त्रिकोणासन करने से शरीर रहता है फिट

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
योग केवल शरीर को लचीला बनाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार है। उन्हीं प्रभावशाली आसनों में से एक है त्रिकोणासन जिसे अंग्रेजी में Triangle Pose कहते हैं। यह आसन शरीर को संतुलन, लचीलापन और मजबूती प्रदान करता है। नियमित अभ्यास से कमर, पेट और पैरों की चर्बी कम करने में भी मदद मिलती है। त्रिकोणासन एक सरल लेकिन अत्यंत प्रभावी योगासन है। यह न केवल शरीर को सुडौल बनाता है बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। यदि आप रोजाना कुछ मिनट इसका अभ्यास करते हैं, तो आप अपने स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। त्रिकोण का अर्थ है तीन कोण और आसन का अर्थ है बैठने या स्थिर मुद्रा। इस आसन में शरीर त्रिकोण के आकार जैसा दिखाई देता है, इसलिए इसे त्रिकोणासन कहा जाता है। यह खड़े होकर किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण योगासन है।

पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है

पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के लिए त्रिकोणासान लाभकारी होता है। यह आसन पेट के अंगों को सक्रिय करता है, जिससे गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में लाभ मिलता है। दरअसल, यह योग आपके शरीर में जरूरी पोषक तत्वों को अवशोषित करता है, जिससे आपके शरीर को एनर्जी मिलती है। नियमित रूप से इस आसन को करने से पाचन को दुरुस्त करने में मदद मिलती है। साथ ही यह डाइजेस्टिव ग्लैंड को फायदा पहुंचाने में असरदार होती है। मजबूत पाचन के लिए आप इस आसन का नियत्रित रूप से अभ्यास कर सकते हैं।

शरीर को लचीला बनाता है

त्रिकोणासन पैरों, जांघों और कंधों को मजबूत बनाता है और शरीर में संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

कमर दर्द व पेट की चर्बी करे कम

त्रिकोणासन के नियमित अभ्यास से आप कमर दर्द की परेशानी को दूर कर सकते हैं। नियमित अभ्यास से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और कमर दर्द में आराम मिलता है। हालांकि, ध्यान रखें कि सिर्फ त्रिकोणासन करने से कमर दर्द को कम नहीं किया जा सकता है। पेट की चर्बी कम करने में सहायक है। यह आसन पेट और कमर की मांसपेशियों पर खिंचाव डालता है, जिससे अतिरिक्त चर्बी कम करने में मदद मिलती है। शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए त्रिकोणासन का अभ्यास किया जा सकता है। दरअसल, इस योग के अभ्यास से आपके शरीर में खिंचाव उत्पन्न होता है, जो शरीर के अतिरिक्त फैट को कम करने में प्रभावी माना जाता है। इसके अलावा त्रिकोणासन का नियमित अभ्यास करने से आप अपनी मांसपेशियों को मजबूत कर सकते हैं। इस योग से आपकी मांसपेशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह आसन आपके कूल्हों और जांघ की जकडऩ को कम कर सकता है। साथ ही इस आसन से आपकी बॉडी पोस्चर सही हो सकती है। त्रिकोणासन आपके ट्रंक और थाई मसल्स के लिए काफी अच्छा फिजिकल थेरेपी हो सकता है।

तनाव और चिंता कम करता है

त्रिकोणासन मन को शांत और एकाग्र बनाता है। क्योंकि योग नियमित रूप से करने से आप स्ट्रेस और चिंता विकृति को कम कर सकते हैं। दरअसल, यह योग आपकी नींद में सुधार करके आपके मूड को बेहतर कर सकता है।
जिससे ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित होता है। ऐसे में इस योग के नियमित अभ्यास से आप चिंता और तनाव को कम कर सकते हैं।

विधि

त्रिकोणासन का अभ्यास करने के लिएसबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और पैरों के बीच लगभग 2 से 3 फीट की दूरी रखें। दोनों हाथों को कंधों की सीध में फैलाएं। अब दाएं पैर को 90 डिग्री बाहर की ओर मोड़ें और बाएं पैर को थोड़ा अंदर की ओर रखें। गहरी सांस लें और सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे दाईं ओर झुकें। दायां हाथ दाएं पैर, टखने या जमीन को छुए। बायां हाथ सीधा ऊपर की ओर रखें और नजरें ऊपर की ओर रखें। इस स्थिति में 20-30 सेकंड तक सामान्य सांस लेते रहें। धीरे-धीरे वापस खड़े हो जाएं और यही प्रक्रिया दूसरी ओर दोहराएं। सुबह खाली पेट करना सबसे अच्छा होता है। यदि शाम को करें तो भोजन के कम से कम 4-5 घंटे बाद करें। रोजाना 5-10 मिनट अभ्यास पर्याप्त है।

Related Articles

Back to top button