Iran ने मार गिराया America का F-18 लड़ाकू विमान, America ने डिलीट किया video
ईरान ने एक वीडियो जारी किया जिसमें विमान को हवा में मिसाइल से टकराने के बाद गिरते हुए दिखाया गया है...जिससे भारी बवाल मच गया है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: क्या ईरान ने सचमुच अमेरिका का F-18 लड़ाकू विमान मार गिराया?…दरअसल, ये सवाल इसलिए उठ रहा है…क्योंकि, ईरान ने दावा किया है कि इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स ने एक अमेरिकी F-18 लड़ाकू विमान को मार गिराया है…
ईरान ने एक वीडियो जारी किया जिसमें विमान को हवा में मिसाइल से टकराने के बाद गिरते हुए दिखाया गया है…जिससे भारी बवाल मच गया है… ईरान- अमेरिका-इजराइल में जारी जंग अब सिर्फ हथियारों की टक्कर नहीं रही…बल्कि ये ताकत, रणनीति और के साथ-साथ दबाव की लड़ाई बन चुकी है…जंग के 27वें दिन में प्रवेश करते ही तस्वीर तेजी से बदलती नजर आ रही है…जहां शुरुआत में अमेरिका और इजरायल भारी पड़ते दिख रहे थे…वहीं अब ईरान लगातार आक्रामक रुख अपनाकर पूरी स्थिति को चुनौती देता नजर आ रहा है…हालात ऐसे बन गए हैं कि अब सवाल सिर्फ ये नहीं है कि…कौन हमला कर रहा है…बल्कि ये भी है कि आखिर कौन किस पर हावी हो रहा है…
दरअसल, ईरान के ताजा दावों ने इस जंग को एक नए मोड़ पर ला खड़ा किया है…बीते 24 घंटों में ईरान ने दावा किया कि उसने अमेरिका के दो अत्याधुनिक फाइटर जेट्स को निशाना बनाया है…खास बात ये है कि इसमें F-35 जैसे दुनिया के सबसे एडवांस स्टेल्थ फाइटर जेट को भी दोबारा टारगेट करने की बात कही गई है…बता दें कि इससे पहले भी ईरान F/A-18 सुपर हॉर्नेट को मार गिराने का दावा कर चुका है…अगर इन दावों को सीधे तौर पर देखा जाए…तो ये सिर्फ सैन्य कार्रवाई नहीं बल्कि एक बड़ा संदेश है कि ईरान अब सिर्फ बचाव नहीं कर रहा…बल्कि जवाब देने के साथ-साथ दबदबा बनाने की कोशिश कर रहा है…
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की ओर से जारी वीडियो ने इस दावे को और भी ज्यादा चर्चा में ला दिया…वीडियो में एक फाइटर जेट पर मिसाइल हमला दिखाया गया है…हालांकि अमेरिका ने तुरंत इन दावों को खारिज कर दिया और कहा कि उसका कोई भी विमान न तो गिराया गया है और न ही क्षतिग्रस्त हुआ है…लेकिन यहां असली खेल दावों और इनकार के बीच छिपा है…क्योंकि जंग के मैदान में जितना असर मिसाइल का होता है…उतना ही असर जानकारी और प्रचार का भी होता है…
विशेषज्ञ मानते हैं कि ईरान अपने स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम को दुनिया के सामने ताकतवर दिखाने की कोशिश कर रहा है…उसने ये भी दावा किया कि उसके नए सिस्टम ने F/A-18 को निशाना बनाया और वो हिंद महासागर में गिर गया…इससे पहले भी ईरान F-16 और F-15 जैसे जेट्स को मार गिराने के वीडियो जारी कर चुका है…भले ही इन दावों की पूरी पुष्टि न हो…लेकिन लगातार इस तरह के दावे करना इस ओर ईशारा करता है कि…ईरान अब आत्मविश्वास से भरा हुआ है और वो खुद को कमजोर नहीं दिखाना चाहता…
दूसरी ओर अमेरिका का रुख भी उतना ही दिलचस्प है…यूएस सेंट्रल कमांड ने साफ तौर पर इन दावों को FALSE बताया…लेकिन सवाल ये उठता है कि अगर सब कुछ सामान्य है…तो फिर अमेरिका लगातार सफाई देने की स्थिति में क्यों है?…क्या ये सिर्फ एक नॉर्मल प्रतिक्रिया है…या फिर इसके पीछे कोई गहरी चिंता छिपी हुई है?….इसी बीच एक और घटना ने पूरे माहौल को और ज्यादा पेंचीदा बना दिया…व्हाइट हाउस के आधिकारिक X अकाउंट से एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया जाता है…जिसमें एक आवाज सुनाई देती है…..क्या ये जल्द लॉन्च होने वाला है?…ये वीडियो कुछ ही सेकंड का था…लेकिन इसका असर बेहद बड़ा हुआ…सोशल मीडिया पर देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया और लोगों ने इसे अलग-अलग तरह से समझना शुरू कर दिया…
