सीबीएसई ओएसएम पर मचा सियासी घमासान

विपक्ष ने शिक्षा मंत्रालय के काम पर उठाए सवाल, कांग्रेस ने कहा-ऑन-स्क्रीन मार्किंग में बड़ा तकनीकी घोटाला

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। देश परीक्षा प्रणाली में दिन पर दिन आ रही नाकामियों को लेकर पूरे देश में सामाजिक व राजनीतिक भूचाल आ गया। नेताप्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता समेत पूरे विपक्ष ने इसको लेकर मोदी सरकार पर एकबार फिर हमला बोला है।
जिस तरह केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की ऑनलाइन मूल्यांकन प्रणाली-ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) को लेकर उपजा विवाद अब एक बड़े राजनीतिक और तकनीकी घोटाले के रूप में तब्दील होता जा रहा है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर सरकार और सीबीएसई पर अपने हमले तेज कर दिए हैं।

आंसर शीट को पेशेवर रोबोटिक स्कैनर के बजाय सामान्य मोबाइल फोन से स्कैन किया गया : राहुल

राहुल गांधी ने बोर्ड की निविदा (टेंडर) प्रक्रिया में गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए दावा किया है कि छात्रों की भविष्य तय करने वाली उत्तर पुस्तिकाओं (आंसर शीट) को पेशेवर रोबोटिक स्कैनर के बजाय सामान्य मोबाइल फोन से स्कैन किया गया था, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है। सीबीएसई की पहली डिजिटल मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर हुए विवाद का चेहरा बने छात्रों के साथ बातचीत करने के बाद, गांधी ने अब छात्र शोधकर्ता सार्थक सिद्धांत द्वारा उठाई गई चिंताओं को और ज़ोरदार तरीके से उठाया है। सार्थक की दस्तावेज़-आधारित जाँच ने इस बात का खुलासा किया था कि बोर्ड ने ऑनलाइन मार्किंग पोर्टल का कॉन्ट्रैक्ट कैसे दिया था।एक्स पर एक पोस्ट में, कांग्रेस नेता व नेता प्रतिपक्ष आंसर शीट को डिजिटाइज़ करने के लिए जिम्मेदार निजी वेंडर, कंप्यूटर एडु टेकर पर आरोप लगाया कि उसने टेंडर प्रक्रिया के दौरान मुख्य तकनीकी ज़रूरतों में ढील दिए जाने के बाद, असली आंसर शीट को स्कैन करने के लिए मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल किया। गांधी ने लिखा, सीबीएसई के मई 25 के टेंडर में यह शर्त थी कि आंसर शीट को ऑटोमैटिक रोबोटिक स्कैनर से स्कैन किया जाएगा, उनकी बाइंडिंग (स्पाइन) सुरक्षित रहेगी, और कम से कम 3० यूपीआई रिज़ॉल्यूशन होगा। अगस्त में दोबारा जारी किए गए टेंडर में चुपचाप ये सारी शर्तें हटा दी गईं।

नेता प्रतिपक्ष ने सीबीएसई को जेबकतरा बताया

राहुल गांधी ने सीबीएसई को जेबकतरा तक बता दिया है। वहीं इसे छात्रों के साथ अन्याय बताया है। उन्होंने सीबीएसई द्वारा ली जा रही फीस को लेकर हिसाब-किताब भी बताया है। उन्होंने कहा कि जब स्कैनिंग फोन से हुई हो, गलत मार्किंग तय है। और उसे ठीक करवाने की कीमत बच्चा भर रहा है। राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखते हुए कहा कि जेबकतरों से सावधान, आज वो ष्टक्चस्श्व के अंदर बैठे हैं। ष्टक्चस्श्व की गलती से नंबर गलत आए तो आपको क्या मिलता है? एक बिल जिसमें डिजिटल स्कैन कॉपी का 1०० रुपये पर सब्जेक्ट लगता है। वहीं री टोटलिंग के प्रति पेपर लगता है। इसके अलावा पुनर्मूल्यांकन के 25 रुपये प्रति सवाल लगते हैं। वहीं, अपनी ही आंसर सीट की सही जांच के लिए एक बच्चे को 2हजार तक भरने पड़ सकते हैं। सोचिए, जब 4 लाख बच्चों ने ऐसे आवेदन डालें हैं तो सीबीएसई कितनी कमाई कर रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि जब शिक्षा को सेवा नहीं, कारोबार बना दिया जाए तब गलती सुधारी नहीं जाती। बढ़ाई जाती है। और इसकी सबसे बड़ी कीमत हमारे बच्चे चुका रहे हैं – अपने समय से, अपने आत्मविश्वास से, और अपने भविष्य से।

