चावल की पूड़ी घर पर ऐसे बनाएं कुरकुरी

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
भारतीय रसोई में व्यंजनों के स्वाद और सुगंध रहती है। जब गेहूं की पूडिय़ों से मन भर जाएं या सादा भोजन व ग्लूटेन फ्री विकल्प चाहिए तो चावल के आटे की पूरी सबसे भरोसेमंद और स्वादिष्ट समाधान बन सकती है। चावल के आटे से बनी पूडिय़ां बाहर से कुरकुरी, खस्ता जैसी और अंदर से हल्की व फूली फूली होती हैं। हालांकि अक्सर चावल के आटे से बनाई पूडिय़ां टूटने लगती हैं। कई बार लोगों को चावल के आटे की पूड़ी बनाना कठिन लगता है। लेकिन अगर ये सही तरीके से बनाई जाए तो टूटती भी नहीं और आसानी से भी बनाई जा सकती है। यहां एक दम सरल विधि और कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आसानी से चावल के आटे की कुरकुरी और हल्की पूड़ी बना सकते हैं।
विधि
चावल के आटे की पूरी बनाना कोई कठिन काम नहीं, बस तरीका सही होना चाहिए। जब आटा सही गूंथा जाए, पूरी सही तरह बेली जाए और तेल सही तापमान पर हो तो यह पूरी हर बार कुरकुरी और फूली-फूली बनती है। एक परात में चावल का आटा और नमक डालें। अब इसमें उबलता हुआ गरम पानी थोड़ा-थोड़ा डालें। चम्मच से मिलाएं, फिर जब हल्का ठंडा हो जाए तो हाथ से नरम लेकिन सख्त आटा गूंथ लें। ऊपर से 1 चम्मच तेल लगाकर ढक दें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें। ध्यान रखें चावल का आटा ठंडे पानी से नहीं गूंथना चाहिए, वरना पूरी फटेगी। हाथों में थोड़ा तेल लगाएं। आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। दो पॉलिथीन शीट या गीले कपड़े के बीच रखकर हल्के हाथ से बेलें। सूखा आटा लगाने की जरूरत नहीं वरना पूरी सख्त हो जाएगी। कढ़ाही में तेल मध्यम आंच पर गरम करें। तेल अच्छी तरह गरम हो जाए, तभी पूरी डालें। पूरी डालते ही हल्के हाथ से दबाएं, पूरी फूलने लगेगी। दोनों तरफ से सुनहरी और कुरकुरी होने तक तलें। बटर पेपर या किचन टॉवल पर निकाल लें। आटा हमेशा गरम पानी से गूंथें। लोइयां सूखने न दें, ढककर रखें। बेलते समय ज्यादा दबाव न डालें। तेल ज्यादा ठंडा या बहुत तेज न हो। तुरंत तलें, देर करने पर पूरी टूटती है।
सामग्री
चावल का आटा- 1 कप, गरम पानी- आवश्यकतानुसार, नमक – स्वादानुसार, तेल- 1 छोटा चम्मच (मोयन के लिए), तलने के लिए तेल- पर्याप्त, 1 चुटकी अजवाइन या जीरा स्वाद के लिए (वैकल्पिक)।
लहसुन की तैयार करें चटनी
गर्मी के मौसम में खाने का स्वाद ही कुछ और होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में खाने के कई सारे विकल्प उपलब्ध रहते हैं। इन्हीं विकल्पों में शामिल है लहसुन की चटनी, जो अपने तीखे स्वाद और स्वास्थ्य लाभों के लिए प्रसिद्ध है। इस मौसम में लहसुन की चटनी खाने का एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है। लहसुन न केवल आपके भोजन को स्वादिष्ट बनाता है, बल्कि ये सेहत के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि ये शरीर को गर्मी प्रदान करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। ऐसे में आप इसकी चटनी बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। लहसुन की चटनी सर्दी में खासतौर पर बहुत पसंद की जाती है, क्योंकि ये पेट को हल्का महसूस कराती है और भोजन के स्वाद को बढ़ा देती है। इस चटनी को बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता।
सामान
लहसुन की कलियां -7, हरी मिर्च – 2, सूखी लाल मिर्च, कश्मीरी लाल मिर्च, नींबू का रस- 1 चम्मच, नमक – स्वाद अनुसार, जीरा -/2 चम्मच, धनिया पाउडर – 1/2 चम्मच, काली मिर्च – 1/4 चम्मच।
विधि
लहसुन का स्वाद चटनी में तीखा और मसालेदार होता है, जो खाने में शानदार लगता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो लहसुन की कलियों को छीलकर बारीक काट लें। इसके बाद हरी मिर्च, सूखी लाल मिर्च, नमक, कश्मीरी लाल मिर्च, जीरा, धनिया पाउडर और काली मिर्च डालें। इन सभी सामग्री को मिक्सी में अच्छे से पीस लें, ताकि सभी मसाले आपस में अच्छे से मिल जाएं और चटनी एकसार हो जाए। अब इस मिश्रण में ताजे नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें। नींबू का रस चटनी में ताजगी और खट्टापन लाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। इस चटनी को आप खाने के साथ सर्व कर सकती हैं। ये चटनी किसी भी स्नैक, पराठे, पूरी, या चाय के साथ बेहतरीन लगती है। लहसुन की चटनी का स्वाद बहुत तीखा होता है, इसलिए हरी मिर्च और नमक को अपनी पसंद के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकती हैं। चटनी को पिसने के दौरान ध्यान रखें कि अधिक पानी न डालें, वरना चटनी का स्वाद हल्का हो सकता है। नींबू का रस ताजे और खट्टे नींबू से ही डालें, ताकि चटनी में सही खट्टापन रहे। चटनी को हवादार जार या कंटेनर में रखें, ताकि वो ताजगी से लंबे समय तक बची रहे। यदि आपको लहसुन का स्वाद थोड़ा ज्यादा तीखा लगे, तो थोड़ा सा शहद भी डाल सकती हैं ताकि चटनी का स्वाद संतुलित हो जाए।



