बॉडी डिटॉक्स के लिए पिएं ये चार ड्रिंक्स

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण और अनहेल्दी खानपान के कारण हमारे शरीर में धीरे-धीरे विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं। ये टॉक्सिन्स न केवल हमारे पाचन तंत्र को धीमा करते हैं, बल्कि त्वचा की चमक कम करने, थकान बढ़ाने और वजन बढऩे का कारण भी बनते हैं। ऐसे में शरीर को समय-समय पर डिटॉक्स करना बहुत जरूरी हो जाता है। बॉडी डिटॉक्स का मतलब है शरीर के अंगों, विशेषकर लिवर और किडनी से टॉक्सिन्स को बाहर निकालना ताकि वे सुचारू रूप से कार्य कर सकें। डिटॉक्सिफिकेशन के लिए कुछ नेचुरल ड्रिंक्स प्रभावी और सुरक्षित तरीका हैं। ये ड्रिंक्स मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं, शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं और अंदरूनी अंगों की अच्छे से सफाई करने में मदद करते हैं। सुबह के समय या दिन भर इन डिटॉक्स ड्रिंक्स का सेवन करने से आप न केवल एनर्जेटिक महसूस करेंगे, बल्कि इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी काफी मजबूत होगी।
खीरा और पुदीना
खीरा शरीर को ठंडक पहुंचाता है और इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो किडनी को साफ करने में मदद करती है। पुदीना पाचन को शांत करता है और स्वाद को ताजा बनाता है। एक जग पानी में खीरे के स्लाइस और पुदीने की पत्तियां डालकर रात भर छोड़ दें और अगले दिन इस पानी का सेवन करें। यह ड्रिंक न केवल शरीर को हाइड्रेट करता है बल्कि पेट की चर्बी घटाने में भी काफी मददगार होता है।
गुनगुना पानी और नींबू का रस
बॉडी डिटॉक्स की शुरुआत करने के लिए नींबू पानी सबसे सरल और असरदार तरीका है। नींबू में विटामिन ष्ट और एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर को सक्रिय करते हैं और शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू मिलाकर पीने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और शरीर का पीएच स्तर संतुलित रहता है, जिससे त्वचा में भी निखार आता है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी केवल वजन घटाने के लिए ही नहीं, बल्कि शरीर को डिटॉक्स करने के लिए भी जानी जाती है। इसमें कैटेचिन नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाता है। दिन में दो बार बिना चीनी वाली ग्रीन टी पीने से शरीर के फ्री रेडिकल्स खत्म होते हैं और मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। यह शरीर की सूजन को कम करने और कोशिकाओं की मरम्मत करने में अत्यंत सहायक होती है।
अदरक और दालचीनी की चाय
अदरक और दालचीनी दोनों में ही एंटी-इंफ्लेमेटरी और थर्मोजेनिक गुण होते हैं। अदरक शरीर से टॉक्सिन्स को पसीने के जरिए बाहर निकालने में मदद करता है, जबकि दालचीनी ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित रखती है। इन दोनों को पानी में उबालकर हर्बल चाय के रूप में पीने से खून शुद्ध होता है और संक्रमण का खतरा कम होता है। यह ड्रिंक उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो अक्सर आलस और भारीपन महसूस करते हैं।



