BJP के 162 विधायक फिर भी LIVE से डर? सरकार की पारदर्शिता पर उठे सवाल
गुजरात विधानसभा की कार्यवाही के LIVE प्रसारण की मांग तेज हो गई है... भारी बहुमत के बावजूद पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात विधानसभा में एक नया राजनीतिक मुद्दा गरमा गया है.. आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा ने विधानसभा में.. गुजरात सरकार से मांग की है.. कि विधानसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण शुरू किया जाए.. चैतर वसावा ने कहा कि भाजपा के पास 162 विधायक हैं.. इतना विशाल बहुमत होने के बाद भी सरकार में इतनी हिम्मत क्यों नहीं है कि.. वह गुजरात की जनता को दिखा सके कि उनके चुने हुए प्रतिनिधि विधानसभा में क्या कर रहे हैं.. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पारदर्शिता से डर रही है.. और जनता से सदन की असली कार्यवाही छिपा रही है.. चैतर वसावा ने विधानसभा में कई अहम मुद्दों पर बात की और कहा कि जनता को यह जानने का पूरा हक है कि जनता द्वारा चुने गए विधायक सदन में क्या बोल रहे हैं.. क्या सवाल उठा रहे हैं और क्या फैसले ले रहे हैं.. यह मांग ऐसे समय में आई है.. जब गुजरात में विपक्षी दल भाजपा सरकार पर पारदर्शिता की कमी का आरोप लगा रहे हैं..
आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं.. 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 156 सीटें जीती थी.. बाद में कुछ निर्दली और अन्य छोटे दलों के विधायकों के भाजपा में शामिल होने से पार्टी के विधायकों की संख्या बढ़कर 162 हो गई है.. यह संख्या भाजपा के लिए बहुत मजबूत बहुमत है.. इतने विधायकों के साथ भाजपा को विधानसभा में किसी भी प्रस्ताव को पास कराने में कोई दिक्कत नहीं आती.. विपक्ष में कांग्रेस के 17 विधायक और आम आदमी पार्टी के 5 विधायक हैं.. इतनी कम संख्या होने के बावजूद AAP और कांग्रेस अब विधानसभा की कार्यवाही को जनता के सामने लाने की मांग कर रहे हैं.. चैतर वसावा का कहना है कि जब इतना बहुमत है तो डर किस बात का.. जनता को दिखाओ कि विधायक सदन में क्या कर रहे हैं..
दादियापाड़ा विधानसभा से AAP के विधायक चैतर वसावा गुजरात विधानसभा के सबसे सक्रिय और युवा विधायकों में से एक हैं.. बजट सत्र के दौरान उन्होंने विधानसभा में भाषण देते हुए कहा कि.. गुजरात विधानसभा की कार्यवाही का लाइव प्रसारण क्यों नहीं किया जा रहा है.. जनता को यह जानने का हक है कि उनके चुने हुए प्रतिनिधि सदन में क्या बोल रहे हैं.. क्या सवाल उठा रहे हैं और क्या फैसले ले रहे हैं.. चैतर वसावा ने कहा कि भाजपा के 162 विधायक हैं.. इतना बहुमत होने के बाद भी सरकार में इतनी हिम्मत क्यों नहीं है.. कि वह जनता को दिखा सके कि विधानसभा में क्या हो रहा है.. और उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पारदर्शिता से डर रही है.. और जनता से सच छिपा रही है..
चैतर वसावा ने कई अहम मुद्दों पर भी बात की.. जैसे किसानों की बदहाली, बेरोजगारी, महंगाई, ड्रग तस्करी, शराब की समस्या, भ्रष्टाचार और विकास की कमी.. और उन्होंने कहा कि जनता को यह जानना चाहिए कि उनके प्रतिनिधि इन मुद्दों पर क्या बोल रहे हैं.. और क्या कर रहे हैं.. अगर सदन की कार्यवाही लाइव प्रसारित होगी.. तो जनता खुद देख सकेगी कि विधायक काम कर रहे हैं.. या सिर्फ कुर्सी पर बैठे हैं..
बता दें कि गुजरात विधानसभा की कार्यवाही का अभी तक लाइव प्रसारण नहीं होता.. लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही लाइव दूरदर्शन.. और अन्य चैनलों पर दिखाई जाती है.. कई राज्यों जैसे महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, दिल्ली और त्रिपुरा में विधानसभा की कार्यवाही का लाइव प्रसारण होता है.. लेकिन गुजरात में ऐसा नहीं है.. विधानसभा की कार्यवाही का केवल लिखित रिकॉर्ड रखा जाता है.. और जरूरत पड़ने पर बाद में उपलब्ध कराया जाता है.. चैतर वसावा ने कहा कि जब लोकतंत्र में जनता का प्रतिनिधि सदन में बोलता है तो जनता को वह सुनने और देखने का हक है.. उन्होंने कहा कि लाइव प्रसारण से जनता देख सकेगी कि विधायक काम कर रहे हैं या नहीं.. इससे विधायकों पर जवाबदेही का दबाव बढ़ेगा.. AAP और कांग्रेस दोनों ही इस मांग को आगे बढ़ा रहे हैं..
वहीं कांग्रेस ने भी इस मांग का पूरा समर्थन किया है.. गुजरात कांग्रेस प्रमुख अमित चावड़ा.. और विधायक दल के नेता तुषार चौधरी ने कहा कि विधानसभा जनता का मंच है.. जनता को जानना चाहिए कि उनके पैसे से चुने गए विधायक सदन में क्या कर रहे हैं.. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पारदर्शिता से भाग रही है.. और उन्होंने कहा कि भाजपा के पास इतना बहुमत है.. फिर भी सदन की कार्यवाही छिपाई जा रही है.. यह जनता के साथ अन्याय है.. कांग्रेस ने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाने का वादा किया है..
AAP गुजरात में भाजपा को घेरने के लिए कई मुद्दे उठा रही है.. चैतर वसावा इस मामले में सबसे आगे हैं.. और उन्होंने कहा कि हम इस मांग को विधानसभा में और बाहर लगातार उठाएंगे.. जनता को सच जानने का हक है.. AAP का कहना है कि लाइव प्रसारण से जनता खुद देख सकेगी कि भाजपा के विधायक सदन में क्या बोल रहे हैं.. और क्या नहीं बोल रहे हैं.. पार्टी ने कहा कि भाजपा डर रही है क्योंकि जनता देख लेगी कि सदन में बहुमत होने के बावजूद कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चुप्पी साधी जा रही है..
भाजपा ने इस मांग को राजनीतिक स्टंट बताया है.. पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही पहले से ही पारदर्शी है.. जरूरत पड़ने पर रिकॉर्ड उपलब्ध कराया जाता है.. भाजपा ने कहा कि हम जनता के लिए काम करते हैं.. जनता को सब पता है.. लाइव प्रसारण की मांग केवल विपक्ष की हार का बहाना है.. पार्टी ने कहा कि गुजरात में विकास हो रहा है और लोग खुश हैं.. भाजपा ने कांग्रेस और AAP पर तंज कसा कि जब इन पार्टियों के पास सत्ता थी.. तब भी लाइव प्रसारण नहीं हुआ था..



