Amitabh Bachchan से अलग-अलग रहती हैं Jaya Bachchan, करीबी का बड़ा खुलासा। शॉक्ड हुए फैन्स!
एंग्री यंग मैन’ की एंग्री बीवी यानी कि जया बच्चन। आख़िर, ऐसी बातें जो ख़बरों का बाज़ार गर्म कर रही हैं कि, ऐश्वर्या राय के सास और ससुर एक साथ एक घर में नहीं बल्कि अलग-अलग बंगलों में रहते है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बॉलीवुड के सुपरस्टार और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम अक्सर ही मीडिया हेडलाइन्स का हिस्सा बना रहता है। आख़िर उनका नाम ही ख़बरों में आने के लिए काफ़ी है। और, ऐसा ही उनके परिवार के साथ भी है। आए दिन उनकी फ़ैमिली के किसी ना किसी सदस्य की बातें चर्चा में आ ही जाती हैं।
तो अब, चर्चा में आई हैं ‘एंग्री यंग मैन’ की एंग्री बीवी यानी कि जया बच्चन। आख़िर, ऐसी बातें जो ख़बरों का बाज़ार गर्म कर रही हैं कि, ऐश्वर्या राय के सास और ससुर एक साथ एक घर में नहीं बल्कि अलग-अलग बंगलों में रहते है। अब अगर आप सोच रहे हैं कि, ऐसा कहना हमारा है तो ऐसा हमारा नहीं बल्कि जया और अमिताभ के ही एक करीबी का है।
दरअसल, ये बात अब से कुछ साल पहले की है। साल 2017 में अमर सिंह ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि अमिताभ अपने बंगले ‘प्रतीक्षा’ में रहते थे, जबकि जया ‘जनक’ बंगले में।
थ्रोबैक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था यह व्यवस्था मेरे बच्चन परिवार से मिलने से भी पहले की थी। लोग मुझ पर ऐश्वर्या और जया को लड़ाने का इल्जाम लगाते हैं, लेकिन सच यह है कि अमिताभ और जया पहले से ही अलग-अलग रहते थे। जया बच्चन का व्यवहार तेजी जी से और हरिवंश राय जी (अमिताभ के माता-पिता) से बहुत बुरा था। पहले तो अमिताभ देखते रहे.. फिर जया के व्यवहार से परेशान हो गए। जब जया बच्चन ने हरिवंश राय जी और तेजी जी का अपमान किया उस अपमान से व्यथित होकर अमिताभ पहले बांद्रा गए। फिर दिल्ली के गुलमोहर मार्ग के सोपान नाम के घर में रहने लगे।
उन्होंने आगे कहा था जब उनके (माता-पिता) बीमार पड़े तो अमिताभ उन्हें लेकर प्रतीक्षा (मुंबई वाले बंगला) गए। वहां पर भी अपनी पत्नी के व्यवहार और आचरण को देखते हुए उन्होंने अपनी पत्नी को एक अलग घर दिया और पत्नी के बिना अपने माता-पिता के साथ अमिताभ दूसरे घर में रहना शुरू किया। आज भी अमिताभ प्रतिक्षा में रहते हैं…माता-पिता की मौत के बावजूद। आज अपने पिता के कमरे में अपने पिता का चश्मा, उनकी किताबें ऐसी ही रखी हैं…वहां वो रोज दर्शन करते हैं। मानों कि हरिवंशराय जी अभी अभी उठकर गए हों।
उन्होंने ये भी खुलासा किया था-अलग-अलग घर में रहते हैं…तीनों लोग अलग-अलग घर में रहते हैं…अभिषेक-ऐश्वर्या अलग घर में रहते हैं..जया अलग घर में रहती हैं..अमिताभ अलग घर में रहते हैं। बच्चन परिवार में सब ठीक नहीं है।
अमर सिंह, जो कभी बच्चन परिवार के करीबी दोस्त थे और जया के राजनीतिक करियर में मददगार रहे, तब उनके इस बयान ने सबको हैरान कर दिया था।
वहीं, बात अमिताभ-जया की करें तो, इस कपल की शादी को 52 साल हो गए हैं। दोनों की पहली मुलाकात ऋषिकेश मुखर्जी की साल 1971 में आई फिल्म ‘गुड्डी’ के सेट पर हुई थी। इस फिल्म से जया ने अपना डेब्यू किया था। तब वो जया भादुड़ी हुआ करती थीं।
