पंजाब के तरनतारन में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में 2 घुसपैठिए ढेर
अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने 2 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने 2 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया.
ये घुसपैठिए पंजाब के तरनतारन जिले के राजोके गांव में इंटरनेशनल बॉर्डर पार करके घुसने की कोशिश कर रहे थे.
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) को आज शुक्रवार को बड़ी कामयाबी मिली जब उसने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया.
बीएसएफ ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी नागरिकों रुकने की सलाह दी, लेकिन वो नहीं माने और आगे बढ़ते रहे. ऐसे में बीएसएफ की ओर फायरिंग की गई जिसमें 2 पाकिस्तानी नागरिक ढेर हो गए.
फोर्स से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि तरनतारन में बीएसएफ के जवानों ने शुक्रवार को 2 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया. ये घुसपैठिए पंजाब के तरनतारन जिले के राजोके गांव में इंटरनेशनल बॉर्डर पार करके भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश कर रहे थे.
आज दोपहर बॉर्डर पर दिखी संदिग्ध हलचल
अधिकारियों के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने दोपहर के समय इलाके में कुछ संदिग्ध हलचल देखी. बॉर्डर पर हलचल देखकर जवान अलर्ट हो गए. उन्होंने संदिग्ध घुसपैठियों को रोकने की कोशिश की और उन्हें बार-बार रुकने की चेतावनी भी दी. हालांकि, घुसपैठियों ने कथित तौर पर इन चेतावनियों को नजरअंदाज किया और भारतीय इलाके की ओर बढ़ते रहे.
घुसपैठियों के लगातार आगे बढ़ने की कोशिश को देखते हुए बीएसएफ जवानों ने उन पर फायरिंग करनी शुरू कर दी. अधिकारियों ने बताया कि फायरिंग में दोनों घुसपैठिए मारे गए. उन्होंने कहा कि हालांकि मारे गए लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. पंजाब पुलिस और BSF के साथ मिलकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है.
BSF और PAK रेंजर्स के बीच बैठक जल्द
अधिकारियों ने बताया कि मारे गए लोगों की पहचान करने और घुसपैठ की कोशिश से जुड़े हालात का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है. अधिकारियों ने यह भी कहा कि इस घटना के सिलसिले में BSF और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच जल्द ही बैठक बुलाए जाने की उम्मीद है.



