उन्नाव में जुमा अलविदा को लेकर सुरक्षा अलर्ट, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

नमाज के मद्देनज़र जिले की सभी मस्जिदों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को सख्ती से लागू किया गया है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में जुमा अलविदा की नमाज को लेकर उन्नाव प्रशासन ने जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। नमाज के मद्देनज़र जिले की सभी मस्जिदों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को सख्ती से लागू किया गया है।

संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जाएगी, वहीं मस्जिदों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने विशेष रूप से संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ा दी है।

उन्नाव पुलिस और प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं कि जुमा अलविदा पर कोई अप्रिय घटना न घटे।

रिपोर्ट- रंजन बाजपेई “निडर”,उन्नाव

Related Articles

Back to top button