Kapil Sharma ने ख़ुद पर ही चलवाई गोलियां, हमले के ज़िम्मेदार कॉमेडियन। हसीना ने दिया शॉकिंग बयान!

इस जानी-मानी एक्ट्रेस ने मीडिया में आकर ये दावा किया है कि, कपिल शर्मा ने ख़ुद अपने कनाडा स्थित कैफ़े पर गोलियां चलवाई थीं।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: टीवी कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा का नाम तो लगातार मीडिया हेडलाइन्स का हिस्सा बना हुआ है।

आख़िर, एक तरफ़ उनके काम की चर्चा है, तो दूसरी तरफ़ वो लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर बने हुए हैं। आख़िर, बीते साल 2025 में उनके कनाडा स्थित Kaps कैफ़े पर तीन बार फायरिंग जो हो चुकी है।

ख़ुद कपिल इस मुद्दे पर बातों-बातों में बात कर चुके हैं। भले ही उन्होंने इसे मजाक में लिया हो..लेकिन, उनके फैन्स जरूर उनके लिए चिंता में आए हुए हैं।

इसी बीच, अब कपिल शर्मा के कैफ़े पर हुए गोलीकांड को लेकर एक हसीना ने बेहद बड़ा और शॉकिंग बयान दे दिया है। आख़िर, इस हसीना के मुताबिक़, कपिल ने ख़ुद ही अपने ऊपर हमला जो करवाया था।

इस जानी-मानी एक्ट्रेस ने मीडिया में आकर ये दावा किया है कि, कपिल शर्मा ने ख़ुद अपने कनाडा स्थित कैफ़े पर गोलियां चलवाई थीं। तो अब, ये बातें सुन आप भी यही सोच रहे होंगे ना कि आख़िर ये हसीना कौन है? जिसने ऐसी चौंकाने वाली बात कॉमेडियन कपिल शर्मा के लिए कही है।

ये कोई और नहीं बल्कि आइटम गर्ल और ड्रामा क्वीन के नाम से जानी जाने वालीं एक्ट्रेस रखी सावंत हैं। जी हां, वही राखी..जो इन दिनों लाइमलाइट का हिस्सा पूरी तरह से बनी हुई हैं। आए दिन वो मुंबई नगरी में कहीं ना कहीं स्पॉट होकर जहां अपने लुक्स से चर्चा बटोरती हैं। वहीं, उनके बेबाक और बोल्ड बयान भी सुर्खियों का हिस्सा बन रहे हैं।

अब उन्होंने एक बातचीत में कॉमेडियन कपिल शर्मा पर निशाना साधा है। एक इंटरव्यू में वो पहले ही कह चुकी हैं कि “कपिल शर्मा ने उन्हें काम नहीं दिया।”

तो अब, लेटेस्ट बातचीत में राखी सावंत ने “कॉमेडी के किंग” कपिल के कैफे पर हुई 3 बार फायरिंग को लेकर अपना बयान दिया है। राखी सावंत को तो ये पूरा मामला एक पब्लिसिटी स्टंट लगता है। इतना ही नहीं राखी सावंत ने तो यहां तक कह दिया कि हो सकता है कि “कपिल ने खुद ही पब्लिसिटी के लिए और उस रेस्टोरेंट को हिट कराने के लिए खुद ही फायरिंग करा दी हो।

इस इंटरव्यू में राखी सावंत ने सस्ती पब्लिसिटी को लेकर अपनी बात रखी। साथ ही कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैप्स कैफे पर हुई फायरिंग को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

जिसमें राखी ने बताया कि कपिल शर्मा अपना रेस्टोरेंट हिट करने के लिए गोलियां चला रहे हैं। क्या हमारे बिश्नोई भाई के बंदे इतने फ्री बैठे हैं कि इनको गोलियां मार रहे हैं? अरे भाई तुम पब्लिसिटी करो अपने रेस्टोरेंट को हिट करने के लिए कनाडा में। आप हमारे भाई को क्यों बदनाम कर रहे हो? बिश्नोई गैंग को क्यों बदनाम कर रहे हो? क्या आप लोगों को ये सस्ती पब्लिसिटी नहीं मिलती?

जुलाई 2025 में ब्रिटिश कोलंबिया में कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ के नए खुले कैफे पर कई गोलियां चलाई गईं। ‘कैप्स कैफे’ नाम के इस कैफे का अभी-अभी सॉफ्ट ओपनिंग हुआ था और इसने सबका ध्यान खींचा था। हालांकि जश्न उस समय अफरा-तफरी में बदल गया जब कैफे में तोड़फोड़ की गई। हालांकि इस मामले में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा था।

वहीं, इस घटना के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली और कपिल शर्मा को खुलेआम धमकी दे डाली थी। उसने पोस्ट में लिखा था- जय श्री राम, सत श्री अकाल सारे भाइयों को। आज सरे में कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर जो फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं और लॉरेंस बिश्नोई गैंग लेते हैं। हमने इसे कॉल किया था, लेकिन इसने हमारी बात अनसुनी कर दी, इसलिए हमें यह कार्रवाई करनी पड़ी। अगर अब भी इसे हमारी रिंग सुनाई नहीं दी, तो अगला एक्शन बहुत जल्द मुंबई में होगा।

दूसरी ओर, यहाँ बात राखी सावंत की करें तो, एक्ट्रेस ड्रामा क्वीन राखी सावंत जब से इंडिया लौटी हैं, लोगों को खूब एंटरटेन कर रही हैं। कभी राखी अजीबो-गरीब आउटफिट में स्पॉट होती हैं। तो, कभी अपनी अतरंगी बातों से लोगों को हंसाती हैं। हाल ही में उन्होंने ‘बिग बॉस मराठी 6’ में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री भी ली है।

Related Articles

Back to top button