पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले राज, आखिर कैसे गई प्रतीक यादव की जान?
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार सुबह मौत हो गई. अब उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है. रिपोर्ट में रिपोर्ट में प्रतीक यादव की कार्डियक अरेस्ट से मौत होने का दावा किया गया है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार सुबह मौत हो गई. अब उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है.
रिपोर्ट में रिपोर्ट में प्रतीक यादव की कार्डियक अरेस्ट से मौत होने का दावा किया गया है. हालांकि डॉक्टरों ने आगे की जांच के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया है. साथ ही हार्ट को भी रख लिया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर दोबारा जांच की जा सके.
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में आज सुबह मौत हो गई. इस खबर के बाद हड़कंप मच गया खुद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अस्पताल पहुंचे और प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से बात की. अब प्रतीक की पीएम रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट में प्रतीक यादव की कार्डियक अरेस्ट से मौत होने का दावा किया गया है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रतीक के शरीर पर खून का थक्का जमा हुआ था. शरीर के नीचे हिस्से से ऊपरी हिस्से में खून का थक्का गया, जिसके बाद artitery और lungs में infection हुआ. इसके बाद कार्डियक अरेस्ट आया और उनकी मौत हो गई. हालांकि, मौत की असली वजह अब भी स्पष्ट नहीं हो सकी है. इसी कारण डॉक्टरों ने आगे की जांच के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया है. साथ ही हार्ट को भी रख लिया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर दोबारा जांच की जा सके.
तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया है. डॉक्टर मौसमी सिंह के नेतृत्व में हुई इस प्रक्रिया में फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉक्टर अनूप कुमार रायपुरिया और डॉक्टर फातिमा हर्षा भी शामिल रहे. पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई. पीएम रिपोर्ट में शरीर पर चोट या संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं. डॉक्टरों ने चेस्ट का एक्स-रे भी कराया.
प्रतीक यादव देर रात बेडरूम में गिर गए थे
बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव के जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडेय ने बड़ा दावा किया कि प्रतीक यादव देर रात बेडरूम में गिर गए थे, जिससे सिर पर चोट लगी. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद हर कोई पोस्टमार्टर रिपोर्ट का इंतजार कर रहा था. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रतीक की मौत के पीछे का कारण भी पता चल गया है. हालांकि अब विसरा रिपोर्ट आने के बाद पूरा सच सामने आ पाएगा.



