ऋषभ पंत के एक्सीडेंट पर PM मोदी ने जल्द ठीक होने की कामना
PM Modi wishes for speedy recovery on Rishabh Pant's accident
hayatDecember 30, 2022
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत का 30 दिसंबर को रोड एक्सीडेंट हो गया। दिल्ली से अपने घर लौटते समय पंत की कार रेलिंग से टकरा गई और चकनाचूर हो गई। इस दुर्घटना में पंत गंभीर रूप से घायल हो गए है। उनके लिए एक तरफ जहां हर कोई प्रार्थना कर रहा हैं वहीं लगातार हेल्थ अपडेट भी जारी किए जा रहे हैं। ऋषभ पंत के सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट किया है और उनकी जल्द से जल्द रिकवरी की इच्छा जताई है। वही राहुल गांधी ने भी उन्हें जल्द ठीक होने की दुआ दी है।