सिलेंडर की ऐसी किल्लत पहले कभी नहीं हुई, मोदी राज में चूल्हा फूंकने को मजूर हुई जनता

बीजेपी के नेता और समर्थक गैस  सिलेंडरों के जरा से दाम बढ़ने पर सड़कों पर आ जाते थे सडकों पर हंगामा करते और सरकार को घेरते लेकिन अब उन्ही सिलेंडरों की कमी पर बीजेपी नेताओं के मुँह से चूँ नहीं निकल रही है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: जब तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। बीजेपी के नेता और समर्थक गैस  सिलेंडरों के जरा से दाम बढ़ने पर सड़कों पर आ जाते थे सडकों पर हंगामा करते और सरकार को घेरते लेकिन अब उन्ही सिलेंडरों की कमी पर बीजेपी नेताओं के मुँह से चूँ नहीं निकल रही है।

आलम ये है कि आम जनता सड़कों पर है लेकिन सत्ता के नशे में चूर भाजपाइयों को इससे कोई लेना देना नहीं है। बढ़ती सिलिंडर की किल्लत के बीच परेशान लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। जो की केंद्र और राज्य में बैठी बीजेपी सरकार की नाकामी को दिखाता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

देश के साथ साथ सूबे की राजधानी लखनऊ में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर की भारी किल्लत चल रही है। लोग घर में खाना बनाने के लिए परेशान हो गए हैं। कई जगहों पर गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। लोग घंटों इंतजार करते हैं, लेकिन सिलेंडर नहीं मिलता। कुछ लोगों का कहना है कि बुकिंग कराने के बाद भी मैसेज आ जाता है, पर सिलेंडर नहीं पहुंचता।

सप्लाई बहुत कम हो गई है, पहले जहां रोजाना ढेर सारे सिलेंडर आते थे, अब बहुत कम आ रहे हैं। ऐसे ही एक वाकये में एक युवक ने बहुत गुस्से में आकर गाड़ी के आगे सड़क पर लेट गया। वो गैस डिलीवरी वाली गाड़ी के सामने लेटा और बोला, “सिलेंडर नहीं मिला तो यहीं मर जाऊंगा।” वो नहीं उठ रहा था और गाड़ी को जाने नहीं दे रहा था।

लोग इतने परेशान हैं कि कुछ बुजुर्ग महिलाएं खुद सिलेंडर लुढ़काकर 4 किलोमीटर दूर से ला रही हैं। कई जगह कालाबाजारी भी शुरू हो गई है, जिस पर पुलिस ने कई FIR दर्ज की हैं और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।ये समस्या सिर्फ लखनऊ तक नहीं, बल्कि यूपी के कई शहरों में फैली हुई है। लोग लकड़ी या चूल्हे पर खाना बना रहे हैं। सरकार और कंपनियां कह रही हैं कि सप्लाई ठीक है, लेकिन हकीकत में लोग बहुत मुश्किल में हैं। ऐसे में नेताओं की लगातार प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है।

इसी बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एलपीजी की क़िल्लत को लेकर एक बार फिर से बीजेपी पर तीखा हमला किया है. सपा अध्यक्ष ने कहा कि जो लोगों को नौकरी और रोज़गार नहीं दे पाए वो एलपीजी भी नहीं दे पा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button