TV का वो शो..जिसे कहा गया शापित, तीन हीरोइनों की जिंदगी हुई बर्बाद। 2 की मौत 1 हमेशा के लिए गायब!

छोटे पर्दे की दुनिया में आने वाले सीरियल्स लोगों के बीच बेहद पॉपुलर होते हैं। आखिर, इन शोज के जरिये ऑडियंस का एंटरटेनमेंट जो होता है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: छोटे पर्दे की दुनिया में आने वाले सीरियल्स लोगों के बीच बेहद पॉपुलर होते हैं। आखिर, इन शोज के जरिये ऑडियंस का एंटरटेनमेंट जो होता है।

कुछ डेली सोप्स जहां सालों-साल टीवी पर राज करते हैं। तो, कुछ ऐसे भी होते हैं..जिनके शुरू होने की खबर तो आती है..पर, फिर अचानक ही ये बंद भी हो जाते हैं।  लेकिन, क्या आपने कभी किसी ऐसे शो के बारे में सुना है..जिसे शापित कहा गया हो..?

उम्मीद है कि, शायद आपने इसके बारे में अभी तक ना सुना हो। लेकिन, ऐसा एक शापित शो टीवी की दुनिया में मौजूद था। आखिर, एक समय में जहां लोगों के बीच ये सीरियल काफी पॉपुलर था, लेकिन बाद में यही ‘शापित’ माना जाने लगा। ऐसा इसलिए क्योंकि, इसकी लीड एक्ट्रेस में से एक, जो MTV की फेमस VJ भी थी, 26 साल की उम्र में चल बसी। इसके दो साल बाद, दूसरी लीड एक्ट्रेस की भी मौत हो गई। इन सबके बीच तीसरी एक्ट्रेस ने शोबिज को ही हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

अब ये बातें सुनकर आप भी यही जानना चाह रहे होंगे ना कि, आखिर हम यहां किस टीवी सीरियल की बात कर रहे हैं..? तो, इस शो का नाम CATS है। जो, साल 2000 की शुरुआत में शुरू हुआ था। ‘कूलनेस’ को दिखाने के लिए ये शो आया था। इसमें तीन-तीन लीड एक्ट्रेसेस थीं। CATS शो में नफीसा जोसेफ, कुलजीत रंधावा और मालिनी शर्मा ‘स्पाईज’ बनी थीं। ये शो ‘ऑफ चार्लीज एंजेल्स’ का देसी वर्जन था। शो 2001 में 32 एपिसोड्स के लिए ऑनएयर हुआ था।

शो की पहली लीड हसीना की बात करें तो, नफीसा ने CATS को लीड किया था। वो इस शो से पहले एक मशहूर मॉडल और VJ भी थीं। इतना ही नहीं, नफीसा तो ‘मिस इंडिया’ भी रह चुकी थीं। लेकिन उन्होंने सिर्फ 26 साल की उम्र में ही ख़ुदकुशी कर ली थी।

बताया जाता है कि, नफीसा जोसेफ ने प्यार में धोखा मिलने के बाद आत्महत्या की थी। उस वक़्त एक्ट्रेस के माता-पिता ने नफीसा के पूर्व मंगेतर पर गंभीर आरोप लगाए थे। क्योंकि,अगर नफीसा की सगाई न टूटी होती तो उनकी शादी हो चुकी होती। लेकिन शादी से कुछ दिन पहले ही उन्हें होने वाले पति के बारे में सच पता चला और वो ये धोखा बर्दाश्त नहीं कर पाईं। फिर, 29 जुलाई 2004 को उन्होंने मुंबई के फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

नफीसा जोसेफ का रिश्ता बिजनेसमैन गौतम खंडूजा के साथ था। दोनों की शादी भी होने वाली थी। लेकिन, शादी से कुछ ही हफ्ते पहले रिश्ता टूट गया। गौतम खंडूजा ने नसीफा को ये बताया था कि दो साल पहले उनका तलाक हो गया था लेकिन जब नसीफा को सच पता चला तो वह गम बर्दाश्त नहीं कर पाईं।

