बैसाखी पर यात्रियों को 2800 से अधिक वीजा देंगे: पाकिस्तान
पाकिस्तान उच्चायोग ने भारत से आने वाले सिख तीर्थयात्रियों के लिए बैसाखी के मौके पर 10 से 19 अप्रैल 2026 तक पाकिस्तान में होने वाले सालाना त्योहार में भाग लेने के लिए 2800 से अधिक वीजा जारी किए हैं।

4pm न्यूज नेटवर्क: पाकिस्तान उच्चायोग ने भारत से आने वाले सिख तीर्थयात्रियों के लिए बैसाखी के मौके पर 10 से 19 अप्रैल 2026 तक पाकिस्तान में होने वाले सालाना त्योहार में भाग लेने के लिए 2800 से अधिक वीजा जारी किए हैं।
पाकिस्तान उच्चायोग के अनुसार, तीर्थयात्री इस दौरान प्रमुख सिख तीर्थस्थलों जैसे गुरुद्वारा पंजा साहिब, गुरुद्वारा ननकाना साहिब और गुरुद्वारा करतारपुर साहिब का दर्शन करेंगे। यह पहल दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों को प्रगाढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।



