12 साल बाद फिर साथ आएंगे शाहरुख खान और फराह खान, ‘मैं हूं ना 2’ की तैयारी शुरू
साल 2004 में आई शाहरुख खान की फिल्म 'मैं हूं ना' का सीक्वल बनने वाला है. एक बार फिर से शाहरुख अपनी दोस्त और डायरेक्टर फराह खान के साथ इस प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाने वाले हैं. शाहरुख इसमें डबल रोल में दिख सकते हैं.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: साल 2004 में आई शाहरुख खान की फिल्म ‘मैं हूं ना’ का सीक्वल बनने वाला है. एक बार फिर से शाहरुख अपनी दोस्त और डायरेक्टर फराह खान के साथ इस प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाने वाले हैं. शाहरुख इसमें डबल रोल में दिख सकते हैं.
साल 2014 में आई फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के बाद शाहरुख खान और फराह खान ने लंबे समय तक साथ में कोई प्रोजेक्ट नहीं किया। लेकिन अब ये दोनों बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी में हैं। जानकारी के अनुसार, शाहरुख और फराह 12
साल बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। दोनों ने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए साल 2004 में आई हिट फिल्म ‘मैं हूं ना’ का सीक्वल चुना है। फराह खान ने 22 साल पहले आई इस फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म में शाहरुख खान, सुष्मिता सेन, सुनील शेट्टी, ज़ायद खान और अमृता राव ने शानदार प्रदर्शन किया था और दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब खबर है कि ‘मैं हूं ना 2’ की तैयारियां जोरों पर हैं और फिल्म का प्लान भी तैयार कर लिया गया है। इस सीक्वल को लेकर फैंस में उत्सुकता की लहर है और सबकी निगाहें इस नए प्रोजेक्ट पर टिकी हैं।
फराह खान को ‘मैं हूं ना 2’ के लिए कॉन्सेप्ट मिल गया है. पिंकविला की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया, “फराह खान के पास जो कॉन्सेप्ट है उस हिसाब से शाहरुख इस फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे. शाहरुख को भी आइडिया पसंद आया है और वो फिल्म के लिए एक्साइटेड हो गए. कहा जा रहा है कि दो रोल होने की वजह से एंटरटेनमेंट का लेवल बढ़ जाएगा.”
देशभक्ति से भरपूर होगी फिल्म
रिपोर्ट में ये भी कहा गया ये फिल्म देशभक्ति से भरपूर होगी. साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि ओरिजनल फिल्म से भी कास्ट की वापसी होगी. बताया जा रहा है कि मेन प्लॉट देश पर मंडरा रहे एक नए खतरे के इर्द-गिर्द होगा. फिल्म में एक्शन तो होगा ही, साथ ही कॉमेडी की भी कमी नहीं होगी. एक्शन-कॉमेडी को फिल्म में बैलेंस करके पेश किए जाने की तैयारी है. आकाश कौशिक इस कॉन्सेप्ट को स्क्रीनप्ले का रूप दे रहे हैं.
मैं हूं ना 2’ की राइटिंग का काम जारी
शाहरुख खान अभी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ में बिजी चल रहे हैं. ये फिल्म इसी साल 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. कहा जा रहा है कि शाहरुख ‘किंग’ की शूटिंग खत्म करने के बाद मई महीने के आसपास ‘मैं हूं ना 2’ की कहानी सुनेंगे. कहानी सुनने के बाद ही वो इस फिल्म पर फैसला लेंगे. अभी राइटिंग का काम तेजी से चल रहा है. बहराहल, ‘मैं हूं ना’ सालों बाद आज भी लोगों के दिलों में बसती है. ऐसे में अगर इसका सीक्वल बनता है तो ये ये फिल्म उनके फैंस के लिए एक ट्रीम की तरह होगी.



