4 PM बंद कराने का दांव सरकार को पड़ा उल्टा

एंकर फिज़ा के इंस्टा पर फॉलोवर्स की बौछार

मैं जब भी बिखरा हूँ ,दुगनी रफ्तार से निखरा हूँ..

युवा पत्रकार ने दिखा दिया- युवा जोश तानाशाही सत्ता के भी उड़ा सकता है होश

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। तुम लाख कोशिश कर लो ,मुझे बदनाम करने की ,मैं जब भी बिखरा हूँ ,दुगनी रफ्तार से निखरा हूँ…। यू शेर मौजू है देश के सबसे लोकप्रिय यू-ट्यूब चैन 4 पीएम के लिए। दरअसल चैनल की तेजतर्रार एंकर फिजा ने अपी रील में सरकार से सवाल पूछा कि 4 पीएम क्यों बंद कराया गया? लेकिन ये सवाल शायद सत्ता को नागवार गुजरा उसने कि मोदी सरकार ने डर के मारे उसकी रील ही बंद कर दी।
ऐसा करके सरकार ने सोचा कि वह उसे झुका देंगे पर सत्ता की हनक व हेकड़ी निकल गई और वो रील जिसे सिर्फ़ एक घंटे में तीस लाख से ज़्यादा लोगों ने देखकर यह जात दिया कि सच को दबाना इतना आसान नहीं है। इस रील को सरकार इतना बौखाला गई उसने तुगलकी फरमान दे डाला-ये रील प्रतिबंधित की जाती है।

तीन हजार फॉलोवर्स लाखों में पहुंचे

लेकिन उस आदेश का बिल्कुल उल्ट हो गया उधर जैसे ही रील पर रोक लगी फिज़ा के इंस्टाग्राम फॉलोवर्स बिजली की रफ़्तार से बढऩे लगे। जो लडक़ी कल तक 3 हजार फॉलोवर्स पर थी। आज वो एक लाख पार कर चुकी है। वो भी सिर्फ़ एक महीने में।

उसका निडर होना ही सरकार को अखर गया

दरअसल सरकार से सवाल पूछने के बाद उसने डरने से इंकार कर दिया था उसने फिर वही सवाल सरकार की आंखों में आखें डाल कर पूछी। और अहंकारी सत्ताधीशों को यही अखर गया। उसके रील को बंद कर दिया। उसने सिर्फ़ एक सवाल पूछा था —4 पीएम से इतना डर क्यों लगता है सरकार को? बस इतना कहने का उसने रील बनाई गई थी। कुछ ही घंटों में लाखों लोगों ने देख ली। फिर दो घंटे बाद उस रील पर भी रोक लगा दी गई।

बांद्रा में जब बुलडोजऱ चलाने पर सरकार से पूछा सवाल

फिजा ने मुंबई में भी बेहतरीन रिपोर्टिंग की। जब बांद्रा में जब बुलडोजऱ चला, मस्जिदें तोड़ी गईं। लोग डरे हुए थे। तब फिजा कैमरा लेकर सडक़ पर पहुंची। पुलिस के सामने तन कर खड़ी हुई। बेबाक सवाल पूछे। वो वीडियो महाराष्ट्र में आग की तरह फैल गया। उसकी वीडियो ने मौजूदा सरकार की चूले हिला दीं।

बढ़ते फालोअर्स सरकार को डरा रहे

फिजा ने की बहादुरी को लोगा पसंद कर रहे हैं उसे सुन रहे हैं क्योंकि जनता अब स्क्रिप्टेड एंकर नहीं देखना चाहती। जनता अब वो लडक़ी देख रही है जो सडक़ पर खड़े होकर सत्ता से सवाल पूछ रही है। ये सिर्फ़ एक लाख फॉलोवर नहीं हैं। ये सरकार के डर का मीटर है। हर नया फॉलोवर सत्ता को एक संदेश दे रहा है —अब डर तुम्हें लग रहा है। इतिहास गवाह है जब-जब सत्ता ने आवाज़ दबाने की कोशिश की है तब-तब नई आवाज़ें पैदा हुई हैं।4 पीए को बंद किया, तो हजारों नए 4पीएम पैदा हो गए। किसी ने सही कहा है तानाशाही की सबसे बड़ी हार तब शुरू होती है, जब नौजवान डरना बंद कर देते हैं।

