चुनाव से पहले BJP में भगदड़! 2500+ नेता-कार्यकर्ता AAP में शामिल
गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है... 2500 से ज्यादा नेता और कार्यकर्ताओं के आम आदमी पार्टी में...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात की राजनीति में आम आदमी पार्टी की गतिविधियां तेज हो रही हैं.. भरूच जिले के झगड़िया.. तालुका के बलेश्वर गांव के क्रिकेट ग्राउंड में हाल ही में एक बड़ी परिवर्तन सभा हुई.. वहीं इस सभा में 2500 से ज्यादा कार्यकर्ता और लोग शामिल हुए.. इनमें से 800 कार्यकर्ता AAP में शामिल हो गए.. साथ ही वालिया तालुका के यूथ कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट, वटारिया गांव के BJP नेता, सरपंच, डिप्टी सरपंच, पूर्व सरपंच और उनके कई समर्थक भी AAP में शामिल हुए.. वहीं यह घटना गुजरात में आदिवासी बहुल इलाकों में.. AAP की बढ़ती ताकत को दिखाती है.. आपको बता दें कि यह सभा AAP के गुजरात जोड़ो अभियान का हिस्सा थी.. जो पार्टी राज्य में अपनी जड़ें मजबूत करने के लिए चला रही है.. इस सभा ने BJP और कांग्रेस दोनों में हलचल मचा दी है..
बलेश्वर गांव भरूच जिले के झगड़िया तालुका में बसा है.. यह एक छोटा लेकिन आदिवासी बहुल गांव है.. यहां ज्यादातर लोग भील और अन्य जनजातियों से हैं.. गांव के लोग खेती, मजदूरी और छोटे कामों से गुजारा करते हैं.. यहां गरीबी, बेरोजगारी, स्कूलों की कमी.. और स्वास्थ्य सुविधाओं की समस्या आम है.. झगड़िया तालुका भरूच लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है.. 2022 के विधानसभा चुनाव में यहां BJP और अन्य पार्टियां मजबूत थी.. लेकिन AAP ने आदिवासी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया था.. चैतर वसावा जैसे AAP नेता आदिवासी इलाकों में लोकप्रिय हैं.. बलेश्वर में क्रिकेट ग्राउंड सभा के लिए चुना गया क्योंकि यहां खुली जगह है.. और आसानी से बड़ी भीड़ इकट्ठी हो सकती है.. सभा का मैदान क्रिकेट ग्राउंड था.. जहां लोग आसानी से बैठ सके..
AAP की परिवर्तन सभाएं एक खास तरह की जनसभाएं होती हैं.. इनमें पार्टी के बड़े नेता आते हैं.. लोगों की समस्याएं सुनते हैं और अन्य पार्टियों से नाराज लोगों को AAP में शामिल होने का मौका देते हैं.. बलेश्वर की यह सभा भी इसी तरह की थी.. सभा में AAP के झंडे लहराए गए.. नारे लगाए गए और शामिल होने वालों को पार्टी की सदस्यता दी गई.. सभी लोग AAP की माला पहनकर शामिल हुए.. सभा का मकसद था कि स्थानीय स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जाए.. AAP दिल्ली और पंजाब में अपनी सरकारों के काम दिखाती है.. जिसमें मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी तमाम बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं.. यहां भी वक्ताओं ने यही बातें कही कि गुजरात में भी ऐसा बदलाव लाया जा सकता है..
जानकारी के अनुसार सभा में कुल 2500 से ज्यादा लोग आए.. इनमें से 800 कार्यकर्ता सीधे AAP में शामिल हो गए.. शामिल होने वालों में वालिया तालुका के यूथ कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट थे.. वटारिया गांव के BJP नेता भी आए.. और पार्टी छोड़कर AAP में शामिल हो गए.. सरपंच, डिप्टी सरपंच और पूर्व सरपंच जैसे गांव के प्रभावशाली लोग भी शामिल हुए.. उनके साथ उनके कई समर्थक थे.. ये लोग स्थानीय स्तर पर बहुत सम्मानित हैं.. इनके शामिल होने से AAP को गांव-गांव में ताकत मिली है.. कई लोग कह रहे थे कि BJP या कांग्रेस में रहकर विकास नहीं हुआ.. इसलिए AAP की तरफ मुड़े..
वहीं सभा में AAP के कई महत्वपूर्ण नेता आए.. भरूच लोकसभा इंचार्ज याकूबभाई गुरुजी मुख्य वक्ता थे.. वे पार्टी के लिए भरूच क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालते हैं.. भरूच जिला अध्यक्ष पीयूषभाई पटेल भी उपस्थित थे.. नर्मदा जिला अध्यक्ष निरंजनभाई वसावा.. और दयारामभाई वसावा ने भी संबोधन किया.. वालिया तालुका के पूर्व तालुका पंचायत अध्यक्ष.. और ढोलगाम सीट के सदस्य राजूभाई वसावा भी आए.. ये सभी नेता आदिवासी पृष्ठभूमि से हैं.. और स्थानीय मुद्दों पर अच्छी पकड़ रखते हैं.. उनकी मौजूदगी से सभा में जोश बढ़ा.. चैतर वसावा जैसे AAP विधायक भी ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय रहते हैं.. हालांकि इस सभा में उनका नाम स्पष्ट नहीं था.. लेकिन वे भरूच क्षेत्र में AAP के चेहरे हैं..
आपको बता दें कि गुजरात के आदिवासी इलाकों में विकास की कमी है.. सड़कें, बिजली, पानी, स्कूल और अस्पतालों की समस्या बनी हुई है.. महंगाई और बेरोजगारी भी बड़ी समस्या है.. AAP दिल्ली-पंजाब मॉडल दिखाती है.. जहां आम आदमी को फायदा मिला.. लोग कहते हैं कि BJP में वादे पूरे नहीं हुए, कांग्रेस कमजोर हो गई.. BAP जैसी पार्टियां भी प्रभाव नहीं दिखा पा रही हैं.. AAP नई उम्मीद लग रही है.. सरपंच और BJP नेता जैसे लोग शामिल होकर दिखा रहे हैं कि पार्टी की अपील बढ़ रही है.. वहीं यह ट्रेंड दाहोद, नर्मदा जैसे जिलों में भी दिख रहा है..



