कियारा अडवाणी बनेंगी जल्द दुल्हन दूल्हे का नाम जानकार हो जाएंगे हैरान
Kiara Advani will soon become a bride, you will be surprised to know the name of the groom
hayatFebruary 1, 2023
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। काफी समय से कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अफेयर और शादी पर काफी चर्चा चल रही थी। जिसके बाद कुछ ख़बरों में उनकी शादी की खबर को अफवाह बताया था। लेकिन अब इस पर ब्रेक लग गया है। दरअसल अब कियारा और सिद्धार्थ दोनों के दूसरे के साथ शादी के बंधन में बांधने जा रहे है। बता दें दोनों की शादी की डेट फिक्स हो चुकी है। दोनों कपल की शादी में 100 से 150 गेस्ट शामिल होंगे। शादी की सारी रस्मे 5 फरवरी को शुरू होंगी और 8 फरवरी के दिनों दोनों कपल साथ फेरे लेंगे। दोनों की शादी जैसलमेर के पॉपुलर पैलेस सूर्यगड़ में होगी। इस हाई प्रोफाइल शादी में कारन जोहर , ईशा अंबानी भी शामिल होने वाले है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शाही शादी का जिम्मा मुंबई की एक बड़ी वेडिंग प्लानर कंपनी को दिया गया है. होटल बुकिंग से लेकर ट्रांसपोर्टेशन तक की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. होटल मेनेजमेंट द्वारा इस शादी में आने वाले गेस्ट और अन्य कार्यक्रम के आयोजन के लिये कई काफी गोपनीयता बरती जा रही है.स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, शादी में गेस्ट के आने का सिलसिला 4 फरवरी से शुरू हो जाएगा. करीब 40 लोग 4 फरवरी को मुम्बई की फ्लाइट से जैसलमेर पहुंच रहे हैं।