Archana Puran Singh को शो में Samay Raina ने किया रोस्ट, पति और दोनों बेटों को कहा नाकारा

ना आपका पति काम करता है… और ना आपके दोनों बेटे किसी काम के हैं!” सोचिए… अगर कैमरे के सामने किसी सुपरस्टार या सेलिब्रिटी से ये बात कह दी जाए, तो माहौल कैसा होगा?

4पीएम न्यूज नेटवर्क: “ना आपका पति काम करता है… और ना आपके दोनों बेटे किसी काम के हैं!” सोचिए… अगर कैमरे के सामने किसी सुपरस्टार या सेलिब्रिटी से ये बात कह दी जाए, तो माहौल कैसा होगा?

तो, इस बार निशाने पर थीं बॉलीवुड और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह… और ये तंज किसी आम शख्स ने नहीं, बल्कि अपनी बेबाक कॉमेडी के लिए मशहूर समय रैना ने कसा। समय रैना ने अर्चना को रोस्ट करते हुए सिर्फ उन्हें ही नहीं छेड़ा, बल्कि बात पहुंचा दी उनके पति परमीत सेठी और दोनों बेटों तक!

अब सवाल ये है कि आखिर समय ने ऐसा क्या कह दिया? कि अर्चना का मुंह बन गया। और, क्या ये सिर्फ एक मजाक था… या फिर रोस्टिंग के नाम पर बात कुछ ज्यादा ही पर्सनल हो गई? तो आखिर, समय रैना ने अर्चना के परिवार को लेकर क्या कहा और अर्चना ने पलटकर कैसे जवाब दिया? आइए पूरी कहानी जानते हैं… लेकिन उससे पहले समझिए कि आखिर ये पूरा मामला शुरू कहां से हुआ…..?

अब जैसा कि, सभी जानते हैं कि, बॉलीवुड और कॉमेडी की दुनिया में रोस्टिंग कोई नई बात नहीं है… लेकिन जब निशाने पर हों अर्चना पूरन सिंह और सामने हों समय रैना, तो मामला थोड़ा ज्यादा दिलचस्प हो जाता है।

दरअसल, अर्चना पूरन सिंह हाल के सालों में सिर्फ फिल्मों और टीवी की वजह से ही नहीं, बल्कि अपने जोरदार ठहाकों की वजह से भी खूब पॉपुलर हुई हैं। ‘द कपिल शर्मा शो’ में उनकी हंसी और उनका अंदाज लोगों के बीच इतना मशहूर हुआ कि उन पर खुद कई मीम्स बनने लगे। लेकिन, इस बार हंसी-मजाक का निशाना खुद अर्चना बन गईं।

ये बात जगज़ाहिर है कि, समय रैना अपने बेबाक और कभी-कभी बेहद तीखे कॉमेडी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनके शो और स्टैंड-अप में सेलिब्रिटीज को लेकर मजाक और रोस्टिंग देखने को मिलती रही है। इसी अंदाज में समय ने अर्चना पूरन सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि, “ना आपका पति काम करता है और ना दोनों बेकार बेटे…”

बस, फिर क्या था…? ये लाइन सामने आते ही माहौल में हंसी तो गूंजी, लेकिन अर्चना पूरन सिंह का जवाब भी कम दिलचस्प नहीं था। अर्चना ने जिस अंदाज में जवाब दिया, उससे साफ हो गया कि वह खुद भी इस तरह की कॉमेडी को समझती हैं और सामने वाले को उसी के अंदाज में जवाब देना भी जानती हैं। और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान इस पूरे मजाकिया टकराव पर चला गया।

समय को जवाब देते हुए देते हुए अर्चना ने शो में आये अपने बेटों की तरफ देखा और कहा कि ”मैंने तुम्हें पहले ही बोला था कि फ्रंट रो (आगे की लाइन) में मत बैठना, क्योंकि ऐसे आपको शोहरत नहीं मिलती, बेइज्जती होती है।”

हालांकि, सिर्फ समय रैना ही नहीं, ओरी ने भी अर्चना पूरन सिंहकी खिंचाई की, पर एक्ट्रेस ने उन्हें बुरी तरह रोस्ट कर दिया। लेकिन अब इसी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शंस आ रहे हैं। कुछ लोग इसे एक healthy रोस्ट बता रहे हैं। वहीं, कुछ इसे लेकर समय को ट्रोल कर रहे हैं..यूज़र्स का कहना है कि, खुद से बड़ी स्टार के साथ कॉमेडी करना हो तो कम से कम लिमिट में रहकर करना चाहिए। कई ने ये भी कहा है कि, अर्चना ने भले ही ज़ाहिर नहीं किया लेकिन उनका मुंह उतर गया। आखिर, कोई भी अपने फैमिली पर जोक्स सुनकर ऐसे ही हो जायेगा।

अब जरा अर्चना की बात करें तो उनकी जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। टीवी से लेकर बॉलीवुड तक उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। लेकिन उनकी सबसे बड़ी पहचान बनी कॉमेडी शोज में बतौर जज और ऑडियंस की पसंदीदा हस्ती के तौर पर। खासकर कपिल शर्मा के शो में उनकी मौजूदगी ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। वहीं, उनके पति परमीत सेठी भी बॉलीवुड और टेलीविजन का जाना-पहचाना नाम हैं। एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने डायरेक्शन और राइटिंग में भी काम किया है।

यानी समय रैना का ये तंज असल में उस पॉपुलर इमेज पर था, जो लंबे समय से अर्चना और उनके परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर मजाक का हिस्सा बनती रही है। लेकिन अर्चना भी कोई ऐसी सेलिब्रिटी नहीं हैं जो कैमरे के सामने जवाब देने से पीछे हट जाएं। उन्होंने कई मौकों पर कहा है कि अगर आप पब्लिक फिगर हैं, तो लोगों के मजाक और कमेंट्स को संभालना भी सीखना पड़ता है। और शायद यही वजह है कि इस पूरे मामले में अर्चना का अंदाज गुस्से से ज्यादा कॉन्फिडेंट नजर आया।

फ़िलहाल, सोशल मीडिया पर कुछ लोग समय रैना की इस रोस्टिंग को सिर्फ कॉमेडी मान रहे हैं, जबकि कुछ लोगों को लगा कि परिवार और बच्चों को लेकर मजाक करना थोड़ा ज्यादा पर्सनल हो गया। यानी एक तरफ कॉमेडी की आजादी का सवाल है, तो दूसरी तरफ ये बहस भी कि रोस्टिंग की सीमा आखिर कहां तक होनी चाहिए?

क्योंकि कॉमेडी में किसी सेलिब्रिटी की प्रोफेशनल लाइफ पर मजाक करना एक बात है… लेकिन जब मजाक परिवार तक पहुंचता है, तो मामला थोड़ा सीरियस हो जाता है। हालांकि इस पूरे किस्से को लेकर अर्चना ने जिस तरह से स्थिति को संभाला, उससे ये जरूर साबित हुआ कि उन्हें कैमरे के सामने रहना और ऐसे मजाक का सामना करना अच्छी तरह आता है। और यही बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट की दुनिया की खासियत है।

यहां आज कोई किसी का मजाक उड़ाता है… कल वही दोनों एक स्टेज पर हंसते हुए नजर आ सकते हैं। फिलहाल समय रैना और अर्चना पूरन सिंह का ये मजेदार किस्सा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सवाल आपसे—क्या सेलिब्रिटी रोस्टिंग में परिवार को शामिल करना सिर्फ मजाक है, या फिर कॉमेडी की भी एक लिमिट होनी चाहिए?

Related Articles

Back to top button