हालांकि, यह अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की ऑफिशियली पहली मुलाकात नहीं थी। बिग बी से जया की पहली बार ‘इंडियन फिल्म और टेलीविजन इंस्टीट्यूट’ में हुई थीं। दरअसल, जब जया वहां पढ़ाई कर रही थीं, तब अमिताभ भी अपने करियर में धक्के खा रहे थे। बिग बी की 12 फिल्में लगातार फ्लॉप हो चुकी थीं। कहा जाता है कि, जब जया ने अमिताभ को देखा, तो पहली ही नजर में उन्हें दिल दे बैठीं थी। अमिताभ को अपने सामने देख वह बस उन्हें देखती ही रह गईं। जया को अमिताभ इतने पसंद थे कि वो अमिताभ के लिए अपनी सहेलियों से भी लड़ जाती थीं।
वहीं, फिल्म ‘एक नजर’ के दौरान अमिताभ-जया को एक-दूसरे के लिए प्यार का एहसास हुआ था। ऐसी खबरें थीं कि फिल्म ‘बावर्ची’ के सेट पर अक्सर अमिताभ बच्चन जया से मिलने के लिए जाते थे। फिर, दोनों की जिंदगी में टर्न तब आया, जब फिल्म ‘जंजीर’ के दौरान दोस्तों ने शर्त रखी कि अगर फिल्म हिट हो गई, तो वो घूमने के लिए लंदन जाएंगे।
लेकिन, अमिताभ के पेरेंट्स ने लंदन ट्रिप के आईडिया को रिजेक्ट कर दिया। उनका कहना था कि, वो किसी लड़की के साथ लंदन तब तक नहीं जा सकते जब तक वो उससे शादी नहीं कर लेते। बस फिर क्या था? अमिताभ बच्चन ने अपने पेरेंट्स की बात मानते हुए जया से शादी के लिए ‘हां’ कर दी।
उन्होंने जया को शादी के लिए प्रपोज किया और जया ने भी ‘हां’ कर दी थी। अमिताभ ने जया के पेरेंट्स से भी बात की और अप्रूवल लिया और कुछ ही दिनों में उनकी शादी की डेट फिक्स हो गई। उन्होंने 3 जून 1973 में शादी कर ली और उसी दिन वो लंदन चले गए थे। अमिताभ और जया की शादी एक सीक्रेट सेरेमनी में हुई थी। उनकी शादी में सिर्फ फैमिली और फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे। अमिताभ और जया दो बच्चों के पेरेंट्स हैं। उनके बेटे का नाम अभिषेक बच्चन है और बेटी का नाम श्वेता बच्चन है।
वहीं, आइकोनिक फिल्म ‘शोले’ के दौरान जया मां बनने वाली थीं। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद जया ने श्वेता को जन्म दिया। उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्म की शूटिंग की। हालांकि, मां बनने के बाद जया बच्चन फिल्मों से दूर हो गईं। फिल्मों से दूर रहने का फैसला बच्चन परिवार का था। साल 1981 में जया बच्चन ने अमिताभ और रेखा के साथ ‘सिलसिला’ फिल्म की। इस फिल्म के बाद जया ने एक्टिंग से दूरी बना ली।
जया-अमिताभ की शादी में तब एक तूफ़ान आया, जब अमिताभ का नाम ‘उमराव जान’ उर्फ़ एक्ट्रेस रेखा से जुड़ा। दरअसल, ‘दो अनजाने’ फिल्म की शूटिंग के दौरान रेखा अमिताभ को पसंद करने लगीं थीं। सेट पर मौजूद लोग भी ये समझ चुके थे।
नतीजा ये रहा कि, एक फिल्म मैगजीन ने भी उस समय इस मुद्दे पर बढ़ चढ़कर छापा। ऐसा लिखा गया कि कलकत्ता में शूटिंग के दौरान दोनों काफी समय साथ बिताते हैं। इस फिल्म के बाद दोनों को ‘मुकद्दर का सिकंदर’ में साथ कास्ट किया गया। रेखा-अमिताभ के अफेयर खबरें बढ़ने लगीं तो इससे अमिताभ बच्चन और जया के रिश्ते पर भी असर पड़ा।
फ़िर, दोनों की नजदीकियों को देखते हुए, जया ने बड़ा कदम उठाया। ऐसा कहा जाता है कि, जया बच्चन ने अपने घर पर रेखा को लंच पर बुलाया था। उस वक्त अमिताभ बच्चन घर में नहीं थे। रेखा को अच्छे से खाना खिलाया गया, वहां दोनों की बहुत सारी गपशप हुई और गपशप करने के बाद, जब आखिर में जाने का समय आया तो जया बच्चन ने रेखा से कहा कि, अमिताभ मेरा था, मेरा है, और मेरा ही रहेगा”।
जया की दी गई इस हिदायत के बाद अमिताभ और रेखा के बीच दूरियाँ आनी शुरू हो गई थीं। फिर दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे।



