ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा का देशव्यापी प्रदर्शन, राहुल-खड़गे ने बोला जोरदार हमला!

बीजेपी सरकार में जनता पूरी तरह से परेशान है। सरकार आए दिन कोई न कोई नया नियम कानून लाती रहती है जिसके चलते जनता का हाल बेहाल है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बीजेपी सरकार में जनता पूरी तरह से परेशान है। सरकार आए दिन कोई न कोई नया नियम कानून लाती रहती है जिसके चलते जनता का हाल बेहाल है। इसी बीच विपक्ष से लेकर जनता तक सड़कों पर उतर आई है और जमकर विरोध हो रहा है।

इसी बीच आज संयुक्त किसान मोर्चा और देश की कई केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने भारत-US अंतरिम ट्रेड डील, केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और नए श्रम कानूनों के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया है. एसकेएम ने एक बयान जारी कर कहा कि ये प्रदर्शन न्यू लेबर कोड को वापस लेने, बिजली -2025, बीज विधेयक-2025, विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी VB-G RAM G एक्ट-2025 को रद्द करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने,मजदूरों सहित योजना कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम मजदूरी लागू करने सहित कई अन्य मांगों पर केंद्रित है. एसकेएम ने कहा कि कृषि मजदूर यूनियनों का मंच और एनआरईजीए संघर्ष मोर्चा  भी देशभर में विरोध प्रदर्शनों में समर्थन और भागीदारी करेगा. बयान में ‘एसकेएम लोगों से अपील करता है कि वह बीजेपी सरकार द्वारा किसानों, मजदूरों और आम जनता पर किए जा रहे सभी नए हमलों का विरोध करें.’

वहीं इसे लेकर विपक्ष भी बीजेपी पर हमलावर है। इसी कड़ी में सदन के बाहर कोंग्रेस अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खडगे समेत अन्य विपक्ष के नेताओं जोरदार विरोध करते नारेबाजी की।

कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज देश के सभी ट्रेड यूनियन , किसान और मज़दूर — मोदी सरकार की ट्रैड डील , उनके लाए हुए लेबर लॉ और मनरेगा छीने जाने पर सड़कों पर हैं। करोड़ों मेहनतकश किसानों, मज़दूरों और श्रमिकों का भविष्य गिरवी रखने वाली जन-विरोधी ट्रीड डील के खिलाफ़ हम डटकर खड़े हैं। विदेशी दबाव में आकर, मोदी सरकार ने देश के करोड़ों नागरिकों के जीवन से खिलवाड़ किया है। “अबकी बार, ट्रंप सरकार” कहने वालों ने भारत के देशहित को चोट पहुंचाया है, जिसका सबसे बड़ा विरोध हमारे कामगार, छोटे व्यापारी और आम जनमानस कर रहे हैं।

भारत बंद को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने मजदूरों और किसानों का सपोर्ट करते हुए पीएम मोदी से सवाल किया। राहुल गांधी ने पूछा कि क्या प्रधानमंत्री मजदूरों, किसानों की सुनेंगे या उन पर किसी ‘ग्रिप’ की पकड़ बहुत मजबूत है। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि आज देश भर में लाखों मजदूर और किसान अपने हक की आवाज बुलंद करने के लिए सड़कों पर हैं। मजदूरों को डर है कि चार श्रम संहिताएं उनके अधिकारों को कमजोर कर देंगी। उनके मुताबिक, किसानों को आशंका है कि व्यापार समझौता उनकी आजीविका पर चोट करेगा। गौरतलब है कि यह मामला पूरी तरह से सड़क से लेकर संसद तक जोर शोर से चल रहा है। और भाजपा पूरी तरह से घिरती हुई नजर आ रही है।

Related Articles

Back to top button