सूची से बाहर किये गए वास्तविक मतदाताओं को उपचुनाव में मौका मिले: समीरुल इस्लाम

  • तृणमूल कांग्रेस के रास सदस्य की चुनाव आयोग से अपील

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नयी दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य समीरुल इस्लाम ने निर्वाचन आयोग से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के एसआईआर के दौरान सूची से बाहर किये गए वास्तविक मतदाताओं को नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में वोट देने के अधिकार से वंचित न किया जाए। तृणमूल सांसद ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि एसआईआर ने वर्तनी में अंतर, बांग्ला और अंग्रेजी भाषाओं के बीच रूपांतरण की गलतियों और जन्म-तिथि में मामूली अंतर के कारण ‘‘लगभग लाखों’’ वास्तविक मतदाताओं को बाहर कर दिया, जिनमें वे लोग भी शामिल थे जिनका पूर्व में मतदान का रिकॉर्ड रहा है।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, इन दो सीट के लिए छह अक्टूबर को मतदान होगा और नौ अक्टूबर को मतगणना होगी। नंदीग्राम सीट उस वक्त रिक्त हुई जब मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने, जिन्होंने 026 के विधानसभा चुनावों में नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीट जीती थीं, भवानीपुर सीट अपने पास रखने का फैसला किया।

ममता बनर्जी को टीएमसी के बागियों की चुनौती, नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ें

पश्चिम बंगाल में दो सीटों नंदीग्राम और रेजीनगर में होने वाले विधानसभा उप-चुनाव को लेकर सियासी पारा गर्म है। ममता बनर्जी को टीएमसी के बागियों ने चुनौती दी है कि वो इस सीट से चुनाव लड़ें। अगर वो नंदीग्राम से लड़ती हैं तो उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। इस बीच सत्ताधारी भजपा ने विधानसभा उपचुनाव से पहले 263 सदस्यों वाली राज्य कार्यकारिणी समिति बनाई है। इसमें वरिष्ठ नेताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनमें सुवेंदु अधिकारी भी शामिल हैं। अधिकारी को तामलुक संगठनात्मक जिले की जिम्मेदारी दी गई है। इसी जिले में नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र आता है।

Related Articles

Back to top button