उन्नाव में तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग का कहर, मिनी बस खंती में गिरी

उन्नाव जिले में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सवारियों से खचाखच भरी एक मिनी बस दही–पुरवा मार्ग पर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उन्नाव जिले में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सवारियों से खचाखच भरी एक मिनी बस दही–पुरवा मार्ग पर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। बताया जा रहा है कि बस मानक से अधिक सवारियां लेकर जा रही थी।

हादसा पुरवा कोतवाली क्षेत्र में कमल ढाबा के पास हुआ। बस पलटते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए।

स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट- रंजन बाजपेई “निडर”,उन्नाव

Related Articles

Back to top button