एथिकल हैकर निसर्ग अधिकारी के आरोप

ये ताज़ा आरोप 19 साल के एथिकल हैकर निसर्ग अधिकारी के सोशल मीडिया पोस्ट से सामने आए हैं, जिन्होंने पोर्टल में और भी कई कमियों को उजागर किया है। निसर्ग ने स्कैन की गई आंसर शीट की कॉपी के स्क्रीनशॉट शेयर किए और दावा किया कि सिक्योरिटी के उपायों को बाइपास किया जा सकता है, जिससे इंटरनेट पर कोई भी आंसर शीट के स्कैन को एक्सेस और डाउनलोड कर सकता है। ऑनलाइन शेयर की गई तस्वीरों की जांच करते हुए, सार्थक सिद्धांत ने एक और गड़बड़ी की ओर इशारा किया। उन्होंने कई स्कैन की गई आंसर शीट पर साफ़ तौर पर ड्रॉप शैडो (परछाई) और मोडऩे के निशान देखे।जिन लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है, उनके लिए बता दें कि ड्रॉप शैडो आमतौर पर उन तस्वीरों या स्कैन में दिखाई देते हैं जिन्हें हाथ में पकड़े जाने वाले मोबाइल डिवाइस से खींचा या स्कैन किया जाता है, न कि फ्लैटबेड या ऑटोमेटेड स्कैनर से। चूंकि ये कॉपियां अब पब्लिक के सामने हैं, तो क्या आप यह बताने की कृपा करेंगे कि स्कैनर से स्कैन करने पर किन कॉपियों में ड्रॉप शैडो आता है? और ये 3 मोड़ के निशान? क्या आपने सच में स्कैनर का इस्तेमाल किया था? सार्थक नेएक्स पर लिखा।

आंसर शीट के डिजिटलीकरण का ठेका देते समय पात्रता से जुड़े कुछ अहम नियमों में दी ढील

इसी बीच, एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ: पता चला कि सीबीएस ने आंसर शीट के डिजिटलीकरण का ठेका देते समय पात्रता से जुड़े कुछ अहम नियमों में ढील दी थी। सार्थक ने दावा किया कि उनकी जाँच से पता चला है कि मई में बोर्ड द्वारा जारी किए गए शुरुआती टेंडर और अगस्त में जारी किए गए उसके संशोधित संस्करण के बीच, कुछ तकनीकी और सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं को कमज़ोर कर दिया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे पर चुप क्यों

सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे पर चुप रहे, जबकि इसका असर लगभग 18.5 लाख छात्रों पर पड़ रहा है। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफ़ा देने की अपनी माँग भी दोहराई।

बंगाल में शुभेंदु सरकार कैबिनेट का विस्तार, 35 मंत्रियों ने ली शपथ

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आज शुभेंदु सरकार कैबिनेट का पहला विस्तार हो गया है। मंत्रिमंडल के विस्तार के तहत 35 नए मंत्रियों ने कोलकाता के लोक भवन में शपथ ली। राज्यपाल आर एन रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर 35 नए मंत्रियों के नामों को अंतिम रूप दिया था। लोकभवन में चल रहे शपथ ग्रहण में कुल 13 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
वहीं 19 नेताओं ने राज्य मंत्रियों के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही 3 विधायकों ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली। संभावना है कि नए मंत्रियों के विभागों की घोषणा भी आज ही की जाएगी, किन नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा, इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा है, लेकिन भाजपा नेतृत्व ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि सूत्रों के अनुसार कुछ नेताओं के नाम सामने आए हैं, जिन्हें शपथ ग्रहण के लिए फोन आया है। दीपक बर्मन, तापस रॉय डॉ. शंकर घोष, मनोज कुमार ओराव, अर्जुन सिंह, गौरी शंकर घोष स्वपन दासगुप्ता,जग्गन्नाथ चट्टोपाध्याय, कल्याण चक्रवर्ती,अजय पोद्दार, सारदवत मुखर्जी, दूध कुमार मंडल, अनुप कुमार दास कैबिनेट मंत्री बने जबकि जोएल मुर्मू, हरे कृष्ण बेरा, आनंदमय बर्मन, अशोक डिंडा, नदियार चंद बाउरी, विशाल लामा, शांतनु प्रमाणिक, मौमिता विश्वास मिश्रा, उमेश रे, पूर्णिमा चक्रवर्ती, कौशिक चौधरी, भास्कर भट्टाचार्य, दिबाकर घरामी, अमिया किस्कू, कलिता माझी, गार्गी दास घोष, बिराज विश्वास, दीपंकर जना, सुमना सरकार राज्यमंत्री बने। वहीं डॉ. इंद्रनील खान, मालती राव रॉय, राजेश महतो राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए गए।

