पलानीस्वामी-उदयकुमार ने एआईडीएमकेको खत्म कर दिया : पन्नीरसेल्वम

- बोले- लोकसभा में हार की वजह भी यही दोनों
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
चेेन्नई। तमिलनाडु में अगले महीने 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं। इससे पहले राज्य की सियासत में गर्माहत सातवें आसमान पर पहुंच गया है। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी तेज हो गई है। इसी बीच तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और हाल ही में सत्तारूढ़ डीएमके में शामिल हुए ओ पन्नीरसेल्वम ने एआईएडीएमके के नेता पलानीस्वामी और आर बी उदयकुमार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही दोनों नेताओं को 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार भी बताया। उन्होंने कहा कि इन दोनों की वजह से 2024 के लोकसभा चुनाव में एआईएडीएमके को बहुत बड़ा नुकसान हुआ।
पन्नीरसेल्वम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उदयकुमार ने उन्हें पलानीस्वामी की आलोचना न करने की चेतावनी दी थी। लेकिन पन्नीरसेल्वम ने जवाब दिया कि मुझे पता है कि आपने पलानीस्वामी के तहत अपनी उन्नति के लिए कैसे काम किया। आप मुझे बोल नहीं सकते कि मैं पलानीस्वामी पर कुछ न कहूं। पन्नीरसेल्वम ने आगे कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने शुरू में रामनाथपुरम से चुनाव लडऩे से मना किया था, लेकिन उदयकुमार और अन्य नेताओं ने दबाव डालकर उन्हें चुनाव में उतार दिया।



