नाविकों की मौत पर चुप क्यों रहे मोदी

- कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने अमेरिकी हमले को लेकर खड़े किए सवाल
- केंद्र सरकार की पॉलिसी पर साधा निशाना
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। ऑयल ले जा रहे जहाज पर अमेरिकी हमले में 3 भारतीयों की मौत हो गई और इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप्पी साध ली। कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ये बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चुप्पी जवाबदेही का विकल्प नहीं है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में खरगे ने मोदी सरकार पर भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और संप्रभुता को कमतर आंकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हितों से रोजाना समझौता किया जा रहा है।
उन्होंने कहा आगे कहा कि आपने कहा था कि देश को झुकने नहीं देंगे, लेकिन अब इस बात का कोई सबूत नहीं चाहिए कि आपने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और संप्रभुता को कम किया गया है। हमारे राष्ट्रीय हितों से रोज समझौता किया जा रहा है। और आपके अंदर इतनी हिम्मत है कि आप इसे विश्वगुरु की बात कहकर छिपाने की कोशिश करते हैं। ओमान में अमेरिकी कार्रवाई में मारे गए भारतीय नाविकों के शव भारत पहुंच रहे हैं। मैं भी उन तीन भारतीय नाविकों की मौत पर देश के साथ शोक व्यक्त करता हूं। इस दुखद घटना को तीन दिन बीत चुके हैं, फिर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से कोई सार्वजनिक बयान या शोक संदेश तक नहीं आया है। देश को इसका इंतजार था मोदी जी।
मनीष तिवारी ने भी साधा था निशाना
इससे पहले कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की थी। रुबियो ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बातचीत के दौरान खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी हमलों का जिक्र किया था, जिनमें तीन भारतीय नाविक मारे गए थे। तिवारी ने कहा था कि रुबियो की टिप्पणियां अचानक, कठोर और टकराव वाली थीं। रुबियो की बातों में कोई पछतावा, कोई अफसोस, कोई संवेदना या सहानुभूति नहीं थी।



