सदमे में फैंस! बॉलीवुड अभिनेता ने खोई एक आंख की रोशनी

एंटरटेनमेंट की दुनिया में काम करने वाले सितारों की चर्चा उनकी फिल्म्स की वजह से तो होती ही है..साथ ही साथ, उनकी पर्सनल लाइफ भी लोगों के बीच अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क:एंटरटेनमेंट की दुनिया में काम करने वाले सितारों की चर्चा उनकी फिल्म्स की वजह से तो होती ही है..साथ ही साथ, उनकी पर्सनल लाइफ भी लोगों के बीच अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती है।

आखिर, बड़े पर्दे पर हंसते-खेलते दिखाई देने वाले कुछ स्टार्स की रियल लाइफ रील लाइफ से एकदम अलग जो होती है। कई सेलेब्स तो ऐसे होते हैं..जो निजी ज़िंदगी में बेहद दर्द का सामना करते हैं।

और, ठीक ऐसे ही दर्द का सामना किया है..बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता राणा दग्गुबाती ने। आखिर, ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘बाहुबली’ में ‘भल्लालदेव’ का किरदार निभाकर दुनिया भर में पॉपुलर हुए एक्टर को एक ऐसी बीमारी जो हुई…जिसकी वजह से उनकी आंखों की रोशनी ही चली गई।

अब जैसा कि सभी जानते हैं कि, सिनेमा की दुनिया में जितना राणा का सिक्का चलता है..उतनी ही चर्चित उनकी ऑफस्क्रीन लाइफ भी रहती है। आखिर, राणा दग्गुबाती की जिंदगी में एक वक़्त ऐसा आया था, जब उन्हें मौत का डर सताने लगा था। किडनी फेलियर का सामना करने वाले राणा की दो आंखों में से एक की रोशनी भी चली गई थी। तो, अपनी सेहत के इस मुश्किल दौर के बारे में खुद एक्टर ने ही अब खुलकर बात की है।

 इस समय राणा का नाम उनकी अपकमिंग फिल्म को लेकर खबरों में हैं। चर्चा है कि, एक्टर ऋषभ शेट्टी की ‘जय हनुमान’ जो कि साल 2024 की पौराणिक एक्शन ड्रामा ब्लॉकबस्टर ‘हनु-मान’ का सीक्वल है, उसमें एक अहम रोल के लिए राणा को अप्रोच किया गया है। बातचीत आख‍िरी दौर में है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो राणा इसी साल मार्च या अप्रैल 2026 में इस फिल्‍म की शूटिंग शुरू कर देंगे।हालांकि, राणा दग्‍गुबाती का किरदार क्‍या होगा, इसको लेकर कोई जानकारी नहीं आई है।

तो दूसरी तरफ, राणा ने अपने उस दौर के बारे में बात की है..जब, एक्टर को किडनी फेलियर और दिल से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने अमेरिका में ट्रांसप्लांट करवाया और काफी समय तक इलाज के बाद वापस काम पर लौटे।

राणा हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट ‘चैप्टर 2’ के मेहमान बने। इस दौरान, राणा दग्गुबाती ने बताया कि बीमारी के बाद उनका लुक पूरी तरह बदल गया। पहले वो हैदराबाद के ‘hot guy’ के नाम से जाने जाते थे, लेकिन अब वो पहले जैसे नहीं रहे।

राणा दग्गुबाती ने कहा कि सबसे पहले जिंदगी बचाना ही मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य था। अमेरिका में एक साल तक सही खान-पान और लाइफस्टाइल  अपनाने के बाद एहसास हुआ कि मेरा शरीर अब पहले जैसा नहीं है। मैंने बीमारी से पहले कई फिल्में साइन की थीं और एडवांस भी ले लिया था। उनमें से कुछ फिल्में बड़ी-बड़ी एक्शन वाली थीं, जैसे किसी बड़े पहलवान की कहानी। लेकिन अब मैं खुद को उन रोल्स के लिए फिट नहीं पाता। इसलिए मैंने ईमानदारी से उन प्रोड्यूसर्स को एडवांस वापस कर दिए.

बात राणा की करें तो, तेलुगु सिनेमा के निर्देशक डी सुरेश बाबू के बेटे राणा साउथ फिल्मों के सुपरस्टार हैं। कमाल के एक्टर होने के साथ-साथ राणा एक अच्छे फोटोग्राफर भी हैं। लेकिन, राणा अपनी दाईं आंख से देख नहीं सकते हैं।  उन्हें दाईं आंख बचपन में किसी ने डोनेट की थी..लेकिन उसमें रोशनी कभी नहीं रही। राणा सिर्फ अपने बाएं आंख से देख सकते हैं। अगर वो अपनी उलटी आंख को बंद कर लें तो उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं देगा।

इस बारे में राणा ने अपनी वेब सीरीज ‘राणा नायडू 2’ के दौरान बात की थी और बताया था.मेरी आंखों का इशू एक कॉमेडी बन चुका है। क्योंकि मैं एक साइड से नहीं देख सकता तो एक्शन करते हुए ये बहुत फनी हो जाता है। कई बार शूटिंग करते हुए मुश्किल होती है, क्योंकि अगर मैंने लेंसेस नहीं पहने हैं तो धूल से हालत थोड़ी खराब होने लग जाती है। लेकिन अब मुझे आदत हो चुकी है। मैं अपनी दाईं आंख से नहीं देख सकता, इसलिए मेरी नजर का नजरिया थोड़ा अलग है।

राणा ने इस दौरान ये भी बताया था मेरे पास आंख है, मेरे पास किडनी है, मेरे पास बहुत सारी चीजें हैं, जो ट्रांसप्लांट हो चुकी हैं। बहुत से लोग किसी शारीरिक परेशानी से टूट सकते हैं, और भले ही वो ठीक भी हो जाए, फिर भी मन में एक तरह का बोझ बना रहता है। मैंने कॉर्निया ट्रांसप्लांट, किडनी ट्रांसप्लांट भी करवाया, तो अब मैं लोगों से कहता हूं कि मैं टर्मिनेटर की तरह हो चुका हूं।

गौरतलब है कि, राणा ने साल 2010 में पॉलिटिकल थ्रिलर तेलुगू फिल्म ‘लीडर’से डेब्यू किया था। लेकिन पहचान उन्हें पैन इंडिया फिल्म ‘बाहुबली’ के ‘भल्लालदेव’ के किरदार ने दिलवाई। राणा तेलुगू के अलावा ‘द गाजी’, ‘दम मारो दम’, ‘ये जवानी है दीवानी’ और ‘बेबी’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज राणा एक फिल्म के लिए 4 से 5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं और उनकी एनुअल इनकम लगभग 50 लाख रुपए है। राणा अपने परिवार के साथ हैदराबाद के एक पॉश एरिया में बने आलीशान बंगले में रहते हैं।

वहीं निजी ज़िंदगी की बात की जाए तो, राणा ने इंटीरियर डिज़ाइनर मिहिका बजाज से साल 2020 में धूमधाम से शादी की थी। राणा और मिहिका बचपन से एक-दूसरे को जानते थे। मिहिका राणा के कजिन की सहेली थीं जो अक्सर उनके घर पर आती-जाती थीं। तभी दोनों की दोस्ती शुरू हुई और फिर धीरे-धीरे वो एक-दूसरे को पसंद भी करने लगे। तो, अब दोनों की शादी को छह साल होने वाले हैं..लेकिन, कपल ने फैन्स को कोई गुड न्यूज़ नहीं सुनाई है।

Related Articles

Back to top button