CTET फरवरी 2026 का शेड्यूल जारी, 7–8 फरवरी को दो दिन होगी परीक्षा

सीबीएसई ने सीटीईटी फरवरी 2026 का पूरा एग्ज़ाम शेड्यूल जारी कर दिया है. इस बार परीक्षा 7 और 8 फरवरी को दो दिन में आयोजित होगी. बढ़े हुए रजिस्ट्रेशन के चलते यह फैसला लिया गया है. एग्ज़ाम दो शिफ्ट में 140 शहरों में कराया जाएगा.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार बोर्ड ने परीक्षा की तारीखों और पैटर्न में अहम बदलाव किया है। पहले सीटीईटी परीक्षा एक ही दिन आयोजित करने की योजना थी, लेकिन रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में भारी बढ़ोतरी के चलते अब यह परीक्षा दो दिन में कराई जाएगी।

बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा 7 और 8 फरवरी को आयोजित होगी। परीक्षा दो शिफ्ट में कराई जाएगी और देशभर के 140 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। CBSE ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल और अन्य दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ लें। सीबीएसई ने सीटीईटी फरवरी 2026 का पूरा एग्ज़ाम शेड्यूल जारी कर दिया है. इस बार परीक्षा 7 और 8 फरवरी को दो दिन में आयोजित होगी. बढ़े हुए रजिस्ट्रेशन के चलते यह फैसला लिया गया है. एग्ज़ाम दो शिफ्ट में 140 शहरों में कराया जाएगा.

सीबीएसई की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक सीटीईटी का 21वां एडिशन अब 7 और 8 फरवरी 2026 को होगा. पहले यह परीक्षा सिर्फ 8 फरवरी को होनी थी. बोर्ड का कहना है कि दो दिन में एग्ज़ाम कराने से एग्ज़ाम सेंटर्स पर मैनेजमेंट बेहतर रहेगा और पूरी प्रक्रिया आसानी से पूरी की जा सकेगी. इससे उम्मीदवारों को भी कम परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

सीटीईटी फरवरी 2026 की परीक्षा दोनों दिनों में दो-दो शिफ्ट में कराई जाएगी. हर दिन पेपर-1 और पेपर-2 दोनों आयोजित होंगे. बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा देशभर के 140 शहरों में कराई जाएगी. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी ध्यान से चेक करें.

पूरा एग्ज़ाम टाइमटेबल
सीबीएसई के शेड्यूल के मुताबिक, 7 फरवरी 2026 को सुबह की शिफ्ट में पेपर-2 होगा, जो सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा. उसी दिन दोपहर की शिफ्ट में पेपर-1 का आयोजन 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा. ठीक यही पैटर्न 8 फरवरी 2026 को भी रहेगा. यानी दोनों दिनों में पेपर-2 सुबह और पेपर-1 दोपहर की शिफ्ट में कराया जाएगा. हर पेपर की अवधि 2 घंटे 30 मिनट तय की गई है.

एग्ज़ाम सेंटर पर समय से पहुंचना जरूरी
सीबीएसई ने उम्मीदवारों को सख्त हिदायत दी है कि वे अपने तय किए गए एग्ज़ाम सेंटर पर कम से कम एक घंटा पहले पहुंच जाएं. बोर्ड ने यह भी साफ कर दिया है कि परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी कैंडिडेट को एंट्री नहीं दी जाएगी. इसलिए रिपोर्टिंग टाइम को लेकर कोई लापरवाही न करें.

क्यों जरूरी है सीटीईटी
सीटीईटी एक जरूरी एलिजिबिलिटी एग्ज़ाम है, जिसे पास करना क्लास 1 से 8 तक शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य माना जाता है. यह परीक्षा सीबीएसई द्वारा शिक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित की जाती है. सरकारी और कई प्राइवेट स्कूलों में टीचर की नौकरी के लिए सीटीईटी सर्टिफिकेट जरूरी होता है. बोर्ड ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट और एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी के आधार पर ही अपनी तैयारी और एग्ज़ाम प्लानिंग करें.

Related Articles

Back to top button