Salman Khan की को-एक्ट्रेस Pravina का निधन, कैंसर की बीमारी से हारी जंग

बॉलीवुड के लिए 17 फरवरी का दिन सिर्फ और सिर्फ बुरी खबरों से ही भरा रहा। आख़िर जहां पहले सुपरस्टार सलमान ख़ान के पिता सलीम ख़ान के अस्पताल में भर्ती होने की न्यूज़ आई।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बॉलीवुड के लिए 17 फरवरी का दिन सिर्फ और सिर्फ बुरी खबरों से ही भरा रहा। आख़िर जहां पहले सुपरस्टार सलमान ख़ान के पिता सलीम ख़ान के अस्पताल में भर्ती होने की न्यूज़ आई।

तो फ़िर, एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा के निधन की दुखद खबर भी सुनने को मिली।

वहीं, तीसरी बुरी खबर भी सलमान की को-एक्ट्रेस को लेकर ही आई। आखिर, एक्टर के साथ फ़िल्म “रेडी” में काम करने वालीं एक्ट्रेस प्रवीना देशपांडे का भी निधन जो हो गया। वो अब इस दुनिया को छोड़कर जा चुकी हैं।

सीनियर एक्ट्रेस प्रवीना देशपांडे का मंगलवार के दिन निधन हो गया। इस दुखद बात की जानकारी एक्ट्रेस के परिवार ने उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी। इस  स्टेटमेंट में लिखा था, “बहुत दुख के साथ हम आपको बता रहे हैं कि मिसेज प्रवीणा देशपांडे 17 फरवरी 2026 को स्वर्ग सिधार गईं।जिसके बाद मंगलवार दोपहर मुंबई के अंधेरी स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

वहीं, एक्ट्रेस के निधन पर सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा CINTAA प्रवीना देशपांडे जी (2008 से सदस्य) के निधन पर दुख व्यक्त करता है।

एक्ट्रेस काफ़ी समय से कैंसर से जूझ रही थीं। 2019 में उन्हें ‘मल्टीपल मायलोमा डायग्नोज’ हुआ था। तभी, प्रवीणा को पहली बार ब्लड कैंसर के बारे में पता लगा और तबसे उनका ट्रीटमेंट लगातार चल रहा था। तो, बोन मैरो ट्रांसप्लांट के दौरान एक्ट्रेस 17 दिन आइसोलेशन में रहीं। इतना ही नहीं, ‘थैंक्स मॉम’ की शूटिंग के दौरान प्रवीना कैंसर से जूझ रही थीं, लेकिन दर्द और कीमोथेरेपी के बावजूद उन्होंने काम पूरा किया और इसके लिए अवॉर्ड्स भी जीते।

तो, साल 2024 में एक इंटरव्यू में प्रवीना देशपांडे ने अपने कैंसर के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया, “शुरुआत मामूली स्किन पर चकत्तों से हुई और धीरे-धीरे यह फैलता गया। अक्टूबर 2019 में मुझे मल्टीपल मायलोमा कैंसर का पता चला। हालांकि बीमारी गंभीर थी, लेकिन इलाज के बाद नार्मल लाइफ जीने की उम्मीद दी गई थी। बड़ी परेशानी न होने के कारण मैं काम करती रही, बस सहनशक्ति में कमी आ रही थी।

बीमारी में अपने परिवार के सपोर्ट के बारे में उन्होंने कहा था, बोन मैरो ट्रांसप्लांट के दौरान 17 दिनों के आइसोलेशन में मेरे पति अनिरुद्ध देशपांडे, दो बेटे, बहू और करीबी रिश्तेदारों ने मुझे अकेला महसूस नहीं होने दिया। वे बारी-बारी से गेस्ट रूम में बैठते और मेरा मनोबल बढ़ाते। उनके साथ ने मुझे स्वस्थ होने का विश्वास दिया। मेरी भतीजी ने अपने लंबे बाल कटवा लिए और भतीजे ने भी सपोर्ट करने के लिए अपना सिर मुंडवा लिया। ऐसे समय में मजबूत परिवार का साथ बहुत जरूरी होता है.लेकिन अफसोस प्रवीणा अब इस गंभीर बीमारी के जिंदगी की जंग हार गईं।

बात प्रवीना की करें तो, मूलरूप से मराठी एक्ट्रेस के तौर पर प्रवीणा देशपांडे ने सिनेमा जगत में काफी नाम कमाया। एक्ट्रेस ने एक्टर सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘रेडी’ में शालिनी चौधरी का रोल प्ले किया था। इसके अलावा उन्होंने ‘एक विलेन’, ‘गब्बर इज बैक’ और ‘परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण’ जैसी फिल्मों में काम किया।

वहीं, हाल ही में वो एक्टर इमरान हाशमी की वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’’ में कैमियो रोल में नजर आई थीं।

हिंदी फिल्मों में उन्होंने ‘मुंबई मेरी जान’ (2008), ‘रेडी’ (2011), ‘बॉम्बे टॉकीज़’ (2013), ‘डी-डे’ (2013), ‘मानसून शूटआउट’ (2013), ‘एक विलेन’ (2014), ‘क्रेज़ी कुक्कड़ फैमिली’ (2015), ‘गब्बर इज़ बैक’ (2015), ‘अलीगढ़’ (2015), ‘गांव’ (2018), ‘ब्लैकमेल’ (2018), ‘गोलक बुगनी बैंक ते बटुआ’ (2018), ‘परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण’ (2018), ‘जलेबी’ (2018) और ‘हैक्ड’ (2020) में काम किया।

उन्होंने कई सीरियल्स में भी काम किया, जिनमें ‘घर एक मंदिर’, ‘करम अपना अपना’ (2006) और ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ (2018) शामिल रहे। फैमिली ड्रामा और डेली सोप में उनके काम ने उन्हें टीवी की ऑडियंस के बीच बहुत पॉपुलर किया।

बहरहाल, प्रवीना का जान इंडस्ट्री में एक युग के अंत होने जैसा है। उनके जैसी अदाकारा कम ही आती हैं। आख़िर वो छोटे-छोटे रोल्स से किरदार में जान जो भर दिया करती थीं।

Related Articles

Back to top button