मांजलपुर में वोटिंग के बीच बवाल, पोलिंग बूथ पर भिड़े BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता
मांजलपुर उपचुनाव की वोटिंग के दौरान पोलिंग बूथ पर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामे की खबर सामने आई...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः वडोदरा की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के दौरान मतदान के बीच उस समय माहौल अचानक गर्म हो गया.. जब अलवा नाका इलाके में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए.. दोनों पक्षों के बीच जमकर नारेबाजी हुई और कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई.. हालांकि राहत की बात यह रही कि पुलिस.. और चुनाव प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया.. जिससे मामला आगे नहीं बढ़ा.. और मतदान की प्रक्रिया बिना किसी बड़े व्यवधान के जारी रही.. गुजरात के वडोदरा शहर की मांजलपुर विधानसभा सीट लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है.. इस सीट पर उपचुनाव इसलिए कराया गया क्योंकि पूर्व विधायक.. और राज्य के पूर्व मंत्री योगेश पटेल के निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी.. चुनाव आयोग ने 30 जुलाई 2026 को मतदान कराया.. जबकि मतगणना 3 अगस्त को निर्धारित की गई है..
आपको बता दें कि इस उपचुनाव में भाजपा ने सतीश गोविंदभाई पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया.. जबकि कांग्रेस ने भिखाभाई रबारी को मैदान में उतारा.. आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव में अपना प्रत्याशी नहीं उतारा, जिसके कारण मुकाबला पूरी तरह भाजपा.. और कांग्रेस के बीच सिमट गया.. सुबह मतदान शुरू होते ही पूरे मांजलपुर क्षेत्र में चुनावी माहौल दिखाई देने लगा.. मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ उमड़ने लगी.. महिलाएं, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे.. चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.. पुलिस बल के साथ-साथ चुनाव अधिकारियों की टीमें भी लगातार निगरानी कर रही थीं..



