UGC को लेकर ओवैसी का बीजेपी और संघ परिवार पर जोरदार हमला!

इन दिनों UGC को लेकर सियासी पारा सातवें आसमान पर है। इसे लेकर बीजेपी पर विपक्ष लगातार हमलावर है, खुद को OBC का बड़ा हितैसी बताने वाले मोदी भी अब इस मामले को दबाते हुए नजर आ रहे हैं यानी इस मामले पर खुलकर बोलने से कतरा रहे हैं।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: इन दिनों UGC को लेकर सियासी पारा सातवें आसमान पर है। इसे लेकर बीजेपी पर विपक्ष लगातार हमलावर है, खुद को OBC का बड़ा हितैसी बताने वाले मोदी भी अब इस मामले को दबाते हुए नजर आ रहे हैं यानी इस मामले पर खुलकर बोलने से कतरा रहे हैं।

वहीं इसी बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि UGC के नियमों में यह स्पष्ट किया गया था कि विश्वविद्यालयों में किसी भी अल्पसंख्यक, पिछड़े वर्ग, दलित या आदिवासी छात्र के साथ भेदभाव नहीं होगा। इसके बावजूद इन नियमों को लेकर काफी विवाद हुआ। ओवैसी ने कहा कि भारतीय संविधान और सुप्रीम कोर्ट के फैसले वास्तविक समानता की बात करते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपने नियमों का बचाव नहीं कर पाई जिसके चलते उन पर स्टे ऑर्डर जारी हो गया।

ओवैसी ने दलित समुदाय को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यही रवैया जारी रहा, तो एक दिन संघ परिवार के लोग SC/ST अत्याचार अधिनियम को भी खत्म करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय से जुड़े कानूनों की रक्षा करना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही ओवैसी ने एक अलग मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ एक कट्टर भाजपा समर्थक का वीडियो देखा, जिसमें मंत्री के बारे में आपत्तिजनक और बेतुकी बातें कही जा रही थीं। ओवैसी ने कहा कि उन्हें उस व्यक्ति से कोई सहानुभूति नहीं है, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान भारत के मंत्री हैं और इस तरह का व्यवहार पूरी तरह गलत है।

हालांकि ओवैसी का ये बयान बीजेपी नेताओं को एक आँख नहीं भाया, तभी तो अलग ही तरह की प्रतिक्रिया सामने आने लगी। वहीं इसी बीच बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने तीखा पलटवार किया है. दिलीप जायसवाल ने असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर कहा, “असदुद्दीन ओवैसी जो बोल रहे हैं ये काम ओवैसी और कांग्रेस का है. ओवैसी साहब और कांग्रेस दोनों एक ही चट्टे-बट्टे हैं.” उन्होंने कहा, “इन लोगों का शुरू से यही काम है अल्पसंख्यक और मुसलमान को डराकर रखना, कि बीजेपी आएगी तुमको खा जाएगी जबकि नरेंद्र मोदी जी का एक ही नारा है ‘सबका साथ, सबका विकास’, हिंदू-मुस्लिम, सिख-इसाई…” गौरतलब है कि UGC को लेकर सियासी पारा हाई चल रह है, नेताओं की लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

Related Articles

Back to top button