Kanpur News: डंपर ने कार को 20 मीटर तक घसीटा, अंदर बैठे थे HBTU प्रोफेसर समेत 3 लोग

Kanpur News: जाजमऊ चेकपोस्ट पर तेज रफ्तार डंपर ने कार को 20 मीटर तक घसीटा। HBTU प्रोफेसर समेत परिवार के तीन लोग बाल-बाल बच गए।

4पीएम न्यूज नेटवर्क:  कानपुर में गुरुवार सुबह जाजमऊ चेकपोस्ट पर एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार परिवार की जान बाल-बाल बची। तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डंपर चालक कार को करीब 15 से 20 मीटर तक घसीटता चला गया। गनीमत रही कि कार में सवार HBTU के प्रोफेसर निर्गीश कुमार समेत परिवार के तीनों सदस्य सुरक्षित बच गए।

पीछे से डंपर ने मारी टक्कर, 20 मीटर तक घसीटी कार

हादसा गुरुवार सुबह जाजमऊ चेकपोस्ट के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, रामादेवी से लखनऊ की ओर जाने वाले मार्ग पर एक तेज रफ्तार डंपर ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार डंपर के आगे फंस गई और चालक उसे करीब 15 से 20 मीटर तक घसीटता रहा। मौके पर मौजूद राहगीरों ने शोर मचाया, जिसके बाद डंपर चालक ने वाहन रोका।

HBTU प्रोफेसर समेत परिवार के तीनों लोग सुरक्षित

कार में HBTU के प्रोफेसर निर्गीश कुमार अपने परिवार के साथ सवार थे। हादसे की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद लोग सहम गए, लेकिन राहत की बात रही कि कार में बैठे तीनों लोग सुरक्षित बच गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सड़क पर लगा जाम, पुलिस ने खुलवाया रास्ता

हादसे के कारण रामादेवी से लखनऊ जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ और जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा के मुताबिक, मामले में तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – प्रांजुल मिश्रा, कानपुर

यह भी पढ़ें: Kanpur News: जमीन पर गिराकर युवक के चेहरे पर बरसाईं लातें, बेरहमी का वीडियो वायरल

Related Articles

Back to top button