कैलाश मानसरोवर यात्रा बनी काल, नेपाल बाढ़ में गुजराती NRI जोड़ा लापता

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकला वडोदरा का गुजराती NRI जोड़ा नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच लापता हो गया...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः नेपाल में आई भयानक बाढ़ और खराब मौसम के बीच गुजरात के वडोदरा का एक NRI दंपति लापता हो गया है.. किन्नारी पटेल और उनके पति मिहिर पटेल कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए नेपाल पहुंचे थे.. लेकिन काठमांडू से आगे रवाना होने के बाद से दोनों का परिवार से संपर्क टूट गया है.. करीब 30 वर्षों से न्यूजीलैंड में रह रहे किन्नारी और मिहिर यात्रा के लिए न्यूजीलैंड से सीधे नेपाल पहुंचे थे..

परिवार के मुताबिक दोनों ने कैलाश मानसरोवर यात्रा की बुकिंग खुद कराई थी.. और अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाई थी.. काठमांडू पहुंचने के बाद दोनों एक होटल में करीब तीन दिन तक रुके.. इसके बाद उन्होंने होटल से चेक-आउट किया.. और कैलाश मानसरोवर की ओर रवाना हो गए.. होटल छोड़ने के बाद से परिवार को उनकी कोई जानकारी नहीं मिली है.. नेपाल में मौजूदा बाढ़ और खराब मौसम ने परिजनों की चिंता और बढ़ा दी है..

किन्नारी पटेल के भाई चिराग पटेल ने बताया कि उनकी बहन और जीजा न्यूजीलैंड से सीधे काठमांडू पहुंचे थे.. दोनों ने अपनी कैलाश मानसरोवर यात्रा की व्यवस्था खुद की थी.. काठमांडू पहुंचने के बाद वे जिस होटल में ठहरे थे.. वहां करीब तीन दिनों तक रहे.. होटल में रहने के दौरान परिवार से उनका संपर्क बना हुआ था.. लेकिन होटल से चेक-आउट करने के बाद स्थिति बदल गई.. परिवार ने जब दोनों से संपर्क करने की कोशिश की तो फोन पर बात नहीं हो सकी..

लगातार प्रयास के बावजूद जब कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों की चिंता बढ़ने लगी.. इसके बाद परिवार ने काठमांडू स्थित होटल के कर्मचारियों से संपर्क किया.. और दंपति के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की.. होटल प्रबंधन ने पुष्टि की कि किन्नारी और मिहिर वहां करीब तीन दिन ठहरे थे.. और उसके बाद होटल से निकल गए.. इसके बाद उनकी यात्रा के अगले पड़ाव या वर्तमान स्थिति के बारे में परिवार को कोई जानकारी नहीं मिल सकी..

परिवार के लिए सबसे बड़ी चिंता नेपाल में बने मौजूदा हालात हैं.. नेपाल के कई हिस्सों में भारी बारिश, बाढ़ और खराब मौसम के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है.. ऐसे समय में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.. चिराग पटेल ने बताया कि परिवार लगातार इस कोशिश में जुटा है कि किसी तरह किन्नारी और मिहिर से संपर्क हो सके.. लेकिन फिलहाल दोनों के बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है..

परिजन इस बात को लेकर आशंकित हैं कि कहीं दोनों किसी ऐसे इलाके में तो नहीं फंस गए.. जहां मोबाइल नेटवर्क या संचार की सुविधा उपलब्ध नहीं है.. हालांकि परिवार के पास अभी ऐसी कोई पुष्टि नहीं है कि दंपति के साथ कोई अप्रिय घटना हुई है.. इसके बावजूद लगातार संपर्क टूटे रहने और नेपाल में खराब मौसम की स्थिति के कारण चिंता स्वाभाविक रूप से बढ़ती जा रही है.. परिवार अब प्रशासन और राहत-बचाव एजेंसियों से जल्द से जल्द उनकी लोकेशन पता लगाने की उम्मीद कर रहा है..

 

Related Articles

Back to top button