बंगाल कैबिनेट में हो जाएंगे 41 सदस्य

35 नए मंत्रियों के शपथ लेने के बाद राज्य मंत्रिमंडल में कुल मंत्रियों की संख्या बढक़र 41 हो जाएगी. इसके बाद भी तीन और मंत्रियों को शामिल करने की गुंजाइश रहेगी, क्योंकि किसी राज्य में मंत्रियों की अधिकतम संख्या विधानसभा की कुल सदस्य संख्या के 15 प्रतिशत तक ही हो सकती है। गौरतलब है कि 9 मई को आजादी के बाद पश्चिम बंगाल की पहली भाजपा सरकार के छह मंत्रियों ने शपथ ली थी। इनमें मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के अलावा अग्निमित्रा पॉल, दिलीप घोष , निसिथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडू शामिल थे।

शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में आग ने बरपाया तांडव

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आईटीओ इलाके में स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) परिसर में शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय की दूसरी मंजिल पर आग लग गयी। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि अग की घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि दिल्ली दमकल सेवा को सुबह करीब 9.37 बजे आग लगने की सूचना मिली, इसके बाद आग पर काबू पाने के लिये विभाग ने आठ दमकल गाडय़िों को तत्काल मौके पर भेजा। उन्होंने बताया कि इमरत में लगी आग को बुझाने का काम जारी है। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

नीट परीक्षा ऑनलाइन कराने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से ’सुप्रीम’ इनकार

21 जून को फिर से होने वाली है नीट परीक्षा

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने 26 की नीट परीक्षा को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित करने की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। यह याचिका आज जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और अरविंद कुमार की आंशिक कार्यदिवस वाली बेंच के समक्ष पेश की गई।
कोर्ट ने मामले को छुट्टियों के बाद सूचीबद्ध किया है। जस्टिस नरसिम्हा ने टिप्पणी की वे परीक्षा को दोबारा आयोजित कर रहे हैं। उन पर कितना दबाव है! हम छुट्टियों के बाद इस पर चर्चा करेंगे। एनटीए ने नीट यूजी 26 की पुनर्परीक्षा 21 जून को फिर से आयोजित करने की घोषणा की है। वहीं, 3 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा पेपर लीक के कारण रद्द कर दी गई थी और सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड एनटीए द्वारा 14 जून तक जारी कर दिया जाएगा। वहीं, परीक्षा के बाद अनंतिम उत्तर कुंजी 24 जून 26 तक जारी होने की उम्मीद है।

पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ा

अमेरिका ने ईरान पर मिसाइलें दागी, ईरान ने भी दिया करारा जवाब

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिका ने ईरान पर मिसाइलें दागी हैं। वहीं ईरान में राष्ट्रपति पेजेश्कियन के इस्तीफे को लेकर विवाद हो रहा है। ईरान के सरकारी चैनल पर जारी बयान में इस्तीफे का खंडन किया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक तेहरान में हुए बवाल में कई लोग घायल हुए हैं। आक्रोशित जनता सडक़ों पर उतर आई है। अमेरिका ने आरोप लगाया है कि हिजबुल्ला, इस्राइल के साथ युद्धविराम की कोशिशों को कमजोर कर रहा है। अमेरिका का कहना है कि यह समूह हमले रोकने से इनकार कर रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने हाल ही में लेबनान के राष्टï्रपति जोसेफ आउन और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत की। यह बातचीत इस्राइल और लेबनान के बीच चल रहे कूटनीतिक प्रयासों का हिस्सा थी। एक अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, इस बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिका ने एक साफ योजना दी। जिसके तहत पहले हिजबुल्ला को इस्राइल पर सभी हमले रोकने होंगे। इसके बदले में इस्राइल भी बेरूत में किसी तरह की और सैन्य कार्रवाई नहीं करेगा। इससे धीरे-धीरे तनाव कम करने और लड़ाई खत्म करने का रास्ता बनेगा।

अमेरिकी हमले के जवाब में किया पलटवार : ईरान

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉपर्स ने बताया है कि अमेरिकी हमले के जवाब में उन्होंने भी अमेरिका के उन एयरबेस को निशाना बनाया है, जहां से ईरान पर हवाई हमले किए गए। हालांकि आईआरजीसी ने इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी।

Related Articles

Back to top button