महिला सांसद के बयान पर बवाल, PM सुरक्षा और BJP पर सवाल

देश में बजट का सत्र चल रहा है और सदन में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर होने वाली पूरी परिचर्चा हंगामे की भेंट चढ़ गई।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: देश की राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक बहुत ही चौंका देने वाली बात सामने है। खबर यह है कि पीएम साहब की थैंक्यू स्पीच सिर्फ और सिर्फ इस वजह से नहीं हो पाई क्योंकि खतरा इस बात का था कि कांग्रेस की एक महिला सांसद पीएम मोदी को दांत काटने वाली थी, और जैसे ही ये अजब गजब खुलासा हुआ है हड़कंप मच गया है।

एक ओर जहां मोदी सरकार अपने ही बनाए मकड़जाल में बुरी तरह फंस गई है तो दूसरी ओर वहीं इस पूरे मामले पर वायरल एक वीडियो ने बीजेपी सरकार की पोल खोल दी है। कैसे मोदी सरकार अपने ही बनाए मकडजाल में बुरी तरह उलझ गई है औैर कैसे एक वीडियो ने मोदी सरकार की पोल खोल दी है।साथ ही इस पर भी चर्चा करेंगे कि ये बात कहां से सामने आई है कि पीएम मोदी को एक महिला सांसद दांत काटने वाली थी।

देश में बजट का सत्र चल रहा है और सदन में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर होने वाली पूरी परिचर्चा हंगामे की भेंट चढ़ गई। शुरुआत राहुल गांधी के भाषण से होनी थी और राहुल गांधी ने अपनी बातें भी रखीं थीं लेकिन राहुल गांधी अपने भाषण में भारत के पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की किताब का एक कोट्स का हवाला देना चाहते थे और किताब का नाम लेते ही हंगामा खड़ा हो गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमितशाह, संसदीय कार्यमंत्री किरेण रिजिजू समेत सभी ने राहुल गांधी के किताब कोट्स का तीखा विरोध किया और इस विरोध का असर यह हुआ कि सत्ता पक्ष हूटिंग पर उतर आया और विपक्ष और सत्ता पक्ष आमने सामने हो गए है। बीजेपी का दावा था कि किताब प्रकाशित नहीं है, इस वजह से उसको सदन में नहीं कहा सकता है।

राजनाथ सिंह ने तो यहां तक दिया था कि पता नहीं ये किताब है वजूद में है भी या नहीं। लेकिन दूसरे दिन यानि कि चार नंबर को बड़ा हंगामा हुआ। राहुल गांधी अचानक संसद में पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की किताब लेकर पहुंच गए। कहा जा रहा है कि किताब प्रकाशित हो चुकी है और बाजार में ऑनलाइन बिक भी रही है।  कि जैसे ही राहुल गांधी न सिर्फ ये किताब लेकर संसद पहुंचे बल्कि उन्होंने किताब में लिखी बातों को पढ़कर सुनाया भी और सबसे बड़ी बात उन्होंने दावा कि आज जब प्रधानमंत्री सदन में आएंगे तो वो इस किताब को देंगे, हालांकि इसका असर यह हुआ पीएम साहब इसके बाद सदन में ही नहीं आए। कांग्रेस और राहुल गांधी ने यह कहना शुरु कर दिया कि पीएम मोदी डर गए हैं इस वजह से सदन में नहीं आए है। जब कांग्रेस ने इस बात को मुददा बना लिया तो बीजेपी की ओर सफाई आनी शुरु हो गई।

नरेटिव सेट किया जाने लगा कि जब पीएम साहब सदन में आए थे तो कांग्रेस की कुछ महिला सांसद पीएम साहब के पास पहुंच कर प्रदर्शन कर रही थी, इस वजह से पीएम साहब दूसरे दिन सदन में नहीं आए। सवाल बड़ा था कि अगर पीएम साहब तीन महिला सांसदों से डर गए तो देश को कैसे चलाएंगे। कांग्रेस का दावा है कि हकीकत में ऐसा कुछ नहीं था। कांग्रेस के राजीव शुक्ला का मानना है कि संसद देश की सबसे सेफ जगह है और प्रधानमंत्री यहां के सर्वेसर्वा हैं कैसे कोई ये जगह पीएम साहब के लिए अनसेफ हो सकती है। यही वजह है कि कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी सिर्फ और सिर्फ नरेटिव सेट कर रहे है। इसकी एक बड़ी नजीर सामने आई है।  वैसे तो लोकसभा अध्यक्ष सभी दलों का होता है लेकिन जब चार तारीख को लोकसभा अध्यक्ष ने पूरे मामला अपने सिर पर लेते हुए कहा कि उन्होंने मना किया था कि पीएम मोदी धन्यवाद भाषण पर न आएं।

