मोदी ने देश की एनर्जी सिक्योरिटी से समझौता कर दिया: राहुल गांधी
नेता प्रतिपक्ष ने कहा- हरदीप पुरी की बेटी की कंपनी में जॉर्ज सोरोस का पैसा लगा है

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और रायबरेली से सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी और भाजपा पर करारा वार किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश की एनर्जी सिक्योरिटी से समझौता कर दिया है, क्योंकि अब अमेरिका तय कर रहा है कि हम तेल कहां से लेंगे?
मैंने संसद में एपस्टीन का नाम लिया तो स्पीकर ने मुझे बोलने से रोक दिया। मंत्री हरदीप पुरी पहले से ही कंप्रोमाइज्ड हैं। इनका नाम एप्सटीन फ़ाइलों में है और ये एप्सटीन के दोस्त रहे हैं। हरदीप पुरी की बेटी की कंपनी में जॉर्ज सोरोस का पैसा लगा है- जैसे ही मैंने संसद में ये बात रखी तो स्पीकर ने फिर मुझे बोलने से रोक दिया। यानी नरेंद्र मोदी दोनों साइड से फंसे हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक कांशीराम की जयंती समारोह में शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाषण देने से पहले मैं सोच रहा था कि अंबेडकर जी शिक्षा के बारे में क्या कहते थे।
वे संगठन के महत्व पर जोर देते थे। और जब कांशीराम जी रात में उत्तर प्रदेश का दौरा करते थे, तो वे अपने साथ कलम रखते थे। वे यह भी कहते थे कि कलम इस तरह से बनाई जानी चाहिए कि समाज के 15 प्रतिशत लोगों को तो लाभ मिले ही, साथ ही 85 प्रतिशत लोगों को भी लाभ मिलना चाहिए; उन्हें भी इस प्रक्रिया में शामिल किया जाना चाहिए। लेकिन अब क्या हो गया है?

भाजपा ने कलम को उसके ढक्कन से अलग कर दिया है
राहुल ने साफ तौर पर कहा कि भाजपा ने एक नई व्यवस्था शुरू कर दी है। भाजपा ने कलम को उसके ढक्कन से अलग कर दिया है। उन्होंने ढक्कन को कहीं फेंक दिया है—पता नहीं कहाँ—और अब वे सिर्फ कलम लेकर घूम रहे हैं। मैंने एक बार किसी और से इस बारे में बात की थी—हालांकि मैं यह नहीं कह सकता कि ऐसा करना सही था या गलत—लेकिन मेरा मानना है कि अगर जवाहरलाल नेहरू आज जीवित होते, तो कांशीराम जी कांग्रेस के मुख्यमंत्री होते। आज हम कांशीराम जी के संघर्ष, उनके विजन और भारत की राजनीति पर उनके प्रभाव को याद करते हैं और दिल से उनका धन्यवाद करते हैं।
मोदी वही कर रहे हैं जो अमेरिका कह रहा
नरेंद्र मोदी वही कर रहे हैं, जो अमेरिका कह रहा है। नरेंद्र मोदी को ब्लैकमेल किया जा रहा है। अमेरिका के साथ ट्रेड डील पिछले चार महीने से रुकी हुई थी, क्योंकि सरकार कृषि सेक्टर से समझौता नहीं करना चाहती थी। लेकिन संसद में मेरे भाषण के तुरंत बाद नरेंद्र मोदी ने ट्रंप को फोन किया और ट्रेड डील के लिए हामी भर दी, जिसके बाद ट्रंप ने ट्वीट कर दिया। जो डील पिछले चार महीने से रुकी हुई थी, नरेंद्र मोदी ने वो डील श्वश्चह्यह्लद्गद्बठ्ठ फाइल और अडानी के कारण 15 मिनट में फाइनल कर दी।
जिस दिन हम अमीर पार्टी बन जाएंगे, उस दिन हम बीजेपी हो जाएंगे
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अमीर होना ही नहीं चाहती। कांग्रेस पार्टी का ये डिजाइन गांधी जी के समय से ही है। जिस दिन हम अमीर पार्टी बन जाएंगे, उस दिन हम बीजेपी हो जाएंगे। ये बात हमें लोकसभा चुनाव के दौरान समझ आई, जब हमारे सारे खाते फ्रीज कर दिए गए, लेकिन हमें कोई फर्क नहीं पड़ा। ऐसा इसलिए क्योंकि ये विचारधारा की पार्टी है, जिसे कोई रोक नहीं सकता। नरेंद्र मोदी साइकोलॉजिकली खत्म हो गए हैं। उन्होंने कहा कि संविधान वो शक्ति है, जिसने सभी देशवासियों को आगे बढऩे का अवसर दिया है- समानता और सम्मान का अधिकार दिया है। हम हर कीमत पर इसकी रक्षा करते रहेंगे।
पालघर में दर्दनाक हादसा
पुलिस की पिटाई के डर से भागे तीन युवक मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