सरकार से डरने वाले लोग नहीं: इकरा हसन

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की कैराना सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने प्रदेश की क़ानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। सपा सांसद सहारनपुर के गंगोह में स्थित ईस्सोपुर गांव पहुंची थी, जहां उन्होंने आदित्य के परिजनों से मुलाक़ात की और पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया, सपा सांसद ने कहा कि यूपी में फरियादी पर ही एफआईआर कह दी जाती है।
सपा सांसद इकरा हसन ने यूपी की क़ानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा के लोग कहते हैं कि भाजपा के राज में लॉ एंड ऑर्डर बहुत अच्छा है लेकिन, मेरे ही लोकसभा क्षेत्र में हाल के दिनों में एक तीसरी-चौथी घटना हो गई है, जिस तरह से कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रखी हैं, उसमें न तो कोई गिरफ़्तारी हो रही है और ना ही संतोषजनक कार्रवाई की जा रही है।

हमारा पर्सनल अकाउंट हैक कर धमकियां दी जा रही : दिपके

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर का दावा

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शनिवार को दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट और पार्टी का आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज हैक कर लिया गया है। यह दावा ऐसे समय सामने आया है जब उनका व्यंग्यात्मक डिजिटल अभियान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो चुका है और उसे लाखों लोगों का समर्थन मिल रहा था, अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया कि उनके ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है और उनसे जुड़े कई सोशल मीडिया अकाउंट प्रभावित हुए हैं।
अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर लिखा, कॉकरोच जनता पार्टी पर कार्रवाई की जा रही है. इंस्टाग्राम पेज हैक हो गया है, मेरा निजी इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक हो गया है, ट्विटर अकाउंट रोक दिया गया है और बैकअप अकाउंट भी हटा दिया गया है. फिलहाल हमारे किसी भी प्लेटफॉर्म तक हमारी पहुंच नहीं है. इसके बाद किए गए किसी भी पोस्ट को कॉकरोच जनता पार्टी का आधिकारिक बयान न माना जाए। अभिजीत दिपके बोस्टन यूनिवर्सिटी के छात्र हैं और आम आदमी पार्टी के पूर्व सहयोगी भी रह चुके हैं. उन्होंने करीब एक सप्ताह पहले इस व्यंग्यात्मक डिजिटल अभियान की शुरुआत की थी. इसके बाद यह प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो गया. रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 1.9 करोड़ फॉलोअर्स हो गए थे।
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड उस विवाद के बाद शुरू हुआ जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की कथित टिप्पणी को लेकर चर्चा हुई थी। बताया गया कि वरिष्ठ वकील का दर्जा देने से जुड़ी एक याचिका की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कथित तौर पर परजीवी और कॉकरोच जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था।
अभिजीत दिपके के मुताबिक यह पूरा विचार इसी विवाद से प्रेरित था, हालांकि बाद में मुख्य न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया था और उनकी टिप्पणी सिर्फ फर्जी और गलत डिग्री लेकर कानूनी पेशे में आने वाले लोगों के लिए थी।

