ईडी-सीबीआई के जरिए बीजेपी का बड़ा खेल! कांग्रेस सीनियर लीडर का चौंकाने वाला खुलासा
राहुल गांधी ने सदन में ट्रेड डील को लेकर सरकार के खिलाफ तीखा भाषण क्या दिया पूरी बीजेपी न सिर्फ बिलबिला उठी है बल्कि भयंकर आक्रोश देखा जा रहा है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: राहुल गांधी ने सदन में ट्रेड डील को लेकर सरकार के खिलाफ तीखा भाषण क्या दिया पूरी बीजेपी न सिर्फ बिलबिला उठी है बल्कि भयंकर आक्रोश देखा जा रहा है।
एक ओर जहां निशिकांत दूबे राहुल गांधी की सदस्यता छीनने पर जुट गए हैं तो बीजेपी के सभी सीनियर नेता कह रहे हैं कि राहुल गांधी ने देश को गुमराह किया है लेकिन बड़ा सवाल यह है कि राहुल गांधी ने कहा देश को गुमराह किया है, हालांकि इस बीच एक बड़ा खुलासा कांग्रेस के एक सीनियर लीडर ने किया है। जैसे की ये खुलासा सामने आया है न सिर्फ ईडी सीबीआई जैसी बड़ी एजेंसियों की पोल खुल गई है बल्कि महादेव बैटिंग ऐप का जिन्न एक बार फिर से बाहर आ गया है। कांग्रेस के कौन वो सीनियर लीडर है जिसने यह बड़ा खुलासा किया है और कैसे इस खुलासे ने पूरे मामले में भयंकर पेंच फंसा दिया है.
राहुल गांधी ने बुधवार को संसद के बजट सत्र में बजट और ट्रेड डील को लेकर तीखा भाषण दिया था। उन्होंने सवाल उठाए थे कि सरकार अमेरिका के दवाब में फैसले ले रही हैं। उन्होंने बाकायदा तथ्यों के साथ इस बात को बताया था कि ये ट्रेड डील देश के लिए नुकसानदायक है। किसानों के लिए खतरा पैदा कर सकती है। राहुल गांधी ने सदन में यहां तक कह डाला कि पीएम मोदी ट्रंप के प्रेशर में हैं और उन्होंने इस बीच एपस्टीन फाइल और उसमें शामिल अनिल अंबानी और मंत्री हरदीप पुरी का नाम लिया।
इस पर सत्ता पक्ष ने ऐलान किया कि वो विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएंगे लेकिन फिर बाद में सरकार इससे पलट गई और मंत्री हरदीप पुरी का सदन में बयान कराने का ऐलान किया और उसके बाद भाजपा नेता की ओर से एक स्वतंत्र प्रस्ताव लाया गया जिसमें राहुल गांधी की संसद सदस्यता छीनने समेत उनको सदन से हमेशा के लिए अयोग्य किए जाने की डिमांड की गई और पूरी बीजेपी एक सुर में यह कहने लगी है कि राहुल गांधी का बयान बहुत ही बचकाना है बिना तथ्यों के है। लेकिन सवाल यह है कि कल जो बीजेपी संसद और एपस्टीन फाइल पर काफी आक्रामक आज अचानक क्यों राहुल गांधी के ट्रेड डील के भाषण को लेकर आक्रामक हो गई है।
बीजेपी के ओर बहुत से बयान आए है लेकिन राहुल गांधी ने कहां पर गलत तथ्यों के साथ बात की है कोई नहीं बता रहा है। बस बीजेपी चारों ओर यही प्रचार कर रही है कि बहुत गलत कह दिया लेकिन क्या गलत कहा है, इसको सही सही बताने वाला कोई नहीं है। काफी खोजबीन के बाद जगदंबिका पाल जी का यह बयान बयान मिला जो तथ्यपरक लग रहा है लेकिन राहुल गांधी ने क्या गलत कहा है कि वो सिर्फ इतना ही बता सके हैं कि पीएम मोदी को डरा हुआ देश को बेचने का आरोप राहुल गांधी ने संसद में लगाया है।
जगदंबिका पाल कहना है कि पीएम मोदी को डरा हुआ बता दिया और देश को बेचने का आरोप लगा दिया लेकिन सवाल यह है कि अगर ट्रेड डील बहुत अच्छी कर ली गई है। चारों तरफ से भारत का फायदा होने वाला है और ट्रेड डील में कोई दवाब नही है तो सदन में ही बीजेपी को ये बात रखनी चाहिए कि ट्रेड डील में कोई गलती नहीं है। रुस से तेल खरीदने का फैसला भारत का व्यक्तिगत है।ट्रेड डील की जानकारी ट्रंप को पहले देने के लिए पीएम मोदी ने ही कहा था।
पीएम साहब के आदेश पर ही ट्रंप ने ट्रेड डील और ऑपरेशन सिंदूर का फैसला सुनाया है लेकिन बीजेपी सदन में यह बात न कहकर, ट्रेड डील से क्या क्या फायदा ये ना बताकर, सिर्फ यही कह रही है कि राहुल गांधी ने बहुत गलत बोल दिया। खैर राहुल गांधी ने जो गलत बोला है वो जाने लेकिन कांग्रेस के एक सीनियर लीडर हैं भूपेश बघेल। उन्होंने कुछ ऐसा खुलासा किया है जिससे हड़कंप मच गया है। उन्होंने दावा किया है कि कैसे बीजेपी की वाशिंग मशीनों करप्ट नेताओं की धुलाई होती है। सिर्फ इतना ही नहीं महादेव ऐप को लेकर चौंका देने वाला दावा भूपेश बघेल का है।