मुंगई। महाराष्ट्र के पालघर शहर से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। पालघर ईस्ट के जैन मंदिर इलाके में पुलिस की कथित कार्रवाई और लाठीचार्ज से बचने की कोशिश में तीन युवकों ने अपनी जान गंवा दी। रेलवे ट्रैक पार करते समय तीनों युवक एक तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चश्मदीदों और परिजनों का आरोप है कि तभी स्थानीय पुलिस वहां पहुंची और अचानक लाठीचार्ज शुरू कर दिया।
पुलिस के डर से युवक बदहवास होकर पास के रेलवे ट्रैक की ओर भागने लगे, जहाँ वे सामने से आ रही मालगाड़ी को देख नहीं पाए। यह दुखद घटना पालघर ईस्ट के ओल्ड पालघर स्थित जैन मंदिर के पास हुई। यहां तीन युवक स्वप्निल शैलेश पालंदे (23), कुणाल कुमार दुबला (23) और अफरोज खलील शेख (28)जो सभी पालघर ईस्ट के वीरेंद्र नगर के रहने वाले थे, काल के गाल में समा गए। चश्मदीदों और परिजनों के बयानों के अनुसार, जब स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, तो यह युवकों का समूह वहीं मौजूद था। आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिससे घबराकर पीडि़त युवक पास ही स्थित रेलवे ट्रैक की ओर भागने लगे। जान बचाने की अपनी इस हताश कोशिश में, वे ट्रैक पार करके सीधे सामने से आ रही एक मालगाड़ी के रास्ते में आ गए, जिसके परिणामस्वरूप उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
होर्मुज स्ट्रेट से निकला भारत का दूसरा एलपीजी से लदा जहाज
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल युद्ध के बीच ईरान ने भारतीय झंडे वाले टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित रास्ता दिया है। भारतीय झंडे वाले एलपीजी टैंकर शिवालिक ने सफलतापूर्वक इस स्ट्रेट को पार कर लिया है और अब दूसरा एलपीजी जहाज नंदा देवी भी इस अहम तेल मार्ग से सुरक्षित बाहर निकल गया है।
सरकारी सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शिवालिक को भारतीय नौसेना सुरक्षा दे रही है। उम्मीद है कि यह जहाज अगले दो दिनों के भीतर किसी भारतीय बंदरगाह पर पहुंच जाएगा और इसका संभावित गंतव्य मुंबई या कांडला हो सकता है। यह जहाज अब खुले समुद्र में पहुंच चुका है और भारतीय नौसेना के मार्गदर्शन में सुरक्षित रूप से आगे बढ़ रहा है।
बिहार के अगले सीएम का फैसला गठबंधन का शीर्ष नेतृत्व ही करेगा: झा
जदयू ने कहा-पांच राज्यसभा सीटों पर जीत का पूरा भरोसा
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
पटना। जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर जीत का पूरा भरोसा है और उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य के अगले मुख्यमंत्री का फैसला गठबंधन का शीर्ष नेतृत्व ही करेगा।
मीडिया से बात करते हुए झा ने कहा कि राज्य में आगामी राजनीतिक घटनाक्रमों के मद्देनजर पार्टी की तैयारियों के तहत जेडीयू विधायक दल की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विधायक दल की बैठक उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर हो रही है, कल यह बैठक मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पर होगी। राज्यसभा चुनावों में एनडीए की संभावनाओं पर विश्वास जताते हुए झा ने कहा कि गठबंधन को क्लीन स्वीप की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हम सभी पांच राज्यसभा सीटें जीतेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी के सवाल पर झा ने कहा कि इस मामले का फैसला एनडीए के शीर्ष नेता मिलकर करेंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए के शीर्ष नेता ही तय करेंगे कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा। ये टिप्पणियां बिहार में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच आई हैं, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया, जिससे राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में उनके लंबे कार्यकाल के अंत का संकेत मिला। कुमार ने पहले जोर देकर कहा था कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार लगातार प्रगति कर रहा है। इस सप्ताह की शुरुआत में मधेपुरा में समृद्धि यात्रा के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।