नफीसा के करियर की बात करें तो, वो MTV इंडिया वीजे हंट के शो की जज भी बनीं थीं। साल 2004 में उन्होंने ‘स्टार वर्ल्ड’ का स्टाइल शो भी होस्ट किया। नफीसा ने सुभाष घई और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘ताल’ में भी काम किया था..हालांकि फिल्म में उनका कैमियो रोल था। नफीसा ने टीवी सीरीज़ में भी काम किया, उन्होंने अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी भी शुरू की थी। इतना सब हासिल करने के बाद कम उम्र में ही वो दुनिया छोड़कर चली गईं।

तो, नफीसा की मौत ने CATS शो की दूसरी लीड एक्ट्रेस कुलजीत रंधावा को बड़ा झटका दिया था। उस समय कुलजीत का करियर भी नफीसा जैसे ही सांतवे आसमान पर था। पर बदकिस्मती से कुलजीत का भी अपनी बेस्ट फ्रेंड के जाने के दो साल बाद ही निधन हो गया।

कुलजीत रंधावा का निधन 8 फरवरी, 2006 के दिन हुआ था। उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 30 साल ही थी। जब कुलजीत अपने करियर की ऊंचाइयों पर थी, तभी उन्होंने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लिया था। उस समय, कुलजीत के अचानक सुसाइड करने की खबर सुन हर कोई हैरान हो गया था। तब, कोई भी ये मानने के लिए तैयार नहीं था कि, कुलजीत ने खुदकुशी कर ली है। कुलजीत मुंबई में अपने ही फ्लैट में फंदे से लटकी हुई पाई गई थीं। मौत से पहले वह एक सुसाइड नोट भी छोड़ गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, उस सुसाइड नोट पर साफ-साफ लिखा था कि, किसी को भी उनकी आत्महत्या के लिए दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने सुसाइड नोट में यह भी लिखा था कि वो ज़िंदगी के किसी भी प्रेशर का सामना नहीं कर सकी। हालांकि, कुछ लोगों का यह भी कहना था कि उन्होंने ऐसा कदम प्यार में धोखा खाने के बाद उठाया था। कुलजीत के निधन के बाद ऐसी खबर भी सामने आई थी कि वो अपने पूर्व को-स्टार भानु उदय के प्यार में थी और उनके रिश्तों में खटास आने के बाद कुलजीत ने आत्महत्या का कदम उठाया था।

तो, एक के बाद एक हुई इन दो मौतों ने ‘CATS’ को लेकर डर और रहस्य को और गहरा कर दिया। वहीं इस तिकड़ी की तीसरी हसीना यानि कि, एक्ट्रेस मालिनी शर्मा की कहानी भी ऐसी नहीं लेकिन रहस्य्मयी ही रही। दरअसल, मालिनी को 2000s की शुरुआत में अच्छा नेम-फेम मिला। मालिनी सिंगर मीका सिंह के “सावन में लग गई आग” वीडियो में भी नजर आई थीं। पर फिर अचानक मालिनी ने ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बना ली।

मालिनी ने ”तुम बिन” फेम प्रियांशु चटर्जी से शादी की थी, लेकिन जल्द ही उनका डिवोर्स हो गया। शादी, तलाक और फिर कैमरे से गायब हो जाना- उन्होंने शोहरत को खुद पीछे छोड़ दिया। बाद में उनके आर्ट डायरेक्शन से जुड़े होने की खबरें आईं, लेकिन वह फिर कभी टीवी स्क्रीन पर नजर नहीं आईं।

बहरहाल, इन तीनों एक्ट्रेसेस की कहानियों की वजह से ही, ‘CATS’ आज भी इंडियन टीवी हिस्ट्री का सबसे रहस्यमयी, शापित और दुखद सीरियल माना जाता है।

Related Articles

Back to top button