिससे ग्राहकों में नाराजगी और असंतोष बढ़ता जा रहा है।

दुकानदारों का कहना है कि कंपनियों ने तंबाकू उत्पादों के रेट बढ़ा दिए हैं, इसलिए उन्हें ज्यादा कीमत पर सामान बेचना पड़ रहा है। वहीं उपभोक्ताओं का आरोप है कि यह सीधी कालाबाजारी है और दुकानदार जानबूझकर अधिक पैसे वसूल रहे हैं।

महंगे दामों पर तंबाकू उत्पादों की बिक्री को लेकर जिम्मेदार विभागों की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन और जीएसटी विभाग द्वारा समय-समय पर जांच की जाए तो इस तरह की मनमानी वसूली पर रोक लगाई जा सकती है।

रिपोर्ट- रंजन बाजपेई “निडर”,उन्नाव

Related Articles

Back to top button