ईरानी हमले और हुए घातक, आईआरजीसी ने दी चेतावनी
यूएस और इस्राइल को चुकानी होगी खून की कीमत
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
तेहरान। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और घातक हो गया है। सेना के प्रवक्ता ने चेताया कि अमेरिका और इस्राइल हर कतरा खून की कीमत चुकाएंगे। उन्होंने बताया कि ईरानी सेना के इस चरण में सटीक मिसाइलें और ड्रोन दुश्मन के सैन्य ठिकानों और कमांड केंद्रों को निशाना बना रहे हैं।
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब 15वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। इसी उग्र हालात के बीच अब ईरान ने अमेरिका और इस्राइल को सख्त चेतावनी देते हुए ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ की 46वां चरण शुरू किया है। इसकी शुरुआत के एलान के साथ ईरान ने सख्त चेतावनी दी है कि इस युद्ध की शुरुआत करने के लिए अमेरिका और यहूदियों को हर एक बूंद खून का हिसाब चुकाना पड़ेगा। मामले में ईरान के खताम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता एब्राहीम जोल्फाघरी ने शनिवार को टेलीविजन पर संबोधन देते हुए कहा कि अमेरिका और इस्राइल इस युद्ध में हर एक बूंद अन्यायपूर्वक बहाए गए खून का हिसाब चुकाएंगे और जो भी नुकसान किए हैं उसका हरजाना भरेंगे। जोल्फाघरी ने जोर देकर कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक आखिरी निर्दयी और बच्चों को मारने वाले अपराधी का विनाश नहीं हो जाता। उन्होंने शहीदों के खून की पाबंदी की कसम खाई और कहा कि सिर्फ अल्लाह से ही जीत संभव है।
अमेरिका का ईरान केखार्ग द्वीप पर हमले का दावा
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खार्ग द्वीप पर स्थित सैन्य ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। साथ ही चेतावनी दी कि अगला निशाना वहां का तेल बुनियादी ढांचा हो सकता है। फ़ारस की खाड़ी में स्थित यह छोटा द्वीप ईरान के तेल निर्यात का मुख्य मार्ग है। ट्रंप ने वीकेंड में फ्लोरिडा जाने की तैयारी करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस बड़े हमले के बारे में बताया। हालांकि, एयर फ़ोर्स वन में सवार होने से पहले राष्ट्रपति ने अपने साथ यात्रा कर रहे पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए, लेकिन उन्होंने ईरान के खिलाफ लेटेस्ट अमेरिकी सैन्य ऑपरेशन का कोई जिक्र नहीं किया।
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का हमला
खर्ग द्वीप पर अमेरिकी हमले के बाद इराक के बगदाद में अमेरिका के दूतावास पर मिसाइल से हमला किया गया है। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से दी है। इराकी सुरक्षा सूत्रों ने शनिवार को रॉयटर्स को बताया कि इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला हुआ। सूत्रों ने बताया कि इस हमले के कारण दूतावास की इमारत से धुआं उठने लगा। हालांकि उन्होंने इससे हुए नुकसान के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर प्रेस टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, बगदाद में अमेरिकी दूतावास के रडार सिस्टम को निशाना बनाने के लिए एक सुसाइड ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। इराकी सूत्रों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में बताया गया कि इस मिशन का मुख्य निशाना दूतावास परिसर के भीतर स्थित इलेक्ट्रॉनिक पहचान उपकरण थे।