कुछ लोगों ने इसे संभावित मिसाइल हमले का संकेत माना…तो कुछ ने इसे किसी बड़े सैन्य ऑपरेशन की तैयारी बताया…वहीं कई यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि अमेरिका ईरान के खिलाफ न्यूक्लियर विकल्प पर विचार कर रहा है…दरअसल, ये चर्चा इसलिए और भी गंभीर हो गई…क्योंकि ये वीडियो किसी आम यूजर ने नहीं…बल्कि खुद व्हाइट हाउस के आधिकारिक अकाउंट से पोस्ट किया गया था…लेकिन असली मोड़ तब आया…जब ये वीडियो पोस्ट होने के करीब एक घंटे के अंदर ही डिलीट कर दिया गया…यही वो प्वाइंट है…जहां से सवाल और गहरे हो जाते हैं कि अगर ये वीडियो नॉर्मल था…तो उसे हटाने की जरूरत क्यों पड़ी?…और अगर ये गलती थी…तो इतनी बड़ी गलती आखिर कैसे हो सकती है?…
तो इसे लेकर कई विश्लेषकों का मानना है कि ये घटना अमेरिका के अंदर चल रही असमंजस की स्थिति को दिखाती है..एक तरफ ईरान लगातार जवाबी हमले कर रहा है और अपने इरादे साफ कर रहा है कि वो पीछे हटने वाला नहीं है…तो दूसरी तरफ अमेरिका को ये समझ आ चुका है कि ये जंग उतनी आसान नहीं है…जितनी शुरुआत में लग रही थी…ईरान ने न सिर्फ इजरायल को निशाना बनाया…बल्कि खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर भी हमले किए…इसका मतलब साफ है कि…ईरान अब सीमित प्रतिक्रिया नहीं दे रहा…बल्कि वो सीधे अमेरिका को चुनौती दे रहा है…ऐसे में अमेरिका के सामने दो ही रास्ते बचते हैं….पहला….या तो वो और ज्यादा आक्रामक हो जाए….और दूसरा कि या फिर रणनीतिक रूप से पीछे हटकर स्थिति को संभाले….
व्हाइट हाउस के वीडियो और उसके डिलीट होने को इसी Context में देखा जा रहा है…..हालांकि, ये पॉसिबल है कि अमेरिका किसी बड़े कदम की तैयारी कर रहा हो….लेकिन ईरान की मजबूत प्रतिक्रिया को देखकर वो खुलकर सामने आने से बच रहा हो…या फिर ये भी हो सकता है कि अंदरूनी स्तर पर अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया हो और इसी वजह से ऐसी उलझन भरी स्थिति बन रही हो…
वहीं ये पूरी घटना एक और बात साफ करती है कि ये जंग अब सिर्फ जमीन या आसमान में नहीं लड़ी जा रही…बल्कि लोगों के दिमाग में भी लड़ी जा रही है…ईरान जहां अपने दावों और वीडियो के जरिए खुद को ताकतवर दिखा रहा है…वहीं अमेरिका के कदमों में झिझक और सावधानी नजर आ रही है……अगर आम भाषा में समझें…तो स्थिति कुछ ऐसी बन गई है कि…एक तरफ ईरान लगातार ये दिखाने में लगा है कि…वो किसी से कम नहीं है…और दूसरी तरफ अमेरिका ये तय करने में लगा है कि…अगला कदम क्या होना चाहिए…व्हाइट हाउस का वीडियो और उसका हटाया जाना इसी असमंजस और दबाव का संकेत देता है….
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आगे क्या होगा?…क्या अमेरिका कोई बड़ा सैन्य कदम उठाएगा…या फिर ये जंग इसी तरह दावों..इनकार और मनोवैज्ञानिक दबाव के बीच आगे बढ़ती रहेगी?…फिलहाल जो तस्वीर सामने आ रही है…उसमें ईरान आत्मविश्वास से भरा हुआ नजर आता है…जबकि अमेरिका पहले से ज्यादा सतर्क और सोच-समझकर कदम उठा रहा है…
कुल मिलाकर, ये कहना गलत नहीं होगा कि जंग का ये चरण बेहद निर्णायक है…ईरान अपनी ताकत का प्रदर्शन करके दबाव बना रहा है और अमेरिका उस दबाव को संतुलित करने की कोशिश में लगा है…व्हाइट हाउस का डिलीट किया गया वीडियो इस बात की ओर इशारा हो सकता है कि…ये लड़ाई सिर्फ हथियारों की नहीं…बल्कि रणनीति और मानसिक मजबूती की भी है…जहां फिलहाल ईरान ज्यादा आत्मविश्वास के साथ खेलता नजर आ रहा है…..



