LPU हिंसा के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज, 9 गिरफ्तार; सोशल मीडिया पोस्ट भी खंगाले जा रहे

LPU हिंसा मामले में 9 गिरफ्तार और 20 आरोपी नामजद हैं. पुलिस CCTV, सोशल मीडिया पोस्ट और वायरल वीडियो की जांच कर रही है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: LPU हिंसा मामले में 9 गिरफ्तार और 20 आरोपी नामजद हैं. पुलिस CCTV, सोशल मीडिया पोस्ट और वायरल वीडियो की जांच कर रही है. चितकारा यूनिवर्सिटी मामले में भी कार्रवाई हुई.

पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें 7 छात्र और 2 बाहरी लोग शामिल हैं. पुलिस जांच में कुल 20 आरोपियों की पहचान कर उन्हें केस में नामजद किया गया है. पुलिस के मुताबिक, बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी.

हिंसा के दौरान यूनिवर्सिटी परिसर के बाहर भारतीय वायुसेना के सम्मान में स्थापित MiG-23UM फाइटर जेट पर चढ़ने वाले शख्स की भी पहचान कर ली गई है. पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालने के बाद उसकी पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी नाबालिग और LPU का छात्र है. उसे हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से अरेस्ट किया गया है. वह मंडी जिले का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार, उसके पिता मंडी के DC कार्यालय में अधिकारी के तौर पर तैनात हैं.

हिंसा भड़काने के आरोप में पुलिस का एक्शन

वहीं, पंजाब की विभिन्न यूनिवर्सिटियों में सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाकर छात्रों को भड़काने के मामलों में भी पुलिस की जांच जारी है. LPU में तोड़फोड़ और हिंसा करने वालों की पहचान कर गिरफ्तारी की जा रही है, जबकि पटियाला के राजपुर स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में भी छात्रों को कथित तौर पर भड़काने के मामले में कार्रवाई हुई है.

पटियाला पुलिस ने 25-26 सितंबर 2026 की रात चितकारा यूनिवर्सिटी में हुए छात्रों के हंगामे के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का आरोप है कि दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए गुमराह करने वाली अफवाहें फैलाकर छात्रों को उकसाया था.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से हंगामा

इस बीच, सोशल मीडिया पर कथित छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे कथित रूप पीड़िता बताया गया है. छात्रा सोशल मीडिया पर अपना रोल नंबर बताते हुए कह रही है कि वह पूरी तरह सेफ है और उसके साथ किसी तरह की कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई.

उसने बताया कि विरोध प्रदर्शनों से वह बेहद डर गई थी और रिश्तेदारों के पास चली गई थी.अभी तक पुलिस एवं विश्वविद्यालय प्रशासन ओर से अभी तक कथित पीड़िता की पहचान जारी नहीं की है.

Related Articles

Back to top button