स्ट्रीट डॉग को संरक्षण करने वालों का धमकी

कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर तीखी बहस

पीडि़ता ने सीएम जनसुनवाई पोर्टल में की शिकायत

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। एक तरफ सुप्रीम कोर्ट स्ट्रीट डॉग को संरक्षण देने के लिए सरकारों को फटकार लगा रही है तो वहीं कुछ ऐसे लोग हैं जो इन बेजुबानों को सहारा दे रहे हैं उनको पेरशान कर रहे हैं। इसी तरह का मामला राजधानी लखनऊ में देखने को मिला जहां एक आवसीय एरिया में कुत्तों का खाना खिलाने को लेकर बात इतनी बढ़ी की जान से मारने-पीटने की धमकी तक दिए जाने लगी। मामला इतना तूल पकड़ गया कि सीएम के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत तक पहुंच गई।
दोनों की झड़प का वीडियो भी वायरल। इसमें पीडि़ता व उनके पति कुत्तों को खाना खिला रहे है जबकि दूसर पक्ष उन्हें रोक रहा है। उन्हें आगे ऐसा करने पर उनको मारने की धमकी दे रहा है। मामला ओमेक्स आर लखनऊ का है। पीडि़ता ऋ तु झा ने मयंक राज के खिलाफ शिकायत की है। पीडि़ता के अनुसार 22 मई 26 को रात लगभग 1० बजे, मेरे पति प्रभात झा और मैं टावर 22, ओमेक्स आर2, लखनऊ के तहखाने में मौजूद थे, जब मयंक राज ने मेरे पति पर शारीरिक हमला किया। घटना के दौरान, उन्होंने मैं तुम्हें जान से मार दूंगा कहकर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद से, डराने-धमकाने का सिलसिला जारी है और बढ़ता जा रहा है। हमें धमकी दी जा रही है कि भीड़ बनाकर हमारे घर लाया जाएगा और हमें डराया-धमकाया जाएगा और नुकसान पहुंचाया जाएगा। मेरे पति और मैं अपनी जान और सुरक्षा को लेकर गंभीर रूप से भयभीत हैं और हमें अपने घर में और हिंसा होने की आशंका है। शिकायत में दर्ज किए गए कृत्य संज्ञेय अपराधों को दर्शाते हैं, जिनमें भारतीय न्याय संहिता, 23 की धारा 115, 3512, 3513, 352, 189, 190 और 35 के तहत अपराध शामिल हैं, साथ ही कानून के अन्य लागू प्रावधान भी।

सुरक्षा की मांग की

इसलिए मैं आपसे तत्काल हस्तक्षेप का अनुरोध करती हूं और प्रार्थना करती हूं कि संबंधित पुलिस अधिकारियों, जिनमें थाना सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ भी शामिल है, को मयंक राज और इसमें शामिल अन्य सभी व्यक्तियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करने, निष्पक्ष जांच करने और हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निवारक कार्रवाई करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। मैं आगे अनुरोध करती हूं कि किसी भी भीड़, समूह या व्यक्ति से तत्काल सुरक्षा प्रदान की जाए जो हमें धमकाने, डराने या नुकसान पहुंचाने के लिए हमारे निवास पर आने का प्रयास कर रहा हो।

चीन की कोयला खदान में विस्फोट, 90 लोगों की मौत

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। शुक्रवार देर रात चीन त्तरी चीन के शांक्सी प्रांत स्थित लियुशेनयु कोयला खदान में भयानक गैस विस्फोट हुआ। इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढक़र 90 हो गई है, जबकि कई मजदूर अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग और प्रधानमंत्री ली कियांग ने बचाव कार्य में पूरी ताकत झोंकने और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।
चीन की सरकारी मीडिया शिन्हुआ के अनुसार, यह गैस धमाका शुक्रवार देर रात किनयुआन काउंटी की लियुशेन्यु कोयला खदान में हुआ। हादसे के वक्त खदान के भीतर 247 मजदूर काम कर रहे थे।चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अधिकारियों से घायलों के इलाज और खोज व बचाव अभियान चलाने में कोई कसर न छोडऩे का आह्वान किया है। साथ ही, उन्होंने दुर्घटना के कारणों की गहन जांच करने और कानून के अनुसार कड़ी जवाबदेही तय करने का भी आदेश दिया।

Related Articles

Back to top button