टॉयलेट में छिपा था 6 फीट लंबा कोबरा, अचानक नजर पड़ते ही मची चीख-पुकार

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक घर के टॉयलेट में कमोड के पास करीब 6 फीट लंबा कोबरा मिलने से हड़कंप मच गया.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक घर के टॉयलेट में कमोड के पास करीब 6 फीट लंबा कोबरा मिलने से हड़कंप मच गया. घबराए परिजनों ने तुरंत सपेरे को बुलाया, जिसने सावधानीपूर्वक सांप का रेस्क्यू किया.

बरसात के मौसम में घरों और शौचालयों में सांपों का घुसना आम बात है. बारिश के मौसम में सांपों के घरों, किचन और टॉयलेट में घुसकर बैठने और लोगों को डस लेने की बहुत सी खबरे आती हैं.

अब एक ऐसा ही मामला आंध्र प्रदेश के विशाखाट्टनम से सामने आया, जहां एक घर में कोबरा टॉयलेट में कमोड के पास जाकर जाकर बैठ गया. इससे घर हड़कंप मच गया. हालांकि, राहत की बात ये रही कि सांप से किसी परिजन को नुकसान नहीं पहुंचा.

सपेरे ने सांप को घर के टॉयलेट से सुरक्षित निकाल लिया. इसका एक वीडियो सामने आया है, लेकिन टॉयलेट के कमोड के पास कोबरा सांप को बैठे देखकर घरवाले दशहत में आ गए. अफरा-तफरी का माहौल हो गया. ये पूरी घटना विशाखापत्तनम के गोपालपत्तनम इलाके की है. जानकारी के अनुसार, यहां एक घर में परिजनों को अजीब सी आवाजेंं सुनाई दीं, जिसके बाद परिजनों से देखा.

छह फीट लंबा था कोबरा

काफी देर तक जब घर में कुछ नहीं दिखा तो परिजन टॉयलेट की ओर से गए. टॉयलेट के पास पहुंचते ही आवाज तेज हो गई. फिर घबराए परिजनों ने टॉयलेट का दरवाजा खोला. इसके बाद कमोड के पास कोबरा सांप को दखकर घरवाले हक्के बक्के रह गए और वहां से भागे. कमोड के पास बैठा कोबरा लगभग छह फीट लंबा था. इसके बाद घर वालों ने सांप पकड़ने वाले सुनील सपेरे को इसकी सूचना दी.

सपरे ने पकड़ा, तब सबने ली राहत की सांस

कमोड के पास बैठे कोबरा की सूचना मिलते ही पेंडुर्थी से सुनील मौके पर पहुंचे. इसके बाद सुनील ने सांप को पकड़ने का प्रयास शुरू किया.

कोबरा को पकड़ने के दौरान उसने कई बार फुफकारा, लेकिन सुनील ने इस दौरान पूरी सावधानी रखी और सूझबूझ से काम लिया और कोबरा को पकड़ लिया. फिर प्लास्टिक के डिब्बे में बंद करके उसे ले गए. इसके बाद सबने राहत की सांस ली.

Related Articles

Back to top button