Kanpur News: जमीन पर गिराकर युवक के चेहरे पर बरसाईं लातें, बेरहमी का वीडियो वायरल

Kanpur News: कानपुर के लालबंगला में युवक को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा गया। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: कानपुर में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चकेरी थाना क्षेत्र के लालबंगला में एक युवक को जमीन पर गिराकर उसके चेहरे पर बेरहमी से लातें मारी गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो में युवक बेसुध हालत में नजर आ रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर संबंधित आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

लालबंगला में युवक को जमीन पर गिराकर पीटा

वायरल वीडियो लालबंगला स्थित बृजवासी स्वीट हाउस के सामने का बताया जा रहा है। इसमें एक युवक जमीन पर गिरा दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा व्यक्ति उसके चेहरे पर लगातार लातें मारता नजर आ रहा है। मारपीट इतनी बेरहमी से की गई कि युवक बेसुध हालत में दिखाई दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पैसे गिरने को लेकर हुआ था विवाद

सहायक पुलिस आयुक्त छावनी डॉ. प्रियंका बाजपेयी के मुताबिक, दो व्यक्तियों के बीच पैसे गिरने को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात पर दोनों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में दोनों व्यक्तियों के नशे की हालत में होने की बात सामने आई है। घटना का वीडियो भी जांच के दायरे में है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपी हिरासत में

पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर संबंधित व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

रिपोर्ट- प्रांजुल मिश्रा, कानपुर

यह भी पढ़ें: Kanpur Leather Mela 2026: मोतीझील में आज से मेला, 46 स्टॉल पर मिलेंगे जूते-बैग और पर्स

Related Articles

Back to top button