यह बात ओम बिरला ने सुबह आकर नहीं बताई बल्कि तीसरेे बार जब सदन में आए तो यह बताया। ऐसे में विपक्ष ने सवाल उठाया अगर यही बात भी तो पहली ही बार में सदन को अवगत कराया जा सकता था लेकिन सुबह, 12 और दो बजे के सदन स्थगन की कार्यवाही के बाद बताया गया। ऐसे में यह बात कहीं न कहीं सवाल उठाती दिखती है कि अगर सच में प्रधानमंत्री की सुरक्षा को खतरा था तो पहले क्यों नहीं संसद को बताया गया। हालांकि कांग्रेस का दावा है कि राहुल गांधी ने ऐलान कर दिया था कि प्रधानमंत्री को किताब देंगे इस वजह से पीएम साहब नहीं आए। हालांकि ये आया गया ये विवाद यहीं खत्म हो गया। सच में प्रधानमंत्री लोक सभा में नहीं आए बल्कि इसके लिए उन्होंने दूसरा विकल्प राज्यसभा का चुना और वहां जाकर खाली कुर्सियों को अपना अभिभाषण सुना दिया लेकिन गजब अब हुआ है।

दरअसल एक बड़ा खुलासा हुआ है और इस खुलासा से हड़कंप मंच गया है। चंद्रबाबू नाडयू की पार्टी के एक सांसद हैं उन्होंने लाइव डिबेट पर बताया है कि पीएम मोदी सिर्फ और सिर्फ इस वजह से नहीं आए कि उनको कांग्रेस की एक महिला सांसद दांत काटने वाली थी। टीडीपी सांसद से सवाल पूछा गया था कि आखिर कौन सी वजह से थी कि महिला सांसद से पीएम मोदी डर गए जबकि पीएम मोदी की सुरक्षा और संसद की सुरक्षा सबसे तगडी है। इस पर टीडीपी के दीपक रेड्डी ने कहा कि महिला सांसद मोदी को दांत काटने वाली थी, इस वजह से पीएम मोदी सदन में नहीं आए। हालांकि जैसे ही ये मामला वायरल हुआ है पूरा हंसी की हसारत बीजेपी की बनी हुई है। लोग सोशल मीडिया पर चुटकी ले रहे हैं कि ओम बिरला जी से ज्यादा तगड़ा तर्क तो दीपक रेड्डी का था, कम से कम ये बात संभव तो नहीं थी।

हालांकि जब ये विवाद आगे बढ़ा है तो बीजेपी की पूरे मामले पर कलई खुल गई है। दरसअल सोशल मीडिया पर कई ऐसी फोटो और वीडियो वायरल हो रही हैं जिसमें बीजेपी और उनके लोग सदन में पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह पर भाषण के दौरान कागज फाड़कर फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं.

किस तरह से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अपमान बीजेपी के लोग कर रहे हैं, जो आज तगड़ी वाली नैतिकता की नसीहत देखते हैं। कांग्रेस के राजीव शुक्ला का कहना है कि ये परंपरा बीजेपी की ओर से डाली गई है। इससे पहले आमतौर पर धन्यवाद भाषण पर सदन में कोई अवरोध नहीं होता था, इस बार भी महिला सांसदों ने जरुर पीएम मोदी को घेरा था लेकिन शायद ही किसी का मकसद पीएम साहब को शारीरिक क्षति पहुंचाने का रहा हो। क्योंकि महिला सांसद विरोध और प्रदर्शन कर सकती है लेकिन पीएम को क्षति पहुंचाने के बारे में शायद ही सोच सकती हैं। लेकिन जिस तरह से नरेटिव महिला सांसदों के खिलाफ खड़ा किया गया है वो ये कहीं न कहीं बताता है कि न असल बात पर पर्दा डालने के लिए ये सबकुछ किया गया है और बीजेपी हो या ओम बिरला सब पीएम साहब को बचाने का खेल कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button