UP के बरेली से एक बेहद शर्मनाक करने वाली हरकत को सिपाही ने दिया अंजाम
A very shameful act was carried out by a soldier from Bareilly, UP.
hayatJanuary 14, 2023
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ । UP के बरेली से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक पुलिस कर्मी ने ट्रेन में यात्रा कर रही छात्रा से छेड़छाड़ करने की घटना को अंजाम दिया। छात्रा ने जब सिपाही का विरोध किया तो उसने कहा कि इतना तो चलता है। इसके बाद छात्रा ने दूसरे कोच में जाकर सिपाही से पीछा छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन सिपाही उसके पीछे दूसरे कोच में भी आ गया। पीड़ित छात्रा बरेली की रहने वाली है और प्रयागराज में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है। कल जब ये छात्रा कल त्रिवेणी एक्सप्रेस से बरेली आ रही थी. इस दौरान वो त्रिवेणी एक्सप्रेस की स्लीपर कोच में बैठी थी। तभी बरेली के पास पहुंचते-पहुंचते कोच के सभी यात्री ट्रेन से उतर गए. छात्रा को कोच में अकेला पाकर सिपाही ने मौके का फायदा उठाना चाहा और वो छात्रा के पास जाकर बैठ गया. जिसके बाद उसने छात्रा को छूने की कोशिश की, पीड़िता ने जब उसका विरोध किया तो वो कहने लगा इतना चलता है। खुद को सिपाही से बचाने के लिए छात्रा दूसरे कोच में चली गई जहां कई महिलाएं बैठी हुई थीं, लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी की बात है कि जब छात्रा ने उन्हें सिपाही के छेड़छाड़ करने की बात बताई तो महिलाओं ने भी उसका साथ नहीं दिया और कहा ये तुम्हारी समस्या है तुम ही इससे निपटो. जिसके बाद सिपाही छात्रा का बैग लेकर चलती ट्रेन से भाग निकला, लेकिन जीआरपी ने उसे पकड़ लिया. बरेली जंक्शन पहुंचने पर छात्रा ने जीआरपी थाने में सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।