MCA की 5 कैंटीनों पर फिर होगी जांच, HC ने टूर्नामेंट में चाय-कॉफी की अनुमति दी

एफडीए ने हाल ही में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) परिसर में संचालित पांच फूड आउटलेट्स की जांच के बाद उनका लाइसेंस निलंबित कर दिया था. अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने दोबारा जांच का आदेश दिया है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: एफडीए ने हाल ही में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) परिसर में संचालित पांच फूड आउटलेट्स की जांच के बाद उनका लाइसेंस निलंबित कर दिया था. अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने दोबारा जांच का आदेश दिया है.

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) परिसर में संचालित पांच फूड आउटलेट्स की दोबारा जांच कराने का आदेश दिया. कोर्ट ने महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) को निर्देश दिया कि वह इन पांचों फूड आउटलेट्स का री-इंस्पेक्शन करे और रिपोर्ट सौंपे कि निलंबित किए गए लाइसेंस को बहाल किया जा सकता है या नहीं.

दरअसल, FDA ने हाल ही में अचानक किए गए निरीक्षण के दौरान MCA परिसर में संचालित पांच इन फूड आउटलेट्स के FSSAI लाइसेंस निलंबित कर दिए थे. निरीक्षण में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़ी गंभीर खामियां सामने आने की बात कही गई थी. अब हाईकोर्ट ने FDA को दोबारा निरीक्षण कर स्थिति की समीक्षा करने को कहा है.

सुनवाई के दौरान अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक दोबारा निरीक्षण और रिपोर्ट की प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों और अन्य संबंधित लोगों के लिए चाय और कॉफी उपलब्ध कराई जा सकती है.

अदालत के आदेश के बाद अब FDA की री-इंस्पेक्शन रिपोर्ट पर यह तय होगा कि MCA परिसर के इन पांच फूड आउटलेट्स के निलंबित लाइसेंस बहाल किए जा सकते हैं या नहीं यानी मामले की अगली कार्रवाई FDA की जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी.

कैंटीन में कीड़े-मकोड़े मिलने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स परिसर में संचालित फूड आउटलेट्स में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी गंभीर खामियां पाए जाने के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने तीखी टिप्पणी भी की. मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने FDA की निरीक्षण रिपोर्ट में रसोई में कॉकरोच और मक्खियां पाए जाने और साफ-सफाई की खराब स्थिति का जिक्र किया.

वहीं, MCA की ओर से अदालत में कहा गया कि सभी रेस्टोरेंट और फूड आउटलेट्स बंद होने के कारण क्रिकेटरों को चाय तक नहीं मिल पा रही है. इसपर अदालत ने व्यंग्य करते हुए पूछा कि क्या खिलाड़ियों को पता था कि वो ‘मांसाहारी चाय’ पी रहे हैं?

एफडीए के मुताबिक, MCA के इन फूड आउटलेट्स में किचन की सफाई, खाद्य पदार्थों के रखरखाव, तापमान नियंत्रण, उपकरणों के सैनिटाइजेशन, खाद्य तेल की जांच और खाद्य पदार्थों की सुरक्षित हैंडलिंग से संबंधित कई कमियां पाई गईं. आइए जानते हैं कि किन पांच आउटलेट्स के खिलाफ कार्रवाई की गई.

MCA परमिट रूम का लाइसेंस निलंबित

एमसीए परमिट रूम की 20 अगस्त को जांच की गई. जांच में रेफ्रिजरेटर में बर्फ जमने, किचन के प्रवेश द्वार के पास फर्श के गंदे और फिसलन भरे होने, FSSAI लाइसेंस प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित नहीं करने जैसी खामियां सामने आईं.

इसके अलावा रेफ्रिजरेशन सिस्टम का उचित तापमान नियंत्रण और कैलिब्रेशन संतोषजनक नहीं पाया गया. खाद्य तेल की नियमित जांच नहीं की जा रही थी, जबकि फूड-ग्रेड पैकेजिंग से संबंधित जरूरी प्रमाणपत्र भी उपलब्ध नहीं थे. कुछ कृषि उत्पाद खराब अवस्था में भी मिले. इन खामियों के आधार पर ही FDA ने FSSAI लाइसेंस को 21 अगस्त 2026 के आदेश के तहत निलंबित कर दिया.

MCA Pavilion पर भी कार्रवाई

एमसीए पवेलियन की जांच में रेफ्रिजरेटर की सफाई, कोल्ड स्टोरेज में खाद्य पदार्थों की सही से अलग-अलग स्टोरेज, तापमान नियंत्रण और कच्चे माल की जांच से जुड़ी खामियां सामने आईं. यहां भी जांच में कुछ कृषि उत्पाद खराब अवस्था में मिले. फ्रोजन फूड को हाइजीनिक तरीके से नहीं रखा जा रहा था और खाद्य तेल की नियमित गुणवत्ता जांच भी नहीं हो रही थी. इसके बाद FDA ने इसके FSSAI लाइसेंस को 21 अगस्त को निलंबित कर दिया.

MCA Mediterranean का लाइसेंस भी सस्पेंड

एमसीए Mediterranean की जांच में कई खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन नहीं होने की बात सामने आई. खाद्य उपकरणों की सफाई और सैनिटाइजेशन, भोजन को निर्धारित तापमान पर रखने, फ्रोजन फूड की सुरक्षित thawing और गर्म-ठंडे खाद्य पदार्थों के तापमान नियंत्रण में कमियां मिलीं. इसके अलावा यहां भी खाद्य तेल की नियमित जांच और फूड ग्रेड पैकेजिंग से संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं थे. रीहीटिंड प्रक्रिया और कच्चे माल की जांच को लेकर भी कमियां पाई गईं. इसीलिए FDA ने इसके FSSAI लाइसेंस को निलंबित कर दिया.

MCA ओरिएंटल स्विंग पर भी गिरी गाज

एमसीए ओरिएंटल स्विंग की जांच में रेफ्रिजरेशन सिस्टम का उचित कैलिब्रेशन नहीं होना, किचन का फर्श गंदा होना और FSSAI लाइसेंस शो नहीं करना जैसी खामियां सामने आईं. इसके अलावा किचन की छत का प्लास्टर/पेंट उखड़ा हुआ था और कुछ लाइटिंग फिटिंग्स भी उचित स्थिति में नहीं थीं. खाद्य उपकरणों के सैनिटाइजेशन, हाई-रिस्क फूड के तापमान नियंत्रण और खाद्य तेल की गुणवत्ता जांच में भी कमियां पाई गईं. इसके बाद FDA ने इसका लाइसेंस निलंबित कर दिया.

Clubway & Pastry काउंटर का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड

एमसीए क्लबवे एंड पेस्ट्री काउंटर के मामले में FDA को एक और गंभीर गड़बड़ी मिली. जांच में पर्याप्त वर्किंग स्पेस नहीं था, कच्चे खाद्य पदार्थों का सुरक्षित तरीके से भंडारण नहीं किया जा रहा था और खाद्य पदार्थ संभालने वाले कर्मचारी ने जरूरी दस्ताने नहीं पहने थे.

सबसे महत्वपूर्ण बात यह सामने आई कि ‘Shirke Infrastructure’ के नाम पर वैध FSSAI फूड लाइसेंस नहीं मिला, जबकि उसके जरिए फूड सर्विस और स्नैक्स/टी शॉप से जुड़ा कारोबार किया जा रहा था. इसके बाद इसका भी लाइसेंस निलंबित कर दिया गया.

Related Articles

Back to top button