दुनिया पर नए तरह की संकट लाएगी लड़ाई

जीडीपी से लेकर अर्थव्यवस्था तक होगी धराशाई, विश्व में गैस-तेल की कमी से बढ़ेगी महंगाई, ईरान का कुवैत-बहरीन पर हमले, कतर के पास टैंकर क्षतिग्रस्त

मिडिल ईस्ट में युद्ध का आज 33वां दिन
पश्चिम एशियाई देशों में बढ़ेगी गरीबी, अमेरिका-इजरायल के भी ईरान पर हमले जारी

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। जहां जान-माल की क्षति तो हो ही रही है अब ये लड़ाई सामाजिक व आर्थिक नुकसान की ओर तेजी से बढ़ रही है। यूपी की रिपोर्ट प्रभावित देशों की जीडीपी को भारी नुकसान होगा साथ ही लाखों लोगों के गरीबी रेखा के नीचे जाने के आसार है।

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच मिडिल-ईस्ट में चल रहे संघर्ष को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है और इस दौरान सैन्य कार्रवाई, कूटनीतिक तनाव और दुनिया में चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इजरायली सेना ने बताया कि बुधवार को ईरान की ओर से किए गए मिसाइल हमले का उसके हवाई सुरक्षा तंत्र ने जवाब दिया, जिसके बाद मध्य इजरायल के कई इलाकों में चेतावनी वाले सायरन बज उठे। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की राजधानी तेहरान पर अमेरिका और इजरायल ने बड़ा हमला किया। शहर के कई हिस्सों में तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी। जिससे पूरे शहर में दहशत फैल गई. इसके बाद एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव किया गया।

कुवैत, कतर और बहरीन पर हमले से भारी तबाही

कुवैत और बहरीन पर ताजा हमले हुए हैं और कतर के पास एक टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया। सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, कुछ देर पहले आईडीएफ ने ईरान की ओर से इजरायल की सीमा क्षेत्र की तरफ दागी गईं मिसाइलों का पता लगाया। इस खतरे को रोकने के लिए हमारे रक्षा तंत्र सक्रिय हो गए हैं।

आईडीएफ ने तेहरान में बड़े पैमाने पर हमले किए

इजरायली सेना ने कहा कि उसने बुधवार को तेहरान पर हमले किए, जहां ईरानी सरकारी ब्रॉडकास्टर आईआरआईबी ने कई इलाकों में धमाकों की खबर दी। सेना के एक संक्षिप्त बयान में कहा गया कि इजरायली सेना ने तेहरान में ईरानी आतंकी शासन के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर हमलों की एक लहर पूरी कर ली है।

जीडीपी में भारी नुकसान

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पश्चिम एशिया के देशों ने बीते साल यानी 2025 में जितनी कुल जीडीपी बढ़ोतरी की थी, ईरान युद्ध में उससे ज्यादा का अब तक नुकसान हो चुका है। साथ ही ये भी कहा गया है कि युद्ध जैसे-जैसे लंबा खिंचेगा, ये नुकसान और बढ़ता जाएगा। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की रिपोर्ट के अनुसार, इस युद्ध से पश्चिम एशिया की अर्थव्यवस्थाओं को उनकी सामूहिक जीडीपी का 3.7 से 6 प्रतिशत तक नुकसान हो सकता है। यह नुकसान अधिकतम 194 अरब डॉलर तक हो सकता है। यह कुल आर्थिक नुकसान 2025 में पश्चिम एशिया क्षेत्र द्वारा हासिल की गई जीडीपी वृद्धि से भी अधिक हो सकता है।

40 लाख लोग गरीबी रेखा के नीचे जा सकते हैं

मिलिट्री एस्केलेशन इन द मिडिल ईस्ट: इकोनॉमिक एंड सोशल इम्प्लिकेशंस फॉर द अरब स्टेट्स रीजन शीर्षक वाली इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बेरोजगारी दर में लगभग 4 प्रतिशत अंकों तक वृद्धि हो सकती है, जिससे करीब 36 लाख नौकरियां खत्म हो सकती हैं। यह संख्या 2025 में सृजित कुल नौकरियों से भी अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते लगभग 40 लाख लोग गरीबी रेखा के नीचे जा सकते हैं।

4000 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया इजरायल ने ईरान में

इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने बुधवार को ईरान और उसके क्षेत्रीय सहयोगियों के खिलाफ चल रहे अपने सैन्य अभियान के पैमाने के बारे में विस्तार से बताया। आईडीएफ ने दावा किया कि यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड के साथ मिलकर किए गए एक समन्वित हमले के तहत हजारों ठिकानों को निशाना बनाया गया है। एक्स पर एक पोस्ट में जारी एक वीडियो संदेश में आईडीएफ के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने कहा कि यह संयुक्त अभियान का मकसद ईरानी आतंकी शासन और उसके प्रॉक्सी नेटवर्क को काफी हद तक कमजोर करना है।

लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का कमांडर अल जौहरी

इजरायली सेना ने लेबनान में ईरानी कुद्स फोर्स के कमांडर हुसैन महमूद मर्शाद अल-जौहरी को मार गिराने का दावा किया है। अल-जौहरी लेबनान में ईरानी कुद्स फोर्स की ऑपरेशंस यूनिट के कमांडर थे और सीरिया-लेबनान क्षेत्र में इजरायल के खिलाफ ऑपरेशन में शामिल थे। इजरायली सेना ने इस हमले का वीडियो भी जारी किया है।

लेबनान में इजरायली ड्रोन मार गिराया गया

इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात दक्षिणी लेबनान में एक ऑपरेशन के दौरान सतह से हवा में मार करने वाली एक मिसाइल ने इजरायल के एक सैन्य ड्रोन को मार गिराया।

ईरानी मिसाइलों के आगे अमेरिकी थाड नाकाम

अमेरिका के करोड़ों डॉलर के थाड एयर डिफेंस सिस्टम ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों को सौ फीसदी रोकने में नाकाम रहे हैं। थाड की तैनाती के बाद भी ईरान की एडवाइंस मिसाइल इजरायल से लेकर मिडिल ईस्ट के अन्य देशो में गिर रहे हैं। ऐसे में थाड एयर डिफेंस सिस्टम की क्षमता तो उठ ही रहे हैं ।

यूएई की होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए जंग में कूदने की तैयारी

संयुक्त अरब अमीरात-यूएई होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए सैन्य कार्रवाई को तैयार दिख रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार यूएई अमेरिका और अन्य देशों के साथ मिलकर होर्मुज स्ट्रेट को सैन्य कार्रवाई के जरिए खोलने पर विचार कर रहा है।

Related Articles

Back to top button